Sunday, September 20News That Matters

Month: September 2026

हरिद्वार में 12वें गणपति महोत्सव का विधिवत शुभारंभ

हरिद्वार में 12वें गणपति महोत्सव का विधिवत शुभारंभ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
हरिद्वार। भाटिया भवन में कर्तव्य संस्था की ओर से आयोजित 12वें गणपति महोत्सव-2026 का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान कर्तव्य संस्था के अध्यक्ष मनोज मंत्री ने विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की मूर्ति का पूजन कर स्थापना की। इस अवसर पर मनोज मंत्री ने कहा कि भगवान श्री गणेश की सच्चे मन से आराधना करने वाले श्रद्धालुओं के सभी कार्य सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी शुभ कार्य या पूजा की शुरुआत सर्वप्रथम भगवान गणेश की वंदना से की जाती है, क्योंकि उन्हें विघ्नहर्ता माना जाता है और उनकी आराधना से सभी विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं। गणपति महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं और आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में शिवम मिश्रा, अरुण कुमार, अर्जुन सिंह, आराध्य शर्मा, भारत अरोड़ा, किशन बर्थवाल (नन्ना ...
टिहरी: बाथरूम करने सड़क किनारे गया युवक खाई में गिरा, गंभीर घायल

टिहरी: बाथरूम करने सड़क किनारे गया युवक खाई में गिरा, गंभीर घायल

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
टिहरी। आगराखाल क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक सड़क से नीचे खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया और युवक को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। हरदोई, उत्तर प्रदेश निवासी 23 वर्षीय रामखिलावन अपने साथी विकास के साथ मोटरसाइकिल से हरिद्वार से कनाताल-चंबा की ओर जा रहा था। आगराखाल क्षेत्र में वाहन रोकने के बाद रामखिलावन सड़क किनारे बाथरूम करने गया। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही आगराखाल चौकी पुलिस और आपदा कर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल युवक को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उसे 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय अस्पताल नरेंद्रनगर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथ...
उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के सुमननगर धर्मपुर में शराब के नशे में हंगामा और मारपीट करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने घर पर हुड़दंग करते हुए पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था और शांति व्यवस्था बाधित कर रहा था। 13 सितंबर 2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली कि सुमननगर धर्मपुर में एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर जितेंद्र डंगवाल (53) निवासी सुमननगर, धर्मपुर शराब के नशे में हो-हल्ला और हुड़दंग करते पाया गया। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और अधिक उत्तेजित होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने जितेंद्र डंगवाल को धारा 126/135/170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों न...
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्लास्टिक जब्त

देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्लास्टिक जब्त

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
पर्यावरण संरक्षण और देहरादून को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन का सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र के सभी 100 वार्डों में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 50 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है। इन अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक 1776 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान 762 प्रतिष्ठानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण अथवा वितरण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। इनमें 550 प्रतिष्ठानों के चालान किए गए तथा 1.96 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रव...
उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन और बेहतर व्यवस्थाओं के कारण चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गंगोत्री धाम के यात्रा इतिहास में पहली बार सर्वाधिक 7.84 लाख श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे हैं। यमुनोत्री धाम में भी दर्शनार्थियों की संख्या 07 लाख के पार पहुंच चुकी है। चारधाम यात्रा की कुल यात्री संख्या पर नजर दौड़ाएं तो इस यात्राकाल के 147 दिनों (12 सितंबर तक) में 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष की तुलना में यह संख्या 05 लाख 19 हजार 173 अधिक है। बीते वर्ष इतनी ही अवधि में यात्री संख्या 45 लाख 09 हजार 324 थी। यात्रा में अभी लगभग दो महीने का समय शेष है, जिससे श्रद्धालुओं की संख्या में बीते वर्षों की अपेक्षा भारी वृद्धि का अनुमान है। ...
धामी सरकार का नया विकास मॉडल: अयोध्या में संस्कृति, रुद्रपुर में युवा शक्ति पर फोकस

धामी सरकार का नया विकास मॉडल: अयोध्या में संस्कृति, रुद्रपुर में युवा शक्ति पर फोकस

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड की विकास यात्रा अब केवल सड़कों, भवनों और बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विकास की तस्वीर में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, धार्मिक विरासत, पर्यटन संभावनाओं और युवा शक्ति को भी समान महत्व दिया जा रहा है। इसी व्यापक विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने राज्य सचिवालय में महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में दो अलग-अलग शहरों से जुड़ी दो बड़ी परियोजनाएं केंद्र में रहीं। अयोध्याधाम में करीब 67.83 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से उत्तराखंड का भव्य राज्य अतिथि गृह प्रस्तावित है, जबकि उधमसिंहनगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 2332.05 लाख रुपये की संशोधित लागत से इंडोर एवं आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने की तैयारी है। दोनों परियोजनाओं का स्वरूप अलग है, लेकिन उद्देश...
यूआईआईडीबी पर सरकार ने साफ की स्थिति, 7,000 बीघा भूमि दिए जाने की खबर को बताया गलत

