Friday, June 19News That Matters

Day: May 27, 2022

सुबोध उनियाल ने मांगे धामी के लिए वोट, चंपावत विधानसभा उपचुनाव के तहत खटोली गांव में किया प्रचार

सुबोध उनियाल ने मांगे धामी के लिए वोट, चंपावत विधानसभा उपचुनाव के तहत खटोली गांव में किया प्रचार

उत्तराखण्ड
चंपावत विधानसभा उपचुनाव में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने धूरा अमोड़ी के खटोली गांव में जाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास संभव है, इसलिए चंपावत की जनता मुख्मंत्री पुष्कर सिंह धामी को भारी मतों से विजयी बनाए। मौके पर मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह बोरा, विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रधान प्रताप सिंह, बूथ अध्यक्ष शिवराज सिंह आदि बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद थे।...
पुलिस जवानों ने श्रद्धालुओं के खोये बैग को 50,000 रु0 की नगदी के साथ लौटाया वापस

पुलिस जवानों ने श्रद्धालुओं के खोये बैग को 50,000 रु0 की नगदी के साथ लौटाया वापस

उत्तराखण्ड
कल 26.05.2022 को थाना हर्षिल के चीता ड्यूटी पर नियुक्त जवान कुलदीप तोमर व सुरेन्द्र सिंह रावत को ड्यूटी के दौरान गंगोत्री नेशनल हाईवे, हर्षिल पर 01 बैग(जिसमें 02 पर्स, लगभग 50,000 रु0 की नगदी व अन्य जरुरी कागजात थे) पडा मिला। जवानों द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुये बैग मे कागजो पर लिखे मोबाईल नं0 पर सम्पर्क किया गया तो बैग पानीपत, हरियाणा निवासी श्रद्धालु विपिन यादव का था। पुलिस कर्मियों द्वारा बैग को सभी सामान व नगदी के साथ वापस किया गया। श्रद्धालु द्वारा बताया गया कि “हम गंगोत्री धाम यात्रा पर जा रहे थे, इस दौरान रास्ते मे हमारा यह बैग कहीं खो गया था, हम लोग काफी परेशान थे व बैग को इधर-उधर तलाश रहे थे, इतने में आपका फोन आ गया तथा हमें हमारा बैग वापस मिल गया”। श्रद्धालुओं द्वारा जवानों का आभार व्यक्त किया गया।...
जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाये रखने के साथ ही धाम परिसर एवं स्नान घाटों में बड़े कूड़ेदान लगाने को कहा

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाये रखने के साथ ही धाम परिसर एवं स्नान घाटों में बड़े कूड़ेदान लगाने को कहा

उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने जिले के दोनों धाम श्री यमुनोत्री और श्री गंगोत्री धाम में सफाई व्यवस्था चाकचौबंद रखने के निर्देश नगर पंचायत व जिला पंचायत को दिए है। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाये रखने के साथ ही धाम परिसर एवं स्नान घाटों में बड़े कूड़ेदान लगाने को कहा है। एसडीएम चतर सिंह चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में गंगोत्री धाम यात्रा मार्ग,स्नान घाट व हैलीपैड पर तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त कूड़ेदान लगाए गए है। उन्होंने तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का कचरा, रैपर इत्यादि कूड़ेदान में डाला जाए। ताकि धाम परिसर एवं यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनी रहें।...
100 करोड़ का खर्च होगा अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना पर, मिलेगा मुफ्त इलाज

100 करोड़ का खर्च होगा अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना पर, मिलेगा मुफ्त इलाज

