Thursday, July 30News That Matters

उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों में देरी पर तय होगी अफसरों की जिम्मेदारी, CM धामी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

उत्तराखंड में विकास कार्यों में देरी पर तय होगी अफसरों की जिम्मेदारी, CM धामी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रगति पोर्टल के माध्यम से राज्य की विभिन्न महत्वपूर्ण अवसंरचना एवं विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में परिवहन, ऊर्जा, लोक निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग, सीमा सड़क संगठन तथा अन्य विभागों की 6940 करोड़ की कुल 12 प्रमुख परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी ली गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 2047 तक प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी है। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन परियोजनाओं के कार्यों में और तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री स्तर पर प्रत्येक माह, मुख्य सचिव स्तर पर 10 दिनों में इसकी समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं में देरी पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी और नियमानुसार सख्त कारवाई भी की जायेगी। उ...
SIR की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को BLO घर-घर बांटेंगे गणना फार्म 8 जून से घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे BLO

SIR की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को BLO घर-घर बांटेंगे गणना फार्म 8 जून से घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे BLO

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सोमवार से प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना फार्म बांटने का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश के समस्त मतदाताओं से बूथ लेवल एजेंट्स को सहयोग करने की अपील की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के सभी 11733 बीएलओ के पास गणना फार्म पंहुचा दिए गए हैं। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। आगामी 7 जुलाई तक एक माह के समय में बीएलओ द्वारा मतदाताओं के गणना फार्मों को बीएलओ एप्प के माध्यम से डिजिटिलाइज किया जाएगा। *मतदाता ”बुक ए कॉल” फीचर का ले सकते हैं लाभ* मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश के मतदाता नौकरी या अन्य पेशे से जुड़े होने के कारण दिन में घर पर उपलब्ध नहीं हैं तो वे ”बुक ए कॉल विद BLO” के फ...
उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल में लापता ट्रेकर की खोज में जुटीं 6 एजेंसियां, हेलीकॉप्टर से भी हवाई सर्वेक्षण शुरू

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल में लापता ट्रेकर की खोज में जुटीं 6 एजेंसियां, हेलीकॉप्टर से भी हवाई सर्वेक्षण शुरू

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
दयारा बुग्याल ट्रेक पर लापता युवती की तलाश में पुलिस एवं विभिन्न रेस्क्यू एजेंसियों द्वारा व्यापक स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान (Search & Rescue Operation) लगातार जारी है। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, निम (NIM), राजस्व विभाग एवं वन विभाग की संयुक्त टीमें दयारा बुग्याल सहित आसपास के जंगलों, गहरी खाइयों, गदेरों, चट्टानों के बीच स्थित छोटे-छोटे उड्यारों, झाड़ी-झंखाड़ एवं अन्य सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चला रही हैं। 07 जून 2026 को युकाडा से हेलीकॉप्टर के माध्यम से दयारा ट्रेक एवं आसपास के सम्पूर्ण क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण एवं गहन सर्च अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय द्वारा अभियान की निरन्तर समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है। उनके निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, जनक सिंह पंवार घटना की सूचना मिलने के बाद से ही दयारा ट्रेक क्षेत्...
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: 39 यात्रियों से भरी बस पलटी, सभी सुरक्षित

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: 39 यात्रियों से भरी बस पलटी, सभी सुरक्षित

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास यात्रियों से भरी एक बस सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में 39 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। टिहरी जनपद के देवप्रयाग क्षेत्र में तोताघाटी और बछेलीखाल के बीच यह हादसा उस समय हुआ जब हरिद्वार जा रही यात्रियों से भरी बस अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस में कुल 39 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल यात्रियों को प्र...
उत्तराखण्ड में BLO को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान ,SIR के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर “BLO ऐप” से करेंगे गणना फॉर्म को डिजिटलाइज

उत्तराखण्ड में BLO को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान ,SIR के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर “BLO ऐप” से करेंगे गणना फॉर्म को डिजिटलाइज