यूआईआईडीबी पर सरकार ने साफ की स्थिति, 7,000 बीघा भूमि दिए जाने की खबर को बताया गलत

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
राज्य में पूंजी निवेश को प्रोत्साहित करने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा उपलब्ध सरकारी भूमि एवं संसाधनों के सुनियोजित एवं आर्थिक उपयोग के उद्देश्य से गठित उत्तराखंड इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड इन्वेस्टमेंट डेवलपमेंट बोर्ड (यूआईआईडीबी) की कार्यप्रणाली को लेकर हाल के दिनों में विभिन्न माध्यमों से सामने आई सूचनाओं के संबंध में राज्य सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। सरकार की ओर से कहा गया है कि यूआईडीबी को 7,000 बीघा भूमि उपलब्ध कराए जाने संबंधी जानकारी तथ्यात्मक नहीं है। वर्तमान में यूआईआईडीबी को चिन्हित भूमि में से मात्र 45 एकड़ भूमि ही उपलब्ध हो पाई है। न तो 7,000 बीघा भूमि यूआईआईडीबी को दी गई है और न ही इतनी भूमि प्राप्त करने की कोई प्रक्रिया संचालित है। प्रमुख सचिव नियोजन एवं प्रबंध निदेशक यूआईआईडीबी  आर. मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि हाल ही में कुछ स्वतंत्र मीडिया संस्थानों तथा विभिन्न सार्वजनिक...
देहरादून में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 12,444 मामलों का निस्तारण

देहरादून में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 12,444 मामलों का निस्तारण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के तत्वावधान में मा० जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून  हरीश कुमार गोयल  की अध्यक्षता में दिनांक 12 सितम्बर 2026 को प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक जिला मुख्यालय देहरादून, बाह्य न्यायालय ऋषिकेश, विकासनगर, डोईवाला, मसूरी एवं चकराता के न्यायालयों में वर्ष 2026 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में मोटर दुर्घटना क्लेम, सिविल मामले, पारिवारिक मामलें, चैक बाउन्स से सम्बंधित मामलें, शमनीय प्रकृति के आपराधिक मामलें तथा अन्य प्रकृति के मामले संदर्भित किए गये थे। इस लोक अदालत में जनपद देहरादून में फौजदारी के शमनीय प्रकृति के 242 मामलें चैक सम्बंधी 742 मामलें, धन वसूली सम्बंधी 04 मामलें, मोट...
देहरादून: प्रेमी की हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी, पूर्व प्रेमिका निकली साजिश की मास्टरमाइंड

देहरादून: प्रेमी की हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी, पूर्व प्रेमिका निकली साजिश की मास्टरमाइंड

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में बैंककर्मी पर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, बैंककर्मी की पूर्व प्रेमिका ने ही उसकी हत्या की साजिश रची थी। आरोपी महिला ने कथित तौर पर प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए एक बदमाश को 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को सत्यम कुमार अपनी बहन के साथ स्कूटी से बड़ोवाला की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसकी स्कूटी को रोककर उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। 11 सितंबर को पुलिस को आरोपियों के दोबारा देहरादून आने की सूचना मिली। गोरखपुर चौक के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों ने ...
उत्तराखण्ड कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय,राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस छात्रों का स्टाइपेंड 17,000 से बढ़ाकर न्यूनतम 25,000 प्रति माह करने के प्रस्ताव पर मुहर

उत्तराखण्ड कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय,राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस छात्रों का स्टाइपेंड 17,000 से बढ़ाकर न्यूनतम 25,000 प्रति माह करने के प्रस्ताव पर मुहर

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
1. ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 105 के अन्तर्गत उत्तराखण्ड विद्युत निमायक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को राज्य विवरण को विधान मण्डल पटल पर रखे जाने का प्राविधान है, जिसके अनुपालन में आयोग के वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट को आगामी विधानसभा सत्र में विधानसभा पटल पर रखे जाने सम्बन्धी प्रस्ताव पर मा. मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। 2. ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 104(4) के अन्तर्गत उत्तराखण्ड विद्युत निमायक आयोग के वार्षिक लेखा विवरण को विधान मण्डल के पटल पर रखे जाने का प्राविधान है, जिसके अनुपालन में आयोग के वर्ष 2024-25 के वार्षिक लेखा विवरण को आगामी विधानसभा सत्र में विधानसभा पटल पर रखे जाने सम्बन्धी प्रस्ताव पर मा. मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। 3. *उत्तराखण्ड कारागार प्रशासन एवं सुधार...