जन-जन के द्वार पहुँची सरकारः सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं,
जन-जन के द्वार पहुँची सरकारः सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं,
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत मंगलवार को लाखामंडल (विकासखंड चकराता) में संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. हर्षिता सिंह की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उत्तराखण्ड सरकार की जनजाति सलाहकार परिषद के दायित्वधारी मंत्री गीताराम गौड़ भी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के माध्यम से 1844 से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. हर्षिता सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शिविरों के जरिए सीधे आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं...






