Friday, June 19News That Matters

Day: May 30, 2022

पंजाब के मशहूर सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार शाम को गोली मारकर कर दी गई हत्या |

पंजाब के मशहूर सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार शाम को गोली मारकर कर दी गई हत्या |

क्राइम
पंजाब के मशहूर सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार शाम को गोली मारकर कर दी गई हत्या | पंजाब के मशहूर सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की मानसा जिले में रविवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड की वजह गैंगस्टर्स के बीच आपसी दुश्मनी मानी जा रही है और बताया जा रहा है कि इसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह शामिल है. वारदात को मानसा जिले के जवाहरके गांव के पास अंजाी दिया गया, जहां मूसेवाला की एसयूवी पर ताबड़तोड़ करीब 30 राउंड फायर किए गए. चश्मदीद ने बताई मूसेवाला हत्याकांड की पूरी कहानी | पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की जिस मौका-ए-वारदात पर हत्या हुई, वहां घरों की दीवारों पर बुलेट के निशान हैं. लोगों का कहना है कि मूसेवाला की गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर इतनी फायरिंग की गई कि ऐसा लग रहा था जैसे दिवाली पटाखे फोड़े जा रहे हों. मोड़ के पास हमलावरों ने की गोलीबारी | ...
वाहनों को गिरवी रखकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय!

वाहनों को गिरवी रखकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय!

उत्तराखण्ड
वाहनों को गिरवी रखकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय! बैंकों से फाइनेंस कराने वाले कई वाहन स्वामी बैंक के कर्ज को लेकर रहते हैं परेशान गिरवी रखने वाले गिरोह का भी झेल रहे उत्पीड़न व यातना| देहरादून - उत्तराखंड राज्य में न सिर्फ साइबर क्राइम अपराध बढ़ रहे हैं, बल्कि कई ऐसे गिरोह भी सक्रिय रूप से ठगी का कारोबार कर रहे हैं जिनसे कि भुक्तभोगी काफी अधिक परेशान हैं | ऐसे कई मामलों की शिकायतें भी पुलिस अधिकारियों के सम्मुख अथवा विभिन्न थाना-चौकियों में पीड़ितों द्वारा दी जाती हैं, लेकिन उनमें से कईयों के मामलों को दबा दिया जाता है | यूं तो उत्तराखंड राज्य में कई जगह साइबर क्राइम अपराध एवं अन्य अपराधिक मामलों में वृद्धि हो रही है, तो वही और भी कई ठगी के मामले घटित हो रहे हैं | मिली जानकारी के अनुसार, राज्य की राजधानी देहरादून में पिछले कुछ वर्षों से जमीनों के नाम पर लाखों-करोड़ों की ठगी एवं धोखा...
केदारनाथ धाम में घोड़े खच्चर की मौतों का गरमा रहा मामला

केदारनाथ धाम में घोड़े खच्चर की मौतों का गरमा रहा मामला

उत्तराखण्ड
केदारनाथ धाम में घोड़े खच्चर की मौतों का गरमा रहा मामला देहरादून - उत्तराखंड राज्य में चारधाम यात्रा अभी संचालित है और देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु इस चारधाम यात्रा में अपनी श्रद्धा एवं पुण्य कमाने के लिए आ रहे हैं | इसी चारधाम यात्रा आस्था के मंदिर तक पहुंचने के लिए सिर्फ घोड़े खच्चर ही एक साधन श्रद्धालुओं, खास तौर से वृद्ध जनों के लिए हैं, परंतु यह घोड़े खच्चर श्रद्धालुओं को सुविधा देने उनकी सेवा-भाव करते हुए उनको यथा स्थान पहुंचाने के लिए लंबा मार्ग तय करते हुए जैसे-तैसे पहुंच रहे हैं|लेकिन इन घोड़े खच्चर के संचालकों /स्वामियों के सामने कई प्रकार की व्यवहारिक तथा आर्थिक कठिनाइयां अपने लिए ही नहीं, बल्कि अपने इन घोड़े खच्चरओं के लिए भी हैं | चारधाम यात्रा शुरू करने से पूर्व सरकार अथवा शासन की ओर से न तो इन घोड़े खच्चरओं के लिए बीच में पड़ाव की व्यवस्था, उनके लिए घास व पानी क...
आखिरकार, अंसल ग्रीन वैली की भूमि पर फर्जी तरीके से प्लॉटिंग कर जमीन बेचने के मामले में हुआ एक्शन

आखिरकार, अंसल ग्रीन वैली की भूमि पर फर्जी तरीके से प्लॉटिंग कर जमीन बेचने के मामले में हुआ एक्शन

उत्तराखण्ड
खबर का असर........ भू माफियाओं पर पुलिस कसने लगी है नकेल आखिरकार, अंसल ग्रीन वैली की भूमि पर फर्जी तरीके से प्लॉटिंग कर जमीन बेचने के मामले में हुआ एक्शन | देहरादून -  पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद से लेकर राज्य के अनेक जिलों में भू माफियाओं ने अपना आतंक फैलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी और जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करके बेचने का सिलसिला जारी रखा | इसके लिए फर्जी रजिस्ट्रीया कराने का भी खेल इन माफियाओं द्वारा खेला जाता रहा है | ऐसा एसआईटी ने भी कई मामलों की जांच करते हुए कई आरोपी भू माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे डालने में कमी नहीं छोड़ी है | बावजूद इसके आज भी भू माफियाओं के हौसले इतने अधिक बुलंदियों पर है कि वह सरकारी एवं निजी खाली पड़ी हुई जमीनों पर कब्जा करके न सिर्फ उनकी प्लॉटिंग कर उन्हें भोले-भाले लोगों को बेचकर लाखों-करोड़ों रुपयों की ठगी का धंधा कर रहे हैं, बल्कि फर...