Friday, June 19News That Matters

Day: May 25, 2022

अक्षय की फिल्म पृथ्वीराज की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होंगे गृह अमित शाह

अक्षय की फिल्म पृथ्वीराज की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होंगे गृह अमित शाह

मनोरंजन
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी फिल्म पृथ्वीराज को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। अब जानकारी आ रही हैं कि मेकर्स पृथ्वीराज की स्क्रीनिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है और फिल्म की इस स्पेशल स्क्रीनिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फिल्म को देखेंगे। इस जानकारी को फिल्म निर्देशक चंद्रप्रकाश मंगलवार को साझा की है। फिल्म निर्देशक ने गृह मंत्री के फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल होने की जानकारी देते हुए कहा, ये हमारे लिए सम्मान की बात है कि हमारे देश के माननीय गृह मंत्री, अमित शाह जी, भारतमाता के सबसे बहादुर सपूतों में से एक सम्राट पृथ्वीराज चौहान के गौरवशाली जीवन पर महाकाव्य गाथा का गवाह बनने जा रहे हैं। जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान दिया। गृह मंत्री 1 जून को होने वाली स्पेशल स्क्रीनिंग में पृथ्वीराज को देखेंगे। वहीं, मंगलवार को फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर की ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट की अहम बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट की अहम बैठक

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार सुबह स्वदेश लौट आए। इसके तुरंत बाद उन्होंने कैबिनेट बैठक बुला ली। उनकी अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री जयशंकर समेत कई मंत्री शामिल हुए। जापान के दो दिवसीय दौरे में प्रधानमंत्री ने क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया आज होने वाली इस बैठक को लेकर संभावना जताई गई है कि इसमें फिटमैंट फैक्टर पर चर्चा हो सकती है। यदि मोदी सरकार की ओर से इसे मंजूरी मिल जाती है तो बेसिक सैलरी 18,000 की जगह न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी।...
राज्यसभा के लिए भाजपा ने भेजा इन 8 नामों का पैनल, त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम भी है शामिल

राज्यसभा के लिए भाजपा ने भेजा इन 8 नामों का पैनल, त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम भी है शामिल

उत्तराखण्ड
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने जल्द रिक्त होने जा रही उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी है। यह सीट राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा का कार्यकाल समाप्त होने के कारण रिक्त हो रही है। मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने इस संंबंध में सूचना जारी कर दी। इस सीट के लिए नामांकन 31 मई तक किए जाएंगे। तीन जून तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। 10 जून को सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान किया जाएगा। इसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना होगी। भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजा पैनल उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही एक सीट के लिए 10 जून को होने वाले चुनाव के दृष्टिगत आखिरकार भाजपा ने दावेदारों के नाम का पैनल तैयार कर मंगलवार को केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पैनल में आठ नाम शामिल किए गए हैं। ...
यासीन मलिक की सजा का दोपहर 3:30 बजे होगा ऐलान

यासीन मलिक की सजा का दोपहर 3:30 बजे होगा ऐलान

देश-विदेश
दिल्ली की एनआइए कोर्ट में टेरर फंडिंग के लिए दोषी आतंकी यासीन मलिक की सजा पर सुनवाई पूरी हो गई है। अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत अब दोपहर 3:30 बजे मलिक को सजा सुनाएगी। इससे पहले एनआइए के विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत में सजा पर जिरह हुई। एनआइए ने यासीन मलिक को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। मीडिया कर्मियों को कोर्ट रूम में नहीं मिली इंट्री  सुनवाई के दौरान मीडिया कर्मियों को भी कोर्ट रूम में जाने की इजाजत नहीं दी गई। वहीं, सुरक्षा को लेकर अदालत के बाहर कड़े इंतजाम किए गए हैं। - अदालत ने फैसला सुरक्षित किया, अब दोपहर 3:30 बजे यासीन मलिक को सजा सुनाई जा सकती है। - एनआइए ने अदालत से एनआइए ने यासीन मलिक को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। - यासीन मलिक को कोर्ट रूम में पेश किया गया। - अदालत के बाहर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इससे...
बिजली उत्पादन के लिए यूपी नहीं खरीदेगा विदेशी कोयला, योगी सरकार ने लगाई रोक

बिजली उत्पादन के लिए यूपी नहीं खरीदेगा विदेशी कोयला, योगी सरकार ने लगाई रोक

उत्तरप्रदेश
राज्य सरकार द्वारा विदेशी कोयला खरीदने की अनुमति न दिए जाने से निजी क्षेत्र के स्वतंत्र विद्युत उत्पादकों को भी इस संबंध में निकाले गए टेंडर निरस्त करने होंगे। कारण है कि आयातित कोयले से बिजली महंगी होने की किसी भी तरह की भरपाई न सरकार और न ही पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा किया जाएगा। विदेशी कोयले से एक रुपये यूनिट तक बिजली महंगी होने के कारण उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष ने नियामक आयोग में याचिका दाखिल कर आयातित कोयले पर रोक लगाने की मांग की थी। इस पर आयोग ने पावर कारपोरेशन प्रबंधन से जवाब-तलब किया था। चूंकि विदेशी कोयले से लगभग 11 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्ययभार आ रहा था इसलिए प्रबंधन ने सरकार से अनुमति मांगी थी। चूंकि सरकार ने अनुमति नहीं दी है इसलिए राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा विदेशी कोयला खरीदने के लिए अब टेंडर प्रक्रिया नहीं की जाएगी। गौर कर...
मौसम खुला केदारनाथ और यमनोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंचे मुख्य न्यायधीश |

मौसम खुला केदारनाथ और यमनोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंचे मुख्य न्यायधीश |

