Wednesday, September 30News That Matters

Day: September 30, 2026

सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने सरकारी ट्यूबवेलों से बिजली की केबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई केबल, उससे निकाला गया तांबा, केबल कटर और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर 2026 को उत्तराखंड जल संस्थान के सहायक अभियंता नीरज कुमार शर्मा ने नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में गणेश विहार कब्रिस्तान, अजबपुर और विष्णु विहार हरिद्वार बाईपास स्थित सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी होने और इसके कारण पेयजल आपूर्ति बाधित होने की जानकारी दी गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की जानकारी जुटाई। साथ ही पूर्व में इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे आरोपियों का सत्...
25 सूत्रीय कार्यक्रम की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, योजनाओं के धरातलीय असर पर जोर

25 सूत्रीय कार्यक्रम की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, योजनाओं के धरातलीय असर पर जोर

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में 25 बिंदु कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति के साथ उनके धरातल पर असर और आमजन को मिल रहे लाभ का भी आंकलन करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि पिरूल कलेक्षन से लाभार्भियों को अब तक कितनी मॉनेटाइजेशन हुई है और कितने लोगों को इसका लाभ मिला है, इसका पूरा आंकड़ा तैयार किया जाए। साथ ही इससे लोगों की आय में कितना इजाफा हुआ, इसका भी आकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी योजना की सफलता केवल उसके तहत किए गए कार्यों से नहीं, बल्कि उससे लोगों को मिल रहे वास्तविक लाभ से तय होनी चाहिए। उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और सेग्रिगेशन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कचरे के संग्रहण से लेकर उसके पृथक्करण और निस्तारण तक पूरी व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए। मुख्य सचिव ने जिलाधिकार...