Sunday, September 20News That Matters

Month: September 2026

फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश

फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
फ्लाइंग कार बनाने वाले युवा नवोन्मेषक एवं स्टार्टअप उद्यमी श्री रवि टमटा ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान  टमटा ने मुख्यमंत्री को फ्लाइंग कार के निर्माण से संबंधित अपने तकनीकी नवाचार, अब तक की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रवि टमटा के अभिनव प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा, तकनीकी क्षमता और नवाचार की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि ऐसे युवाओं को अपने नए विचारों और तकनीकी प्रयोगों को धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक सहयोग और अवसर उपलब्ध कराए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा, “उत्तराखंड के युवाओं के सपनों को पंख देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। हमारे युवा नए विचारों और आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सरकार उनके नवाचार को केवल...
रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई, बीजेपी प्रवक्ता हनी पाठक ने कांग्रेस के दावों को नकारा

रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई, बीजेपी प्रवक्ता हनी पाठक ने कांग्रेस के दावों को नकारा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार रुद्रपुर और पिथौरागढ़ के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में इसी शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं शुरू करने के लिए पूरी गंभीरता से प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को अपने ही राज्य में गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा और बेहतर अवसर प्रदान करना है। ​हनी पाठक ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस मेडिकल छात्रों के भविष्य को लेकर सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा रही है और राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम व भय का माहौल पैदा कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धामी सरकार केवल इमारतें खड़ी करने तक सीमित नहीं है, बल्कि मजबूत फैकल्टी, आवश्यक संसाधनों और बुनियादी ढांचे को दुरुस्त कर एक सशक्त स्वा...
मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा मुख्यमंत्री

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा मुख्यमंत्री

उत्तराखंड
मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शहीद स्थल झूलाघर, मसूरी में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने मसूरी गोलीकांड में श्हीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने अपने संघर्ष, तप त्याग और बलिदान से उत्तराखंड राज्य गठन के सपने को साकार किया है। उन्होंने कहा कि मसूरी की धरती उत्तराखंड के संघर्ष और बलिदान की साक्षी है। वर्ष 1994 में मसूरी में हजारों राज्य आंदोलनकारी खटीमा गोलीकांड के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी आंखों में आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य का सपना था। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद आंदोलनकारियों का बलिदान प्रत्येक उत्तराखंडवासी क...
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील,बाजपुर परगना क्षेत्र में प्रशासन की कार्रवाई तेज,आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर हुई कार्रवाई

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील,बाजपुर परगना क्षेत्र में प्रशासन की कार्रवाई तेज,आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर हुई कार्रवाई

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा व्यवस्था में लागू नई व्यवस्था के तहत प्रशासन ने बिना आवश्यक मान्यता एवं दस्तावेजों के संचालित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर परगना क्षेत्र में चार मदरसों को सील किया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम बाजपुर ऋचा सिंह और कोतवाली निरीक्षक नरेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्रशासन के अनुसार, संबंधित मदरसा संचालक निरीक्षण के दौरान आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा सील किए गए मदरसों में मदरसा जामिया हनफिया रजाउत उलूम, बाजपुर; मदरसा गुलशने इस्लाम, कनोरा; मदरसा जामिया फातिमा, बाजपुर; तथा मदरसा मोइनुल उलूम, मोहल्ला गांधीनगर, केलाखेड़ा-बाजपुर शामिल हैं। एसडीएम ऋचा सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में ...
चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
जिलाधिकारी  आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में जनपद में चीनी के बढ़ते मूल्यों को दृष्टिगत रखते हुए संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण करना है। जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल के नेतृत्व में देहरादून, विकासनगर, सहसपुर एवं ऋषिकेश क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेता प्रतिष्ठानों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। वही ऋषिकेश क्षेत्र में उप जिलाधिकारी ऋषिकेश श्रीमती कुमकुम जोशी तथा विकासनगर क्षेत्र में उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों में उपलब्ध चीनी के स्टॉक, बिक्री अभिलेख, खरीद-बिक्री विवरण तथा बाजार मे...
खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों भगवान सिंह सिरौला, प्रताप सिंह, रामपाल, सलीम अहमद, गोपीचंद, धर्मानन्द भट्ट और परमजीत सिंह को स्मरण करने का दिन है। उत्तराखण्ड का प्रत्येक नागरिक इन वीर सपूतों के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। राज्य आंदोलन से जुड़े अपने अनुभवों को स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा गोलीकांड ने पृथक उत्त...
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग के सदस्यों एवं शासन के मध्य बैठक आयोजित,उत्तराखंड के विकास की संभावनाओं एवं चुनौतियों पर हुआ विस्तृत मंथन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग के सदस्यों एवं शासन के मध्य बैठक आयोजित,उत्तराखंड के विकास की संभावनाओं एवं चुनौतियों पर हुआ विस्तृत मंथन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में नीति आयोग के सदस्यों प्रो. एम. श्रीनिवास एवं प्रो. के.वी. राजू सहित शासन के उच्चाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में विकास की सम्भावनाओं, नवाचार, रोजगार सृजन तथा राज्य के समक्ष मौजूद प्रमुख चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्बन्धित क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं पर प्रस्तुतिकरण भी दिया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड में हॉर्टिकल्चर, फ्लोरिकल्चर, फिशरीज एवं हनी प्रोडक्शन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों को आधुनिक तकनीक, बेहतर मार्केट लिंकेज एवं वैल्यू एडिशन के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाए जाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से हाई डेंसिटी ए...