उत्तराखण्ड
मौसम खुला केदारनाथ और यमनोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंचे मुख्य न्यायधीश | केदारनाथ धाम के लिए सुबह आठ से यात्रियों को भेजा जाना शुरू कर दिया था। सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम 7220 और गौरीकुंड से 7800 तीर्थयात्रियों को भेजा गया। प्रशासन यात्रा पड़ावों पर यात्रियों की नियमित निगरानी कर रहा है। बुधवार सुबह मौसम साफ होते ही प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा शुरु कर दी है। सोनप्रयाग से पैदल रास्ते से यात्रियों को धाम रवाना किया गया। साथ ही हेलीकॉप्टर सेवा भी सुचारू हो गई है। यात्रा में नौ कंपनियां हेली सेवा प्रदान कर रही हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने यहां पूजा अर्चना कर बाबा केदार का आशीवार्द लिया। केदारनाथ धाम के लिए सुबह आठ से यात्रियों को भेजा जाना शुरू कर दिया था। सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम 7220 और गौरीकुंड से 7800 तीर्थयात्रियों को भे...
राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा- कोई भी हमलावर छोड़ा नहीं जाएगा, अब एक्शन का समय… कुछ करना ही होगा

राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा- कोई भी हमलावर छोड़ा नहीं जाएगा, अब एक्शन का समय… कुछ करना ही होगा

देश-विदेश
अमेरिका के टेक्सस में एक स्कूल में हुई गोलीबारी से 19 बच्चों समेत 21 की मौत हो गई है, जिसके बाद अमेरिकी सुरक्षा विभाग सकते में आया हुआ है। वहीं राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी खुला आह्वान कर दिया है कि कोई भी हमलावर छोड़ा नहीं जाएगा और अब बाते नहीं केवल कार्रवाई होगी। राष्ट्रपति ने मंगलवार को बंदूक रखने पर नए प्रतिबंधों की भी घोषणा की है। उन्होंने भावुक अपील के साथ गन लाबी के खिलाफ एक अभियान छेड़ने की भी बात कही। बता दें कि बाइडन हाल ही में एशिया की पांच दिवसीय यात्रा से लौटें हैं जिसके बाद ये घटना होने से वे काफी आहत हैं। अब बहुत हुआ, कुछ करना ही होगा रूजवेल्ट रूम में पत्नी जिल बाइडन के साथ खड़े जो बाइडन ने कहा, 'मैं अब अमेरिका में इन सभी घटनाओं को देख कर थक चुका हूं, हमें अब कुछ एक्शन लेना होगा। राज्य के एक सीनेटर के अनुसार, कम से कम 19 छात्र इस गो...
रेलवे स्टेशन के पास कबाड़ व नशेड़ियों का जमावड़ा

रेलवे स्टेशन के पास कबाड़ व नशेड़ियों का जमावड़ा

उत्तराखण्ड
रेलवे स्टेशन के पास कबाड़ व नशेड़ियों का जमावड़ा अनेक दृश्य पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर खड़े कर रहे सवाल? देहरादून - गंतव्य स्थानों की ओर आने-जाने वाले यात्रियों एवं पर्यटकों के मुख्य द्वार विशेष रुप से सर्वप्रथम रेलवे स्टेशन तथा बस अड्डे ही होते हैं और यहीं से स्थान की व्यवस्था में व्यवस्थाओं का भी पता लग जाता है, उन सभी व्यवस्थाओं एवं संभावित अव्यवस्थाओं के दर्शन होने शुरू हो जाते हैं| इन दिनों देहरादून बाहर से आने वाले पर्यटकों, तीर्थ यात्रियों के लिए सैर सपाटे तथा चार धाम यात्रा करने के लिहाज से काफी बड़ा मुकाम हासिल किए हुए हैं, लेकिन दुखद विषय यह है कि इसी देहरादून का रेलवे स्टेशन एवं आईएसबीटी दोनों ही स्थानों के द्वार से निकलते ही गंदगी तथा कबाड़ के दर्शन हो रहे हैं, जो कि न सिर्फ दुर्गंध फैला रहे हैं बल्कि साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को भी ठेंगा दिखा रहे हैं|स्थानीय रेलवे स्टेश...
हरियाली को आग के हवाले कर रहे वन एवं भू माफिया!

हरियाली को आग के हवाले कर रहे वन एवं भू माफिया!

उत्तराखण्ड
हरियाली को आग के हवाले कर रहे वन एवं भू माफिया! देवभूमि की सुंदरता और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने में अनेक अफसरों का भी रहा है योगदान? देहरादून - पहाड़ का पर्यावरण असुरक्षित नजर आ आ रहा है| चारों ओर या तो पेड़ों के अवैध कटान आए-दिन हो रहे हैं, या फिर हरे भरे वृक्षों की जड़ों में आग लगाकर तथा खतरनाक रसायनिक केमिकल डालकर उनको नष्ट करने का बड़ा खेल खेला जा रहा है और इस सबके पीछे वन एवं भू माफियाओं का हाथ ही है, जिनको कि कहीं न कहीं उच्च स्तर से संरक्षण भी मिला रहता है | यही कारण है कि जंगलों में अवैध कटान तथा हरियाली को नष्ट करने अथवा कम करने की दिशा में विकास तथा स्वार्थों के नाम पर कार्य निरंतर किए जा रहे हैं | उत्तराखंड राज्य की हरियाली को काफी तेजी के साथ नष्ट करने का षड्यंत्र जिस तरह से पिछले काफी लंबे समय से रचा जा रहा है, वह वास्तव में न सिर्फ पहाड़ों की आकर्षण सुंदरता को धीरे-धी...