Friday, June 19News That Matters

Day: May 15, 2022

सीएम धामी ने नैनीताल क्लब में भाजपा, आरएसएस समेत अन्य संगठनों से मुलाकात कर उनके ज्ञापनों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया

सीएम धामी ने नैनीताल क्लब में भाजपा, आरएसएस समेत अन्य संगठनों से मुलाकात कर उनके ज्ञापनों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल क्लब में भाजपा, आरएसएस समेत अन्य संगठनों से मुलाकात कर उनके ज्ञापनों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने बजट संवाद कार्यक्रम को सफल बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों समेत अन्य स्टेक होल्डर में महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री कैंचीधाम पहुंच और वहां लोगों से मुलाकात कर ध्यान लगाया। रविवार को मुख्यमंत्री ने शहर में मोर्निंग वॉक के बाद नैनीताल क्लब के सीएम हाउस कॉटेज में विभिन्न संगठनों से मुलाकात की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी व किरन डालाकोटी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की तो उनके भाजपा में शामिल होने की सियासी अटकलें चल पड़ी हैं। मुख्यमंत्री ने भी दोनों का गर्मजोशी से अभिवादन स्वीकार किया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक मेहरा व पंकज भट्ट ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर शोधार्थियों को 30 हजार प्रोत्साहन राशि दिए जाने, भीम...
25 वर्षों के लिए तैयार किए जा रहे दृष्टिपत्र और रणनीति में उत्तराखंड भी देगा योगदान

25 वर्षों के लिए तैयार किए जा रहे दृष्टिपत्र और रणनीति में उत्तराखंड भी देगा योगदान

उत्तराखण्ड
देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष, यानी अमृत काल की अवधि में आगामी 25 वर्षों के लिए तैयार किए जा रहे दृष्टिपत्र और रणनीति में उत्तराखंड भी योगदान देगा। प्रदेश सरकार ने 10 प्रमुख क्षेत्रों में दृष्टिपत्र तैयार करने के लिए शासन के आला अधिकारियों की अध्यक्षता में छह समितियां गठित की हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अगले 25 वर्षों के लिए तैयार किए जा रहे दृष्टिपत्र में राज्यों से भी सुझाव मांगे गए हैं। दृष्टिपत्र-2047 को लेकर नीति आयोग द्वारा सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजे गए हैं। मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने इस क्रम में समितियों का गठन किया है। उन्होंने सचिवालय में संबंधित समितियों के सचिवों के साथ बैठक भी की। सभी समितियों को राज्य के संदर्भ में विस्तृत दृष्टिपत्र को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने सुरक्षा और वन मामलों के लिए अपर मुख्य सचिव गृह की अध्यक्षता में ...
प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, उन्हें सुशासन का पाठ पढ़ाएंगे

प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, उन्हें सुशासन का पाठ पढ़ाएंगे

उत्तरप्रदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी महात्मा बुद्ध की महानरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में लैंड करने के बाद नेपाल रवाना होंगे। पीएम मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर कल लुंबिनी की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। 2014 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी की यह पांचवीं नेपाल यात्रा होगी। इसके बाद कुशीनगर होते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेपाल में करीब सात घंटा बिताने बाद शाम को चार बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पर वापसी करेंगे। कुशीनगर में वह 15 मिनट तक महात्मा बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल जाकर स्तूप का दर्शन करेंगे। इसके बाद कुशीनगर से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम को 5:40 बजे लखनऊ के एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद सीधा मुख्यमंत्री के सरका...
मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने गोरखपुर में 144 करोड़ की 61 परियोजनाओं का लोकापर्ण व श‍िलान्‍यास क‍िया

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने गोरखपुर में 144 करोड़ की 61 परियोजनाओं का लोकापर्ण व श‍िलान्‍यास क‍िया

देश-विदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को 144 करोड़ रुपये की लागत की 61 परियोजनाओं की सौगात दी। रविवार को तारामंडल के महंत दिग्विजय नाथ पार्क में आयोजित शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सुबह तकरीबन 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने विकास योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। परियोजनाओं में सड़क, संपर्क मार्ग, बाढ़ सुरक्षा, शिक्षा आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने पांच टीबी रोगियों के स्वजन को पोषण किट, भूसा दान करने वालों की प्रशस्ति पत्र दिया। कार्यक्रम में यह रहे मौजूद इस दौरान महापौर सीताराम जायसवाल, सांसद रविकिशन, कमलेश पासवान, राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद, विधायक श्री राम चौहान, विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, राजेश ...
कश्मीरी हिंदू कर्मी राहुल भट्ट की आतंकियों द्वारा हत्या के बाद सियासत तेज, जम्मू से कश्मीर तक हुए विरोध प्रदर्शन

कश्मीरी हिंदू कर्मी राहुल भट्ट की आतंकियों द्वारा हत्या के बाद सियासत तेज, जम्मू से कश्मीर तक हुए विरोध प्रदर्शन

देश-विदेश
बड़गाम जिले के चाडूरा में गत वीरवार को कश्मीरी हिंदू कर्मी राहुल भट्ट की आतंकियों द्वारा हत्या (टारगेट किलिंग) के बाद सियासत तेज हो गई है। पीपुल्स एलांयस फार गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) और प्रदेश भाजपा ने इस मुद्दे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से रविवार को मुलाकात का एलान किया है। भाजपा की कश्मीर इकाई ने कश्मीरी हिंदुओं के आक्रोष को सही ठहराते हुए रैली भी निकाली। इस बीच, जम्मू से कश्मीर तक कश्मीरी हिंदुओं का रोष प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत कश्मीर में नियुक्ति सभी कश्मीरी हिंदुओं को घाटी से बाहर स्थानांतरित किया जाए। दिवंगत राहुल भट्ट को प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत ही राजस्व विभाग में नौकरी मिली थी। आतंकी हमले के वक्त पर चाडूरा तहसील कार्यालय में ड्यूटी पर थे। उनकी हत्या के बाद से ही कश्मीर में रहने वाले कश्मीरी हिंदू लगाता...
असम में भारी बारिश के कारण हालात गंभीर, भूस्खलन से 3 लोगों की मौत; सेना ने संभाला मोर्चा

असम में भारी बारिश के कारण हालात गंभीर, भूस्खलन से 3 लोगों की मौत; सेना ने संभाला मोर्चा

देश-विदेश
असम में लगातार हो रही बारिश के कारण दीमा हसाओ के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। असानी चक्रवात के आने के बाद से असम में लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है। बारिश और जलभराव से हजारों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक लगातार बारिश के कारण दीमा हसाओ जिले के 12 गांवों से अब तक भूस्खलन की खबर है। हाफलोंग इलाके में करीब 80 घर बुरी तरह प्रभावित है। दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग इलाके में भूस्खलन से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। भारतीय सेना के जवानों ने कल रात कछार जिले के बालिचरा और बरखोला के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान चलाया है। दीमा हसाओ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई रिहायशी तथा वाणिज्यिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है। असम के दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग इलाके में...