Tuesday, April 21News That Matters

उत्तराखण्ड

अवैध सम्बन्ध के चलते युवक ने अपनी पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट |

अवैध सम्बन्ध के चलते युवक ने अपनी पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट |

उत्तराखण्ड, क्राइम
अवैध सम्बन्ध के चलते युवक ने अपनी पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट | वैध सम्बन्ध के चलते जौनपुर के एक युवक ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी, और फिर खुद को भी उताएअ मौत के घाट , रिश्तों की कलह ने छीन लिया तीन मासूमों से साया, घर में हुई वारदात से अंजान |  रिश्तों के बीच पैदा हुई खलिश हंसते खेलते परिवार पर कहर बनकर टूटी। पत्नी और सास का कत्ल कर खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले निखिल के दोनों बेटे अनाथ हो गए। पहली पत्नी की बेटी का भी अब कोई सुधलेवा नहीं है। फिलहाल बच्चे अपनी बुआ के पास हैं। जसपुर के मोहल्ला नत्था सिंह निवासी निखिल उर्फ सोनू नाथ ने पाटल से हमला कर अपनी पत्नी नीशु और सास जयंती की नृशंस हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह अपने दोनों बेटों स्पर्श, ओम के साथ ही पहली पत्नी की बेटी स्तुति को अमरोहा में अपनी बहन सोनिया के घर छोड़ गया था। बच्चों के फूफा अंकित ने बताया क...
देहरादून में 165 ग्राम चरस के साथ बीटेक के एक छात्र को किया गया गिरफ्तार |

देहरादून में 165 ग्राम चरस के साथ बीटेक के एक छात्र को किया गया गिरफ्तार |

उत्तराखण्ड, क्राइम
देहरादून में 165 ग्राम चरस के साथ बीटेक के एक छात्र को किया गया गिरफ्तार | इससे बड़ी विडंबना भला और क्या होगी कि कानून की पढ़ाई करने वाला छात्र खुद ही नशे की तस्करी में लिप्त पाया गया है। छात्र जिस कॉलेज से कानून की पढ़ाई कर रहा है वही वह एक स्थानीय व्यक्ति से चरस खरीद कर कॉलेज के अन्य छात्रों को बेजता है, और अपना गुजर-बसर करता है। जब पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार किया तब भी उसके पास से चरस बरामद हुई। थाना प्रेमनगर पुलिस ने मंगलवार को 165 ग्राम चरस के साथ बीटेक के एक छात्र को सुद्धोवाला से गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया. आरोपी छात्र पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. आरोपी इंस्टीट्यूट के छात्रों को चरस महंगे दाम पर बेचकर पैसा कमाता है. एसएसपी देहरादून द्वारा जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार नशे के तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है. जिसके ...
रोमानिया और पोलैंड की बसें हर घंटे में भारतीयों को यूक्रेन से निकाल रही हैं |

रोमानिया और पोलैंड की बसें हर घंटे में भारतीयों को यूक्रेन से निकाल रही हैं |

उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय
रोमानिया और पोलैंड की बसें हर घंटे में भारतीयों को यूक्रेन से निकाल रही हैं | बुखारेस्ट पहुंचे दून के छात्रों ने बताया- एयरपोर्ट के पास बने शेल्टर में दी गई शरण। राजधानी कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों में फंसे छात्र छात्राओं को निकालने को लेकर भारतीय दूतावास की कवायद तेज। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक सप्ताह से जारी, भारी जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से परमाणु हमले की धमकी के बाद यूक्रेन की राजधानी समेत तमाम शहरों में फंसे भारतीय छात्र छात्राओं और नागरिकों को निकालने के लिए केंद्र सरकार के साथ ही पोलैंड और रोमानिया में भारतीय दूतावासों के अधिकारियों ने कवायद तेज कर दी है। तकरीबन हर घंटे दूतावास की बसें तिरंगा लगाकर भारतीयों को पोलैंड और रोमानिया पहुंचा रही हैं जहां से उनकी स्वदेश वापसी के इंतजाम किए जा रहे हैं। तब तक भारतीयों के रहने खाने का इंतजाम भी एयरपोर्ट के नजद...
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रूड़की ने मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रूड़की ने मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

