Friday, June 19News That Matters

Day: May 23, 2022

गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर क्रांतिकारी सुरेंद्र सिंह रावत द्वारा की गई भू कानून की मांग ,धरने की शुरुआत |

गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर क्रांतिकारी सुरेंद्र सिंह रावत द्वारा की गई भू कानून की मांग ,धरने की शुरुआत |

उत्तराखण्ड
गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर क्रांतिकारी सुरेंद्र सिंह रावत द्वारा की गई भू कानून की मांग ,धरने की शुरुआत | प्रेस विज्ञप्ति सम्मानित पत्रकार बंधुओं आज दिनांक 23–5–2022 रविवार को गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर क्रांतिकारी सुरेंद्र सिंह रावत द्वारा हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सशक्त भू कानून की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत कर दी गई है। सम्मानित साथियों सरकार द्वारा चुनाव के दौरान भू कानून को लागू करने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की फोटो बड़े-बड़े बैनरओ हॉर्डिंगो पर लगाकर करोड़ों रुपए का प्रचार प्रसार प्रदेश भर में किया गया और संदेश दिया गया कि यदि भाजपा सरकार दोबारा प्रदेश में आती और धामी जी मुख्यमंत्री बनते है तो शीघ्र ही भू कानून लागू किया जाएगा लेकिन अत्यंत खेद का विषय है कि अब माननीय मुख्यमंत्री भू कानून पर कोई दिलचस्पी नजर नहीं रही एवं मुख्यमंत्री व प्रधानम...
आशा कार्यकर्ताओं को WHO ने किया सम्मानित: PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

आशा कार्यकर्ताओं को WHO ने किया सम्मानित: PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

देश-विदेश
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से भारत की लाखों महिला आशा कार्यकर्ताओं को उनके काम के लिए सम्मानित किया गया है। आशा कार्यकर्ताओं के सम्मानित होने पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने खुशी जताई है। मोदी ने कहा कि उनका समर्पण और दृढ़ संकल्प सराहनीय है। पीएम ने सोमवार सुबह एक ट्वीट किया है। मोदी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को डब्ल्यूएचओ महानिदेशक के ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है, मुझे खुशी है। सभी आशा कार्यकर्ताओं को बधाई। वे एक स्वस्थ भारत सुनिश्चित करने में सबसे आगे हैं। मोदी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं का समर्पण और दृढ़ संकल्प सराहनीय है। बता दें कि डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डा. टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसिस ने वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान, क्षेत्रीय स्वास्थ्य मुद्दों के लिए प्रतिबद्धता और शानदार नेतृत्व करने के लिए रविवार को छह पुरस्कारों की घोषणा की। डा.टेड्रोस...
सतपाल महाराज ने कहा- गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर आल टेरेन व्हीकल दौड़ते आएंगे नजर, सुशांत राजपूत के नाम से बनेंगे सेल्फी प्वाइंट

सतपाल महाराज ने कहा- गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर आल टेरेन व्हीकल दौड़ते आएंगे नजर, सुशांत राजपूत के नाम से बनेंगे सेल्फी प्वाइंट

उत्तराखण्ड
रुद्रप्रयाग: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 16 किमी लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर निकट भविष्य में आल टेरेन व्हीकल (एटीवी) दौड़ते नजर आएंगे। इसके लिए पहले पैदल मार्ग को एटीवी चलाने योग्य बनाया जाएगा। इस संबंध पर्यटन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। शीघ्र इसकी औपचारिकताएं पूरी कर अग्रिम कदम उठाया जाएगा। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में पर्यटन मंत्री ने कहा कि चारधाम में केदारनाथ की यात्रा सबसे कठिन है। इसी को ध्यान में रखकर पर्यटन विभाग पैदल मार्ग पर आल टेरेन व्हीकल चलाने की तैयारी कर रहा है। पैदल मार्ग की स्थिति के बारे में उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) लोनिवि शाखा के अधिशासी अभियंता से जानकारी मांगी है। कहा कि एटीवी चलाने के लिए जल्द पैदल मार्ग की स्थिति सुधारी जाएगी। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। महाराज ने कहा कि गौरीकुंड से केदा...
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- ज्ञानवापी हिंदू-मुस्लिम का विषय नहीं, बल्कि ऐतिहासिक निर्णय लेने का विषय है

