Friday, June 19News That Matters

Day: May 18, 2022

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: खाई में गिरी बाइक, एक की मौत, दूसरा सड़क पर गिरा

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: खाई में गिरी बाइक, एक की मौत, दूसरा सड़क पर गिरा

उत्तराखण्ड
बीती देर रात ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर एक बाइक खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग एनएच-58 देवप्रयाग के पास बीती रात 11 बजे एक बाइक सड़क से नीचे खाई में गिर गई। केदारनाथ से पानीपत हरियाणा जा रहे थे बाइक सवार बाइक पर दो युवक सवार थे, जिसमें से एक युवक सड़क से नीचे खाई में गिरा गया। वहीं दूसरा युवक सड़क पर छिटक गया। बताया गया कि दोनों केदारनाथ से दर्शन कर पानीपत हरियाणा जा रहे थे। मृतक का नाम ललित पुत्र लाजवेंद्र उम्र-21 वर्ष है। वहीं दूसरे युवक का नाम पवन पुत्र जय सिंह उम्र-30 है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि दोनों बाइक सवार केदारनाथ से दर्शन के बाद हरियाणा लौट रहे थे। देवप्रयाग के पास सड़क पर पत्थर गिरे होने के कारण बाइक असंतुलित हो गई और बाइक चला रहा पवन बाइक सहित गिर गया। पीछे बैठा ललित उझलकर खाई में गिर गया।...
मुख्‍यमंत्री के अचानक आरटीओ पहुंचने से मचा हड़कंप, आरटीओ दिनेश पठोई को किया सस्पेंड

मुख्‍यमंत्री के अचानक आरटीओ पहुंचने से मचा हड़कंप, आरटीओ दिनेश पठोई को किया सस्पेंड

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजधानी देहरादून स्थित आरटीओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। सुबह करीब दस बजे मुख्‍यमंत्री के अचानक आरटीओ पहुंचने से हड़कंप मच गया। बेहद कम संख्या में पहुंचे थे अधिकारी और कर्मचारी मुख्यमंत्री के छापे के दौरान अधिकारी और कर्मचारी बेहद कम संख्या में पहुंचे थे। इस दौरान 80 प्रतिशत कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इससे नाराज मुख्यमंत्री ने कार्रवाई की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया। औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पाया कि आरटीओ कार्यालय में आम जनता अपने वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए सुबह नौ बजे से मौजूद थी, लेकिन कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को छोड़कर आरटीओ के मुख्य अधिकारी दिनेश चंद्र पिठोई मौजूद नहीं थे। उनके साथ ही काफी कर्मचारी सुबह के 10:30 बजे होने के बावजूद मौजूद नहीं थे । कार्यालय के कर्मचारि...
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द अपने पैतृक गांव परौंख तीन जून को आएंगे, साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी रहेंगे

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द अपने पैतृक गांव परौंख तीन जून को आएंगे, साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी रहेंगे

देश-विदेश
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द अपने पैतृक गांव परौंख तीन जून को आएंगे। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी रहेंगे। इस संबंध में कानपुर मंडल के मंडलायुक्त डा. राज शेखर की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, तीन जून को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री दिल्ली से पहले लखनऊ पहुंचेंगे। मंडलायुक्त ने अफसरों के साथ परौंख गांव पहुंचकर तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। यह है कार्यक्रम : प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द अपराह्न ढाई बजे लखनऊ से हेलीकाप्टर से उड़ान भरकर तीन बजे परौंख गांव आएंगे। यहां तीन से चार बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें अनुमानित संख्या 20 हजार लोगों की होगी। इसके बाद आधे घंटे तक वह गांव स्थित पथरी देवी मंदिर में पूजन करेंगे। आंबेडकर पार्क में मूर्ति का माल्यार्पण व मिलन केंद्र का भ्रमण करेंगे। इसके बाद 4:30 बजे हेलीपैड पर प...
मुख्‍यमंत्री योगी आज सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा अभियान पर करेंगे संवाद

मुख्‍यमंत्री योगी आज सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा अभियान पर करेंगे संवाद

उत्तरप्रदेश
उत्‍तर प्रदेश में हर वर्ष सड़क हादसों में हजारों लोगों की जान चली जाती है। ऐसे में इन हादसों को रोकने के ल‍िए अब प्रदेश सरकार ने जनता को जगरूक करने की ठान ली है। इसी के तहत मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने सड़क सुरक्षा अभ‍ियान शुरु करने के न‍िर्देश द‍िए है। अभ‍ियान में लोगों को समझा-बुझा कर सड़क हादसों पर लगाम लगाना सरकार का लक्ष्‍य है। यूपी सरकार जल्द ही दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के ल‍िए सड़क सुरक्षा का विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। इसकी कार्ययोजना परिवहन और पुलिस सहित विभिन्न संबंधित विभागों ने मिलकर तैयार की है। चरणवार प्रस्तावित इस अभियान की रूपरेखा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम को प्रदेशभर के नगरीय निकायों के साथ वर्चुअल चर्चा करेंगे। वर्चुअल बैठक में योगी बताएंगे कि कैसे सड़क सुरक्षा अभियान स...
राजकीय दून चिकित्सालय की ओपीडी में मरीज परेशान