देश-विदेश
अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 100 करोड़ 45 लाख रुपए के बजट की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। इससे चक गंजरिया स्थित विश्वविद्यालय संस्थान का परिसर जल्द से जल्द स्थापित किया जा सकेगा। संस्थान के कुलपति प्रो. एके सिंह के अनुसार, इस बजट के तहत आठ मंजिला इमारत का निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही सभी महत्वपूर्ण विभागों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कराया जाएगा। इस निर्माण में एकेडमिक ब्लाक, हास्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, लाइब्रेरी, दो हजार व्यक्तियों की क्षमता वाले आडिटोरियम समेत कई अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। अब तक निर्माण कार्य में पहले तल तक का निर्माण किया जा चुका है। प्रो. एके सिंह ने बताया कि आठ मंजिला भवन निर्माण में एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाक के तहत कुलपति कार्यालय, कुलसचिव, डीन, वित्त विभाग और परीक्षा भवन का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा हास्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, ट...
अध्यक्ष सतीश महाना ने विधान भवन में तैनात चीफ मार्शल को विधायकों के मोबाइल फोन को जब्त करने के दिए निर्देश

अध्यक्ष सतीश महाना ने विधान भवन में तैनात चीफ मार्शल को विधायकों के मोबाइल फोन को जब्त करने के दिए निर्देश

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र की कार्यवाही के दौरान विधायकों के मोबाइल से सेल्फी लेने के साथ ही अन्य प्रकार की बाधा पहुंचाने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बेहद गंभीर हो गए। शुक्रवार को उन्होंने विधान भवन में तैनात चीफ मार्शल को विधायकों के मोबाइल फोन को जब्त करने का निर्देश दे दिया। उनके इस निर्देश के बाद विधायकों में खलबली मच गई है। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का सत्र 23 मई से चल रहा है। राज्यपाल आनंदीबेन के अभिभाषण और उस पर चर्चा के बाद गुरुवार को विधानसभा में बजट पेश किया गया। शुक्रवार को बजट पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के कई विधायक मोबाइल लेकर विधानसभा अध्यक्ष के आसन के करीब आकर सेल्फी लेने लगे। गंभीर विषय पर चर्चा के दौरान विधायकों की इन हरकतों पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नाराजगी जताई। विधायक सेल्फी लेने के साथ ही हंगामा की फोटो खींचने में व्यस्त हो गए तो विधानसभा अध्...
फारूक अब्दुल्ला पर ED की कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने भेजा समन

फारूक अब्दुल्ला पर ED की कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने भेजा समन

देश-विदेश
नेशनल कान्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला की मुश्किलें जल्द बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल कान्फ्रेंस नेता को आज समन जारी किया है। अब्दुल्ला को 31 मई को दिल्ली के मुख्यालय में जांचकर्ताओं के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। ईडी ने अब्दुल्ला को मनी लान्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। जेकेसीए में वित्तीय अनियमितताओं का मामला जानकारी के अनुसार यह पूछताछ जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) में कथित वित्तीय अनियमितताओं के एक मामले के संबंध में बताई जा रही है, जिसकी जांच ईडी कर रही है। फारूक को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत यहां मुख्यालय में 31 मई को पेश होने के लिए समन जारी किया गया है। 11.86 करोड़ की संपत्ति हो चुकी कुर्क प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2020 में इस मामले में अब्दुल्ला की 11.86 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। 84 वर्षीय नेकां...
भारत को ड्रोन का हब बनाने की तैयारी में सरकार

भारत को ड्रोन का हब बनाने की तैयारी में सरकार

देश-विदेश
दिल्ली के प्रगति मैदान में दो दिवसीय ड्रोन महोत्सव 2022 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं ड्रोन प्रदर्शनी से प्रभावित हूं। 2030 तक भारत ड्रोन हब बनेगा। उन्होंने कहा, जिन-जिन स्टॉल में मैं आज गया, वहां सभी लोग बहुत गर्व से कहते थे कि ये मेक इन इंडिया हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उत्सव सिर्फ ड्रोन का नहीं, यह नए भारत-नई गवर्नेंस का उत्सव है। ड्रोन टेक्नोलॉजी को लेकर भारत में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वो अद्भुत है। ये जो ऊर्जा नजर आ रही है, वो भारत में ड्रोन सर्विस और ड्रोन आधारित इंडस्ट्री की लंबी छलांग का प्रतिबिंब है। पीएम ने कहा, यह ऊर्जा भारत में रोजगार सृजन के एक उभरते हुए बड़े सेक्टर की संभावनाएं दिखाती है। उन्होंने कहा, आठ वर्ष पहले यही वो समय था, जब भारत में हमने सुशासन के नए...
नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की मिली ऐसी हालत, गर्भ निरोधक-सेक्सवर्धक दवाओं सहित कई आपत्तिजनक सामग्री देख अफसरों के भी उड़े होश|

नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की मिली ऐसी हालत, गर्भ निरोधक-सेक्सवर्धक दवाओं सहित कई आपत्तिजनक सामग्री देख अफसरों के भी उड़े होश|

उत्तराखण्ड
नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की मिली ऐसी हालत, गर्भ निरोधक-सेक्सवर्धक दवाओं सहित कई आपत्तिजनक सामग्री देख अफसरों के भी उड़े होश| केंद्र के तीन पार्टनर हरजेंद्र सिंह, वाहिद अली, साजिम अंसारी मौके पर नहीं मिले। यहां तीन मरीज भर्ती मिले, लेकिन उनकी कोई हिस्ट्री नहीं थी। टीम ने जांच शुरू की तो मौके पर गर्भ निरोधक दवाएं, नशे की गोलियां, दर्द निवारक इंजेक्शन समेत तमाम प्रतिबंधित दवाएं मिलीं।जीवनदान नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। टीम को केंद्र से गर्भ निरोधक और सेक्सवर्धक दवाएं, नशे के इंजेक्शन आदि आपत्तिजनक सामान मिला है। टीम ने केंद्र को सील करने के बाद उसमें रह रहे तीन मरीजों को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। बृहस्पतिवार को एसीएमओ डॉ. तपन कुमार शर्मा, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने पुलिस, स्वास्थ्य और औषधि विभाग के अधिकारियों क...
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने की यह घोषणा, टिहरी डैम टॉप से स्थानीय लोगों के वाहन अब 24 घंटे गुजर सकेंगे।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने की यह घोषणा, टिहरी डैम टॉप से स्थानीय लोगों के वाहन अब 24 घंटे गुजर सकेंगे।

उत्तराखण्ड
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने की यह घोषणा, टिहरी डैम टॉप से स्थानीय लोगों के वाहन अब 24 घंटे गुजर सकेंगे। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सिंह ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां के लोगों की जितनी भी सेवा की जाए वह कम है। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि टिहरी झील और आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए 2000 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। जल्द ही झील क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने का काम शुरू होगा। उन्होंने बताया पंचेश्वर बांध की स्वीकृति भी मिल गई है। टिहरी डैम टॉप से स्थानीय लोगों के वाहन अब 24 घंटे गुजर सकेंगे। टिहरी पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि टिहरी बांध की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड को देने पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए मंत्रालय स्तर पर समीक्षा हो चुकी है। राज्य पुनर्गठन एक्ट के अनुसार जिस राज्य की संपत्ति है...
चारधाम यात्रा में विकट भौगोलिक परिस्थितियों के चलते श्रद्धालुओं की मौत |

चारधाम यात्रा में विकट भौगोलिक परिस्थितियों के चलते श्रद्धालुओं की मौत |

उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा में विकट भौगोलिक परिस्थितियों के चलते श्रद्धालुओं की मौत | कोविड महामारी के कारण दो साल बाद चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। यात्रा के लिए अब तक 20 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं जबकि 10 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं। चारधाम यात्रा में विकट भौगोलिक परिस्थितियों के चलते श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला जारी है। चारधाम यात्रा शुरू होने के 24 दिनों के भीतर 83 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन सात तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। कोविड महामारी के कारण दो साल बाद चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। यात्रा के लिए अब तक 20 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं जबकि 10 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं। मौसम की चुनौतियों और विकट भौगोलिक परिस्थितियों क...