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- ज्ञानवापी हिंदू-मुस्लिम का विषय नहीं, बल्कि ऐतिहासिक निर्णय लेने का विषय है

उत्तराखण्ड
हमारे पुराणों में काशी और ज्ञानवापी दोनों का उल्लेख है। इस्लाम में इन शब्दों का कहीं कोई उल्लेख नहीं। ज्ञानवापी हिंदू-मुस्लिम का विषय नहीं, बल्कि ऐतिहासिक निर्णय लेने का विषय है, ऐतिहासिक परिवर्तन का विषय है। आज मुस्लिम समुदाय उस मुकाम पर खड़ा है, जहां उसे तय करना है कि वह मोहम्मद साहब की शिक्षा को मानने वाले हैं या किसी बादशाह की सियासत को। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। रविवार को देहरादून में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया से विभिन्न मुद्दों पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को बाबर और औरंगजेब की सियासत में फंसने से बचना होगा। आज के मुस्लिम समुदाय का मुगलों से कोई संबंध नहीं है। मुगल मंगोल व उजबेक के वंशज रहे हैं और भारतीय मुसलमान दूर-दूर तक उनसे कोई नाता नहीं रखते। सुधांशु त्रिवेदी ने म...
विधान सभा में राज्यपाल आनंदीबेन का अभिभाषण शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के सदस्य सरकार विरोधी नारेबाजी तथा हंगामा करने लगे

विधान सभा में राज्यपाल आनंदीबेन का अभिभाषण शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के सदस्य सरकार विरोधी नारेबाजी तथा हंगामा करने लगे

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के पहले ही दिन विधानसभा के मंडप में समवेत सदन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण शुरू होते ही हंगामा होने लगा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के विधायक तथा विधान परिषद सदस्य हाथों में सरकार के विरोध में नारे लिखकर हंगामा करने लगे। इस दौरान भी राज्यपाल ने अपना भाषण जारी रखा है। विधान सभा मंडप में समवेत सदन में राज्यपाल आनंदीबेन का अभिभाषण शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के सदस्य हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी तथा हंगामा करने लगे। यह लोग वेल में आ गए और नारा लगाने लगे। राज्यपाल वापस जाओ के नारे लगने के बीच में भी राज्यपाल आनंदीबेन का भाषण जारी है। नेता विरोधी दल अखिलेश यादव भी खड़े होकर अपनी पार्टी के विधायकों का हंगामा देख रहे थे। सदन में समाजवादी पार्टी के साथ ही राष्ट्रीय लोकदल के विधायक भी काफी ह...
आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां ने विधान भवन में विधानसभा सदस्य के पद की शपथ ली

आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां ने विधान भवन में विधानसभा सदस्य के पद की शपथ ली

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश के वरिष्ठतम विधायक समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य आजम खां सोमवार को रामपुर से लखनऊ पहुंचे। आजम खां के साथ ही उनके विधायक पुत्र अब्दुल्ला आजम खां विधान भवन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यालय में विधानसभा सदस्य के पद की शपथ ली। आजम खां अपने बेटे के साथ करीब 10:15 बजे विधान भवन में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सीधा विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय का रुख किया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने कार्यालय में रामपुर शहर से समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खां तथा रामपुर के स्वार टांडा से विधायक अब्दुल्ला आजम खां को विधानसभा सदस्य पद की शपथ दिलाई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कई विधायक तथा विधान परिषद सदस्य भी उनके साथ मौजूद थे। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बेहद चर्चित चेहरा बन चुके आजम खां करीब सवा दो साल तक सीतापुर की जिला जेल में बंद थे। सुप्रीम कोर्ट से 19 मई को अंतरिम रा...
पीएम मोदी पहुंचे जापान, स्वागत के लिए उमड़ा भारतीय समुदाय,क्वाड सम्मेलन में करेंगे शिरकत

पीएम मोदी पहुंचे जापान, स्वागत के लिए उमड़ा भारतीय समुदाय,क्वाड सम्मेलन में करेंगे शिरकत

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार को) जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। पीएम मोदी टोक्यो क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुंचे हैं। टोक्यो में आगमन के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'टोक्यो में उतर चुका हूं। इस यात्रा के दौरान क्वाड शिखर सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा, इसके अलावा क्वाड नेताओं से मुलाकात होगी, जापानी व्यापार जगत के नेताओं और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत होगी।' इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि क्वाड समिट के दौरान नेताओं को एक बार फिर आपसी हित के विभिन्न पहलुलों और मुद्दों पर चर्चा करने का मौका मिलेगा अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलेंगे पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। वार्ता में यूक्रेन की स्थिति पर निरंतर चर्चा के साथ एक 'रचनात्मक और सीधा' संव...
सऊदी अरब में कोविड-19 के केस फिर बढ़े, भारत समेत 16 देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

