जम्मू-कश्मीरः कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, अंतिम संस्कार में शामिल हुए ADGP
मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले में पड़ने वाले चडूरा में आतंकियों की गोलियों के शिकार बने कश्मीर पंडित राहुल भट्ट का शुक्रवार को जम्मू में पूरे जोश और रोष के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान श्मशान घाट पर मौजूद हजारों की भीड़ भारत माता की जय..., राहुल भट्ट अमर रहे... और राहुल के हत्यारे को फांसी दो ... के नारे गूंजते रहे। दूसरी तरफ मृतक की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। परिवार की वेदना से वहां मौजूद लोगों का कलेजा चाक हो रहा था, लेकिन नम आंखों में गुस्सा और जुबां पर जोश था। जम्मू से कश्मीर तक राहुल भट्ट की हत्या के विरोध में गुस्से की आग धधक रही है।
राहुल भट्ट का पार्थिव शरीर वीरवार देर रात को ही जम्मू के दुर्गा नगर स्थित उनके निवास पर पहुंच गया था। तब से उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ता रहा। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे उनका अंतिम संस्कार...