उत्तराखण्ड
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रूड़की ने मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रूड़की, 28 फरवरी, 2022: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रूड़की ने 28 फरवरी 2022 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर ग्लोबल लीडर एवं इंजीनियरिंग सिमुलेशन सॉफ्टवेयर के इनोवेटर एनसिस इंक ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं में कार्यरत एम. टेक के छात्रों को फैलोशिप उपलब्ध कराने के लिए आईआईटी रूड़की के साथ साझेदारी की घोषणा भी की। यह फैलोशिप विभिन्न पृष्ठभुमियों से ताल्लुक रखने वाले छात्रों, खासतौर पर महिला छात्रों को दी जाएगी। समाज के लिए तकनीक आधारित समाधानों के रूप में आधुनिक अनुसंधान को बढ़ावा देना इस संयुक्त पहल का उद्देश्य है। फैलोशिप पाने वाले छात्र विज्ञान एवं तकनीक से युक्त आज की दुनिया में बेहतर परफोर्मेन्स देने में सक्षम होंगे। इसक अलावा आईआईटी रूड़की ने श्री...
देहरादून में किरायेदारों का वेरिफिकेशन शुरू हुआ तो कुछ ही घंटे में पकड़े गए 82 मकान मालिक

देहरादून में किरायेदारों का वेरिफिकेशन शुरू हुआ तो कुछ ही घंटे में पकड़े गए 82 मकान मालिक

उत्तराखण्ड, क्राइम
देहरादून में किरायेदारों का वेरिफिकेशन शुरू हुआ तो कुछ ही घंटे में पकड़े गए 82 मकान मालिक देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चोरी, लूटपाट, छिनतई जैसे छिटपुट अपराधों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने अब सख्ती करने का फैसला किया है. इसके तहत सबसे पहले शहर के अलग-अलग इलाकों में किराये पर रहने वालों का सत्यापन किया जा रहा है. इस दौरान पुलिस ने पाया कि बड़ी संख्या में मकान मालिक अपने यहां रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराते हैं. पुलिस ने आज ऐसे 82 मकान मालिकों के ऊपर 8 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. देहरादून में आज पुलिस ने कोतवाली इलाके में वेरिफिकेशन अभियान चलाया, जिसमें 552 मकान मालिकों की जांच की गई. कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने थाना इलाके में सत्यापन अभियान के लिए 7 टीमें उतारी थीं. इन टीमों को निर्देश दिया गय...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों अपने पूर्ववर्तियों से कर रहे मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों अपने पूर्ववर्तियों से कर रहे मुलाकात

उत्तराखण्ड
मतदान और मतगणना के बीच तीन सप्ताह से अधिक समय, आचार संहिता लागू तो सरकार के पास करने को कुछ नहीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका फायदा उठाते हुए इन दिनों अपने पूर्ववर्तियों से मुलाकात कर रहे हैं। करें भी क्यों नहीं, आखिर भाजपा के पास हैं भी तो कई पूर्व मुख्यमंत्री। धामी पिछले कुछ दिनों में त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक और तीरथ सिंह रावत से मिले हैं। दरअसल, सूबे में धामी 11वें मुख्यमंत्री हैं, इनमें से आठ भाजपा सरकारों में बने। भाजपा 11 और कांग्रेस 10 साल सत्ता में रही, लेकिन कांग्रेस इस मामले में भाजपा से कहीं पीछे है, उसके हिस्से तीन ही मुख्यमंत्री आए हैं। इनमें से विजय बहुगुणा अब भाजपा में हैं, जबकि नारायण दत्त तिवारी रहे नहीं। हरीश रावत फिर मुख्यमंत्री बनने की कतार में हैं। दिलचस्प यह कि राजनीति के गलियारों में धामी की मुलाकातों के भी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। बस त्...
उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम,पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम,पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखण्ड
उत्‍तराखंड में कल से मौसम बदल सकता है। आज रात तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक मार्च से प्रदेश में मौसम फिर करवट बदल सकता है। वहीं, सोमवार को भी मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। रात तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में दे सकता है दस्तक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं, देर रात तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है। इस कारण उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। रुड़की में फिर बदला मौसम का मिजाज, खिली रही तेज धूप रुड़की शिक्षानगरी में रविवार को मौसम ने फिर से करवट...
यूक्रेन से अपने घर लौटी आयुषी ने बताया-हमारे साथ तिरंगा था इसलिए पहुंच गए सुऱक्षित घर |