सऊदी अरब में कोविड-19 के केस फिर बढ़े, भारत समेत 16 देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

देश-विदेश
भारत में भले ही कोरोना वायरस संक्रमण मामले स्थिर नजर आ रहे हैं, लेकिन कई देशों में हालात ठीक नहीं हैं। सऊदी अरब में कोविड-19 के केस फिर बढ़ने लगे हैं। ऐसे में सउदी सरकार ने भारत सहित 16 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, सरकार ने लोगों को बताया है कि मंकीपॉक्‍स का कोई भी मामला देश में अभी तक सामने नहीं आया है। इन 16 देशों में भारत के अलावा कांगो गणराज्य, लीबिया, इंडोनेशिया, लेबनान, सीरिया, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान, यमन, सोमालिया, इथियोपिया, वियतनाम, आर्मेनिया, बेलारूस शामिल हैं। भारत सरकार भी अलर्ट इधर, नॉर्थ कोरिया में भी कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। यहां प्रतिदिन लाखों कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। सऊदी अरब में स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि देश में अभी एक भी मंकीपॉक्स का केस सामने नहीं आया है। निवारक स्वास्थ्य के लिए उप स...
राजधानी में घूमता हुआ आईना…

राजधानी में घूमता हुआ आईना…

उत्तराखण्ड
राजधानी में घूमता हुआ आईना... सीवर लाइन की समस्याएं दे रही है परेशानियां शहर के मुख्य मार्गों पर ओवर फ्लो सीवर की समस्याओं से फैल रही दुर्गंध देहरादून - राजधानी के मुख्य सड़क मार्गों पर अनेक जगह आए दिन सीवर की ओवरफ्लो समस्याएं परेशानियां खड़ी करने में पीछे नहीं है | सीवर लाइन के के मेन हॉल में उनके चोक होने के कारण सीवर लाइन की समस्या उत्पन्न होती रही  है | इस प्रकार की समस्याएं शहर भर में विभिन्न जगहों पर होते रहने के कारण न सिर्फ राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, बल्कि वाहन चालकों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के कार्यों में भी व्यवधान उत्पन्न होता है| सबसे बड़ी बात यह है कि सीवर लाइन के चोक होने के मामलों से दुर्गंध फैल जाती है जिससे कि विभिन्न संक्रामक रोग उत्पन्न होने का अंदेशा बना रहता है| खास बात यह है कि आए दिन सीवर लाइन के ओवरफ्लो होने के मामले आखिर क्यों बढ़ते रहत...
सरकार! कहां दफन हो गया पॉलीथिन प्रतिबंध का कानून?

सरकार! कहां दफन हो गया पॉलीथिन प्रतिबंध का कानून?

उत्तराखण्ड
सरकार! कहां दफन हो गया पॉलीथिन प्रतिबंध का कानून? * प्रदूषण मुक्त कैसे बन पाएगा जन जन का यह उत्तराखंड राज्य? * सार्वजनिक रूप में कैरी पॉलिथीन का हो रहा जमकर प्रयोग देहरादून - उत्तराखंड राज्य में चंद वर्ष पूर्व ही पॉलिथीन मुक्त उत्तराखंड का नारा लेकर एक कानून बनाया गया था, इसी के तहत शासन-प्रशासन की ओर से कैरी पॉलिथीन तथा अन्य पॉलिथीन एवं प्लास्टिक के खिलाफ जमकर अभियान चलाया गया था तथा जुर्माना भी कैरी पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वालों पर लगाते हुए वसूली भी की गई थी, लेकिन आज यह सब मामला अथवा अभियान आखिर कहां दफन होकर रह गया है? यह एक बहुत ही हैरानी एवं अफसोस जनक विषय है | उत्तराखंड को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पूर्ववर्ती सरकार ने पॉलिथीन के खिलाफ जोरदार मुहिम चलाने का निर्णय लिया था और इसी के तहत जोरदार अभियान चलाते हुए जागरूकता लाने पर भी जोर दिया था, परंतु समय व्यतीत होते-होते सर...