राजकीय दून चिकित्सालय की ओपीडी में मरीज परेशान

उत्तराखण्ड
राजकीय दून चिकित्सालय की ओपीडी में मरीज परेशान चिकित्सकों के बैठने वाले दिवसों को लेकर है मरीजों के सम्मुख बड़ी परेशानी देहरादून- उत्तराखंड के सरकारी चिकित्सालय ऐसे हैं, जहां पर सरकार भले ही तमाम सुविधाएं मरीजों के लिए मुहैया करवा दे, लेकिन मरीजों को अनेक परेशानियों का सामना इन सरकारी अस्पतालों में उठाना ही पड़ता है | जिससे कि न सिर्फ मरीज परेशान और बेहाल होते हैं, बल्कि उनके तीमारदार भी परेशानियां झेलते रहते हैं | सरकारी अस्पतालों में कभी अल्ट्रासाउंड की मशीन खराब हो जाती है, तो कभी मरीजों के परीक्षण संबंधी अनेक समस्याएं खड़ी होने लगती हैं | यही नहीं, बाहर से भी दवाइयां मरीजों को खरीदनी पड़ती है| भले ही प्रदेश के मुखिया लाख यह दिशा निर्देश जारी करते रहे कि सरकारी अस्पतालों में बाहर की दवाइयां चिकित्सक न लिखें, और अस्पताल से ही सारी दवाइयां मरीजों को उपलब्ध कराई जाए | ऐसी कई समस्याएं...
ट्रैफिक रूल्स को ठेंगा दिखा रहे वाहन चालक|

ट्रैफिक रूल्स को ठेंगा दिखा रहे वाहन चालक|

राष्ट्रीय
ट्रैफिक रूल्स को ठेंगा दिखा रहे वाहन चालक *एसएसपी साहब देखिए! राजधानी के मुख्य बाजार पलटन बाजार से होकर घंटाघर की ओर गुजर रही है कारें *वाहनों के प्रवेश हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों में दोपहिया और चार पहिया वाहनों का प्रतिदिन गुजरना बन गया है आम? देहरादून-  यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाने में कई वाहन चालक महारथ हासिल करते रहते हैं | ऐसी महाशय मुख्य बाजारों एवं चौराहों से गुजरने में अक्सर ट्रैफिक रूल्स का खुला उल्लंघन करते हुए देखे जाते हैं| ऐसा लगता है कि मानो उनके लिए कोई रूल्स ही नहीं है? दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों के चालक पुलिस द्वारा निर्धारित यातायात के नियमों का उल्लंघन करने में पीछे नहीं रहते और अक्सर तो यह वाहन चालक पुलिसकर्मी से ही भीड़ जाते हैं | राजधानी देहरादून का सबसे मुख्य बाजार पलटन बाजार माना जाता है, इसी पलटन बाजार से लगती हुई शहर थाना कोतवाली भी इसी बाजार मे...
गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, हार्दिक पटेल ने दिया इस्तीफा

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, हार्दिक पटेल ने दिया इस्तीफा

देश-विदेश
गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। हार्दिक पटेल ने आखिरकार कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की है। हार्दिक ने ट्वीट कर कहा कि आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊंगा। दरअसल, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल बीते कुछ समय से नाराज चल रहे थे। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश नेताओं के सामने अपनी नाराजगी की बात को खुलकर रखा था। इतना ही नहीं, उन्होंने केंद्रीय आलाकमान को इससे अवगत भी कराया था। लेकिन उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। इस दौरान हार्दिक ने अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस व कार्यकारी अध...
रविवार का दिन : भीषण गर्मी-बिजली गुल और जनता परेशान

रविवार का दिन : भीषण गर्मी-बिजली गुल और जनता परेशान

उत्तराखण्ड
रविवार का दिन : भीषण गर्मी-बिजली गुल और जनता परेशान *विद्युत की "अघोषित कटौती" के कारण लोगों का मजा हुआ बेमजा देहरादून - बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों का रविवार का दिन बेमजा कर दिया | एक तो भीषण गर्मी, ऊपर से बिजली की कटौती ने अपने-अपने घरों में कैद लोगों को रविवार के दिन परेशान किए रखा| गर्मी का भीषण प्रकोप तथा ऊपर से अघोषित बिजली की कटौती ने अपना रंग दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी |ऐसे में अधिकतर लोगों को रविवार के इस दिन ने बुरी तरह रुलाए रखा | पर्यटन सीजन के चलते कई पर्यटक भी परेशान रहे, उन्हें भी बिजली कटौती के कारण परेशानी होने पर आज के प्रकोप को झेलना पड़ा |अघोषित बिजली कटौती के चलते भीषण गर्मी के इस दौर में आम जनता का पारा भी बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ आज काफी ज्यादा चढ़ा हुआ नजर आया | जनता का आक्रोश पिछले कई दिनों से बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ अघोषित विद्युत ...
कार्ति चिदंबरम के करीबी भास्कर रमन को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

कार्ति चिदंबरम के करीबी भास्कर रमन को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश
Chinese Visa Case में सीबीआई ने पूर्व वित्‍त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति के करीबी भास्‍कर रमन को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में ये पहली गिरफ्तारी है। मंगलवार को सीबीआई ने चिदंबरम के देशभर में करीब सात ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के बाद चिदंबरम ने ट्वीट किया था कि जांच एजेंसी को इस दौरान कुछ नहीं मिला। उन्‍होंने ये भी लिखा था कि सीबीआई ने इस दौरान जो पेपर दिखाए उसमें उनका नाम बतौर आरोपी शामिल नहीं था। क्‍या है पूरा मामला  ये मामला पैसे लेकर वीजा दिलाने से जुड़ा है। इसमें चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम भी फंसे हुए हैं। सीबीआइ ने इस मामले में जो एफआइआर दर्ज की है उसके अनुसार ये मामला 2011 का है। उस वक्‍त पी चिदंबरम गृह मंत्री थे। एक चीनी कंपनी शानडोंग इलेक्टि्रक पावर कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन (सेप्को) को पंजाब के मनसा में पावर प्लांट बना...