Monday, September 28News That Matters

Day: September 28, 2026

पारंपरिक धारा-नौलों को मिलेगा नवजीवन, 54 ऐतिहासिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक पुनरुद्धार की शुरुआत

पारंपरिक धारा-नौलों को मिलेगा नवजीवन, 54 ऐतिहासिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक पुनरुद्धार की शुरुआत

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड की प्राचीन जल विरासत को संरक्षित करने की दिशा में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी (SARRA) ने जलागम प्रबंधन निदेशालय, देहरादून में “पारंपरिक धारा-नौलों का वैज्ञानिक, वास्तुकलात्मक संरक्षण एवं पुनरुद्धार” विषय पर राज्य स्तरीय तकनीकी कार्यशाला आयोजित की। इसमें प्रदेश के सभी 13 जिलों से आए सोशल कॉर्डिनेटर्स एवं कनिष्ठ अभियंताओं ने भाग लिया। SARRA की एसीईओ कहकशां नसीम ने कहा कि धारा-नौले केवल जलापूर्ति के स्रोत नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और प्राचीन स्थापत्य कला के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने स्थानीय समुदायों की भागीदारी से इस संरक्षण अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। यूकॉस्ट के महानिदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दुर्गेश पंत ने कहा कि पारंपरिक जल स्रोतों का पुनरुद्धार वैज्ञानिक एवं पारिस्थितिकीय प्रक्रिया है। उन्होंने स्प्रिंगशेड प्रबंधन, रिचार्ज ज़ोन के वै...
उत्तरकाशी: कालिंदी पास और ऑडिन कोल बेस से 40 ट्रेकर्स का सुरक्षित रेस्क्यू

उत्तरकाशी: कालिंदी पास और ऑडिन कोल बेस से 40 ट्रेकर्स का सुरक्षित रेस्क्यू

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तरकाशी। उच्च पर्वतीय साहसिक अभियान के तहत कालिंदी पास बेस और ऑडिन कोल बेस क्षेत्र में गए ट्रेकर्स एवं अभियान सदस्यों के लिए राहत की खबर है। सोमवार को दोनों क्षेत्रों से कुल 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। कालिंदी पास बेस क्षेत्र से 11 सदस्यों, जबकि ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 29 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू किए गए सभी सदस्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में रेस्क्यू अभियान के दौरान संबंधित टीमें हर्षिल समेत विभिन्न पड़ावों पर लगातार समन्वय और आवश्यक कार्रवाई कर रही हैं। सोमवार शाम जिलाधिकारी ने स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अभियान में जुटी सभी टीमों को तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने चारधाम यात्रा की स्थिति की...