करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा- इस शिविर के बाद कांग्रेस नए कलवेर में और मजबूत होकर सामने आएगी
कांग्रेस के राजस्थान में संपन्न चिंतन शिविर के बाद पार्टी के नेता उत्साहित नजर आ रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि इस शिविर के बाद कांग्रेस नए कलवेर में और मजबूत होकर सामने आएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव में पार्टी पूरी ताकत झोंकेगी।
रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पहले भी अच्छा कार्य कर चुकी है अब और बेहतर करके दिखाएगी। अभी चिंता का विषय यह है कि भाजपा झूठ बेच रही है। इसमें वह सक्षम भी है। कांग्रेस सच नहीं बेच पा रही है। देश को नामी संस्थान देने, राष्ट्र को खड़ा करने और विकसित राष्ट्र के रूप में लाने के बाद भी कांग्रेस जनता के बीच लोकप्रिय नहीं हो पा रही है। अब इस शिविर के बाद कांग्रेस नए कलेवर व नए रंगरूप में नजर आएगी।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि शिविर में रा...




