हरिद्वार ,नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार बड़ी मात्रा में नकली नोट और छपाई के उपकरण बरामद
हरिद्वार से इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है। हरिद्वार के श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक बड़े और संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में नकली नोट और नोट छापने के उपकरण बरामद हुए हैं। यह गिरोह ऑनलाइन स्पेशल पेपर मंगवाकर बड़ी ही चालाकी से नकली नोट तैयार करता था और उसे बाजार में चलाता था।
हरिद्वार की श्यामपुर कोतवाली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस इस गिरोह की तह तक जाने के लिए पहले से ही काम कर रही थी। 27 जून को पुलिस ने ₹52,500 के नकली नोटों के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा था। पूछताछ के बाद 29 जून की सुबह पुलिस को एक और पुख्ता सूचना मिली।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लालढांग तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक क्विड कार में सवार संदिग्धों को रोका ...








