Saturday, September 26News That Matters

Day: September 26, 2026

रायवाला में बुजुर्ग महिला हत्याकांड का खुलासा, बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

रायवाला में बुजुर्ग महिला हत्याकांड का खुलासा, बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। रायवाला क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतका की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। मामले में पुलिस ने मृतका की बेटी शिल्पा थापा और उसके प्रेमी शिवनारायण पांडे उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को शहीद भगत सिंह कॉलोनी, लाइनपार मोतीचूर रायवाला स्थित किराये के मकान में खजानी देवी का शव बाथरूम में मिला था। घटना के समय मकान के गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था। मृतका के बेटे की तहरीर पर रायवाला थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छह टीमों का गठन कर जांच शुरू की। घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान पुलिस को मृतका और उसकी बेटी के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर...
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
जनपद भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद बर्द्धन ने गंगोत्री धाम में मां गंगा और विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने विधिवत पूजा कर मां गंगा से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद मुख्य सचिव ने गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर गंगोत्री धाम में चल रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था क...
सचिव आपदा प्रबंधन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेश में बारिश की स्थिति की समीक्षा की,मुख्यमंत्री ने भी लिया बारिश एवं आपदा प्रबंधन की स्थिति का अपडेट

सचिव आपदा प्रबंधन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेश में बारिश की स्थिति की समीक्षा की,मुख्यमंत्री ने भी लिया बारिश एवं आपदा प्रबंधन की स्थिति का अपडेट

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन ने शनिवार को पूरे दिन राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में उपस्थित रहकर प्रदेश में जारी बारिश की स्थिति की लगातार समीक्षा की। उन्होंने राज्य के विभिन्न जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक कर वहां की स्थिति, वर्षा एवं संभावित चुनौतियों के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेश की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जनपदों से निरंतर फीडबैक लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी प्रदेश में बारिश की स्थिति एवं तैयारियों के संबंध में अपडेट लिया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सभी जनपदों एवं संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि फील्ड में सभी टीमें एवं अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं...