पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा- यूक्रेन से भारतीयों की स्वदेश वापसी के प्रयासों को सार्वजनिक रूप से साझा किया
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यूक्रेन से भारतीयों की स्वदेश वापसी के प्रयासों को सार्वजनिक रूप से साझा करने पर जोर दिया है। निशंक ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र भेजकर यह सुझाव देते हुए कहा है कि इससे यूक्रेन में फंसे भारतीयों के स्वजन की चिंता दूर हो सकेगी।
निशंक ने विदेश मंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि रूस व यूक्रेन के मध्य युद्ध के कारण यूक्रेन में रह रहे उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के लोग भय और तनाव के वातावरण में वहां फंसे हैं। केंद्र सरकार अपने नागरिकों को स्वदेश लाने को कृत संकल्प है और इस दिशा में कार्य भी शुरू हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा इस सिलसिले में यूक्रेन के पड़ोसी देशों से संपर्क किए जाने से राहत मिली है।
उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड के सैकड़ों विद्यार्थी और कर्मचारी यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में फंसे हैं। इस कारण उनके स्वजन...