यूक्रेन से अपने घर लौटी आयुषी ने बताया-हमारे साथ तिरंगा था इसलिए पहुंच गए सुऱक्षित घर |

उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय
यूक्रेन से अपने घर लौटी आयुषी ने बताया-हमारे साथ तिरंगा था इसलिए पहुंच गए सुऱक्षित घर | यूक्रेन से लौटी सुऱक्षित आयुषी ने बताया कि 24 फरवरी को करीब 300 किमी की दूरी पर बम धमाकों की सूचना मिलने लगी। दिल दहलना शुरू हो गया। इस दौरान परिजनों से फोन पर लगातार संपर्क होता रहा। आवास विकास निवासी आयुषी राय यूक्रेन से सकुशल अपने परिजनों के पास पहुंच गई हैं। परिजनों से मिलने के बाद वह यूक्रेन की घटना को भूल नहीं पा रही है। आयुषी ने बताया कि वह यूक्रेन से एबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। वह यूक्रेन में बुकोविनियन स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी की छात्रा है। आयुषी ने बताया कि यूक्रेन में वह रोजाना न्यूज चैनल और सोशल मीडिया पर सुनती और पढ़ती थीं कि रूस और यूक्रेन की लड़ाई होने वाली है, लेकिन उन्होंने यह कभी नहीं सोचा कि यह लड़ाई इतनी जल्दी होगी। कहा कि यूक्रेन से आनी वाली भारतीय बसों में तिरंगे लगे थे। इ...
हरिद्वार के 112 शिवालयों में रहेगी पुख्ता सुरक्षा, 450 पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान रहेंगे तैनात

हरिद्वार के 112 शिवालयों में रहेगी पुख्ता सुरक्षा, 450 पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान रहेंगे तैनात

उत्तराखण्ड
हरिद्वार के 112 शिवालयों में रहेगी पुख्ता सुरक्षा, 450 पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान रहेंगे तैनात | फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से शिव मंदिरों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शिव मंदिरों में पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी तैनात किए रहेंगे। सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील करेंगे। कई शिव मंदिरों में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते मंदिरों की तरफ जाने वाले मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि को लेकर शिव मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस के मुताबिक जिले में करीब 112 शिवालय हैं, जहां शिवरात्रि का मेला लगता है। शहरी क्षेत्र में इनकी संख्या 30 है। डॉग स्क्वाएड की टीम की भी लगाई जाएगी ड्यूटी | जिले में श्रद्...
जिला देहरादून में सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मुकदमो का निस्तारण होगा 12 मार्च को।

जिला देहरादून में सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मुकदमो का निस्तारण होगा 12 मार्च को।

उत्तराखण्ड
जिला देहरादून में सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मुकदमो का निस्तारण होगा 12 मार्च को। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नेहा कुशवाहा ने अवगत कराया है कि माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद देहरादून की समस्त न्यायालयों/विकासनगर/ऋषिकेश/डोईवाला में लंबित मुकदमों का सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक निस्तारण किये जाने हेतु 12 मार्च, 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया है जिसमंे M.V.Act के Compoundale cases को भी सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक निस्तारित कर पक्षकारों को कम खर्चे एवं कम समय में उनके वादों का निस्तारण किया जा सकता है एवं इसका फैसला अंतिम होता है एवं इसकी कोई अपील नहीं होती। उन्होनंे अवगत कराया है कि M.V.Act के Compoundale cases मे है, के सम्बंध में 28 फरवरी 2022, 04.03.2022 को समय प्रातः 10ः00 बजे से सा...