Tuesday, June 16News That Matters

Month: June 2026

उत्तराखंड: ITI के कायाकल्प की तैयारी, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती; मंत्री सौरभ बहुगुणा ने लिए बड़े फैसले

उत्तराखंड: ITI के कायाकल्प की तैयारी, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती; मंत्री सौरभ बहुगुणा ने लिए बड़े फैसले

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून:उत्तराखंड के युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने के लिए धामी सरकार अब सीधे अभिभावकों से संवाद करेगी। कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा में विभागीय अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी सत्र में आईटीआई (ITI) में छात्रों की संख्या बढ़ाने, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और टाटा व टीवीएस जैसी नामी कंपनियों के सहयोग से तकनीकी शिक्षा को अपग्रेड करने पर विस्तृत चर्चा हुई। ​1. अभिभावकों से संवाद और स्कूल-कॉलेजों के पास लगेंगे होर्डिंग्स ​मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी भर्ती सत्र को देखते हुए कौशल विकास विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा: ​"विभाग अब स्कूल और कॉलेजों के छात्रों के अभिभावकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करेगा, ताकि वे अपने बच्चों को कौशल विकास से जुड़े ट्रेनिंग कोर्...
बड़ी खबर: उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार की छुट्टी, अब संभालेंगे राजस्थान की जिम्मेदारी

बड़ी खबर: उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार की छुट्टी, अब संभालेंगे राजस्थान की जिम्मेदारी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय नेतृत्व ने एक बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार को अब देवभूमि से हटाकर राजस्थान की कमान सौंप दी गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से राजस्थान प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। ​राजनीतिक मायने और बड़ा फेरबदल ​उत्तराखंड में लंबे समय से संगठन की रीढ़ माने जाने वाले अजय कुमार को राजस्थान जैसे बड़े राज्य में भेजना भाजपा हाईकमान का एक बड़ा रणनीतिक कदम माना जा रहा है। राजस्थान में संगठन को और अधिक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए हाईकमान ने अजय कुमार के संगठनात्मक अनुभव पर भरोसा जताया है। ​अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि उत्तराखंड में अजय कुमार की जगह संगठन महामंत्री की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी किसे सौंपी जाती है।...
उत्तरकाशी हादसा: गंगोत्री धाम जा रहे दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, BRO और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला

उत्तरकाशी हादसा: गंगोत्री धाम जा रहे दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, BRO और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच उत्तरकाशी से एक राहत भरी खबर सामने आई है। श्री गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रहे दिल्ली के श्रद्धालुओं की एक कार धराली के समीप खीर गाड़ क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। गनीमत यह रही कि हादसे में कार सवार चारों तीर्थयात्रियों को सिर्फ हल्की चोटें आई हैं और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। ​ ​दुर्घटना के वक्त गनीमत यह रही कि घटनास्थल के पास ही सीमा सड़क संगठन (BRO) के मजदूर काम कर रहे थे। गाड़ी के नीचे गिरते ही स्थानीय लोग और BRO के कर्मी तुरंत एक्शन में आए। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए मलबे और ढलान के बीच से सभी चारों घायलों का सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला। ​राहत की बात: सभी यात्रियों की स्थिति फिलहाल सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। ...