खाकी ने एक साल बाद खोई हुई मां को परिवार से मिलाया |
खाकी ने एक साल बाद खोई हुई मां को परिवार से मिलाया |
हरिद्वार उत्तर प्रदेश - हरिद्वार उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के राजपुर के रहने वाले सूरज की माँ एक साल पहले घर से चली गयी थी । सूरज की मां मानसिक रूप से अस्वस्थ थी , जिसके कारण सूरज की मां को मालूम ही नही पड़ा कहाँ से कहाँ पहुँच गयी । इधर परिवार का बुरा हाल था हर जगह खोजबीन करने के बाबजूद माता जी का कहीं अता पता नही चला थक हारकर सभी लोग भगवान के भरोसे हो गए । हरिद्वार के लक्सर थाने में तैनात एएसआई एकता ममगई को थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान एक गांव में महिला की सूचना मिली इसपर एएसआई एकता ने तत्परतापूर्वक महिला से पूंछ तांछ की तो महिला ज्यादा कुछ नही बता पा रही थी । थाने में लाकर अच्छी तरह काउंसलिंग की गई तब मालूम हुआ महिला एक साल पहले उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के राजपुर गांव की रहने वाली है । जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्म...



