Friday, July 31News That Matters

Day: July 31, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय गदरपुर-रुद्रपुर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बटालियन, गदरपुर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने एनडीआरएफ के अधिकारियों एवं जवानों से संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली, आपदा प्रबंधन की तैयारियों तथा राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है। ऐसे में एनडीआरएफ जैसी संस्थाओं की भूमिका जनजीवन की सुरक्षा और आपदा के समय त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक आधुनिक, सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री  धामी ने एनडीआरएफ के अधि...
जिला चिकित्सालय देहरादून में स्वास्थ्य शिविर का सफल आगाज, पहले ही दिन 624 लोगों ने उठाया लाभ

जिला चिकित्सालय देहरादून में स्वास्थ्य शिविर का सफल आगाज, पहले ही दिन 624 लोगों ने उठाया लाभ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून:जिला चिकित्सालय देहरादून में आयोजित बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन क्षेत्रीय जनता की भारी मौजूदगी देखने को मिली। शिविर के प्रथम दिवस कुल 624 लाभार्थियों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया और विभिन्न निःशुल्क स्वास्थ्य जांचों का लाभ उठाया। इनमें 340 पुरुष और 284 महिला मरीज शामिल रहे। शिविर का आयोजन प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के कुशल निर्देशन और शिविर प्रभारी के बेहतर समन्वय में किया जा रहा है। ​स्वास्थ्य जांच और परामर्श के मुख्य बिंदु: ​गैर-संचारी रोग स्क्रीनिंग: शिविर के दौरान 126 व्यक्तियों का उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) और मधुमेह (शुगर) परीक्षण किया गया। ​मातृ एवं शिशु कल्याण: मातृ स्वास्थ्य सेवा के तहत 2 गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी. (ANC) जांच संपन्न हुई। ​स्वास्थ्य जागरूकता: 23 किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता (Menstrual Hygiene) के प्रति जागरूक किया ...
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं,जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं,जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर  सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ ही गढ़वाल आयुक्त एवं आईजी गढ़वाल को भी जन शिकायतों के निस्तारण में प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो और संबंधित लोगों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर केदारनाथ विधायक  आशा नौटियाल ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से भेंट की। उन्होंने इस वर्ष की केदारनाथ यात्रा के साथ ही चारधाम यात्रा के अब तक सफल एवं सकुशल संचालन तथा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं के लि...