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान कार्य में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर्स को मोबाइल डाटा रिचार्ज हेतु आयोग द्वारा हर बीएलओ को ₹350 का भुगतान किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम की विशेष पहल पर प्रदेश के सभी 11733 बीएलओ को मोबाइल रिचार्ज हेतु भुगतान के बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो गई गई। इस दौरान बीएलओ 8 जून से 7 जुलाई तक घर- घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म बांटेंगे। इस एक माह के फेज में बीएलओ द्वारा मतदाताओं से प्राप्त भरे हुए गणना फॉर्म्स को “बीएलओ ऐप” के माध्यम से डिजिटलाइज किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में BLO को मोबाइल डाटा प्लान की कमी ना आए इसी बात को ध्यान में रखते हुए बीएलओ को एक माह का मोबाइल रिचार्ज प्लान हेतु धनराशि देने का निर्णय लिया गया ह...
उच्च व तकनीकी शिक्षा में सभी अटैचमेंट होंगे समाप्त, प्रतिनियुक्ति पर गये कार्मिकों की भी होगी वापसी,अधिकारियों को दिये निर्देश: डॉ. धन सिंह रावत

उच्च व तकनीकी शिक्षा में सभी अटैचमेंट होंगे समाप्त, प्रतिनियुक्ति पर गये कार्मिकों की भी होगी वापसी,अधिकारियों को दिये निर्देश: डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सभी प्रकार की सम्बद्धताओं (अटैचमेंट) को समाप्त किया जाएगा। साथ ही विभिन्न संस्थानों एवं विभागों में प्रतिनियुक्ति पर गये कार्मिकों की भी वापसी सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को ठोस निर्देश दे दिए गए हैं। सूबे के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि दोनों विभागों में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी अपने मूल तैनाती स्थलों के बजाय अन्य महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं विभागों में सम्बद्ध अथवा प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। इससे महाविद्यालयों व पॉलीटेक्निक संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। डॉ. रावत ने स्पष्ट किया कि विद्यालयी शिक्षा विभाग की तर्ज पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा ...
जंतर मंतर पर गरजा ‘कॉकroach जनता पार्टी’ का प्रदर्शन: सोनम वांगचुक शामिल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

जंतर मंतर पर गरजा ‘कॉकroach जनता पार्टी’ का प्रदर्शन: सोनम वांगचुक शामिल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

उत्तराखंड, राजनीतिक
जंतर मंतर पर गरजा 'कॉकroach जनता पार्टी' का प्रदर्शन: सोनम वांगचुक शामिल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग नई दिल्ली। शनिवार को दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर मंतर पर 'कॉकroach जनता पार्टी' (सीजेपी) के बैनर तले हजारों युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए, जिससे आंदोलन की ऊर्जा और बढ़ गई। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रूप से केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने हाल ही में हुई परीक्षाओं, खासकर एनईईटी-यूजी 2026 पेपर लीक और सीबीएसई की अन्य कमियों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। युवा प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार, पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ...
​सीएम धामी ने लोहियाहेड में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश; पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

​सीएम धामी ने लोहियाहेड में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश; पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोहियाहेड हेलीपैड व कैंप कार्यालय में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। इसके उपरान्त पर्यावरण दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय परिसर लोहियाहेड में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा हमें पौधारोपण ही नहीं उनका संरक्षण भी करना है। माननीय मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद में अभियान चलाकर 04 लाख पौधे लगाए जाएंगे।  ...
मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह,पर्वतीय इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में हो सकती है तेज बारिश

मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह,पर्वतीय इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में हो सकती है तेज बारिश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग देहरादून के मुताबिक, 5 जून से 7 जून तक उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है. वहीं, कई इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी खतरा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए आगामी तीन दिनों तक बारिश, आकाशीय बिजली और तेज़ हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है. 5 जून को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल समेत कई जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि की संभावना है. इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में भी तेज बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों तथा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी बारिश का येलो अलर्ट ज...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से एमएफएन लाइटवेट विश्व चैम्पियन दिगंबर सिंह रावत ने की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से एमएफएन लाइटवेट विश्व चैम्पियन दिगंबर सिंह रावत ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में चमोली जनपद निवासी एवं मिश्रित मार्शल आर्ट्स (एमएमए) के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी  दिगंबर सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने  दिगंबर सिंह रावत को एमएफएन (Matrix Fight Night) लाइटवेट विश्व चैम्पियन बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि  रावत ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह सिद्ध करती है कि उत्तराखण्ड के युवा खेलों के क्षेत्र में भी वैश्विक पहचान स्थापित करने की क्षमता रखते हैं।   मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्य...