Thursday, July 30News That Matters

उत्तराखण्ड

फिल्म देखने पहुंची मंत्री रेखा आर्य, बोलीं- हर महाविद्यालय में दिखाई जाए द केरल स्टोरी…..

फिल्म देखने पहुंची मंत्री रेखा आर्य, बोलीं- हर महाविद्यालय में दिखाई जाए द केरल स्टोरी…..

उत्तराखण्ड
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा द केरला स्टोरी फिल्म समाज में जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। फिल्म को देखने के बाद उनका स्पष्ट मानना है कि इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए समाज में बेटियों एवं महिलाओं को बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है।   युवक और युवतियां अपनी संस्कृति को समझ सकें और किसी ट्रैप में न फंसे इसके लिए द केरल स्टोरी फिल्म को देश के हर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में दिखाया जाना चाहिए। यह कहना है महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य का। उन्होंने यह बात देहरादून के एक सिनेमा हॉल में विभाग की अधिकारियों संग फिल्म देखने के बाद कही।   कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने फिल्म देखने के बाद कहा कि यह एक फिल्म मात्र नहीं हैं, बल्कि वर्तमान में स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली घातक घटनाओं का स्वरूप है। मंत्री ने कहा फिल्म समाज...
धामों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक दिन में 48 हजार ने किए दर्शन, आंकड़ा 7.27 लाख पार……

धामों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक दिन में 48 हजार ने किए दर्शन, आंकड़ा 7.27 लाख पार……

उत्तराखण्ड
मौसम साफ होते ही चारधामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। एक दिन में 48 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। अब तक चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले यात्रियों का आंकड़ा 7.27 लाख पार हो गया है।पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को चारधामों में 48326 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। इनमें केदारनाथ धाम में 17004, बदरीनाथ में 12830, गंगोत्री में 9234 और यमुनोत्री में 9248 यात्रियों ने दर्शन किए। वहीं चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए एक दिन में 18 से 27 मई तक की टिकट बुकिंग फुल हो गई है। शुक्रवार को आईआरसीटीसी के पोर्टल को ऑनलाइन बुकिंग के लिए खोला गया था, जिसमें 5937 टिकटों की बुकिंग की गई। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग 27 मई तक फुल हो चुकी है। वर्तमान में गुप्तकाशी, सिरस...
धामी सरकार ने 25000 पूर्व सैनिकों को दिया बड़ा तोहफा………..

धामी सरकार ने 25000 पूर्व सैनिकों को दिया बड़ा तोहफा………..

उत्तराखण्ड
देहरादून: धामी सरकार ने उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि. (उपनल) कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। उपनल कर्मियों को अब हर महीने प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा, जो उन्हें पहले हर तीन महीने में दिया जाता था। हालांकि प्रोत्साहन भत्ते में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे राज्य में करीब 25 हजार उपनल कर्मियों को फायदा होगा। उपनल कर्मचारी संगठन की ओर से लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी।   अब सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में 18 अप्रैल को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया था, जिसका अब शासनादेश जारी कर दिया गया है।   प्रोत्साहन भत्ते की राशि में बदलाव नहीं बताते चलें कि 10 वर्ष तक के अनुभव वाले कर्मियों को अब तक त्रैमासिक चार हजार 956 रुपये औरो 10 साल से अधिक अनुभव वाले कार्मिकों को पांच हजार 989 रुपये त्रैमासिक प्रोत्...
गरुड़ चट्टी की गुफा में पीएम मोदी ने 90 दिन की थी तपस्‍या, पूर्ण जानकारी के लिए पढिये…..

गरुड़ चट्टी की गुफा में पीएम मोदी ने 90 दिन की थी तपस्‍या, पूर्ण जानकारी के लिए पढिये…..

उत्तराखण्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 80 के दशक में जिस गरुड़ चट्टी (Garuda Chatti) में जहां साधना की थी उस आराधना स्थल के दिन अब बहुरने वाले हैं। रामबाड़ा से केदारनाथ धाम तक के पैदल मार्ग को पुनर्जीवित करने की उम्मीद जाग गई है। केदारनाथ धाम जाने के लिए पुराने पैदल मार्गों को फिर से पुनर्जीवित करने के लिए केंद्र सरकार से प्रारंभिक स्तर की अनुमति मिल गई है। रामबाड़ा से गौरीकुंड तक के रास्ते का पुनर्निर्माण होने की उम्मीद भी अब जाग गई है। केंद्र सरकार से मिली अनुमति के बाद उत्तराखंड शासन जल्द ही पैदल मार्ग को पुनर्जीवित करने के लिए सर्वेक्षण करेगा और डीपीआर तैयार की जयेगी। रामबाड़ा से गौरीकुंड तक के रास्ते के पुनर्निर्माण से गरुड़ चट्टी के दिन भी बहुर जाएंगे। वर्ष 2013 में आई आपदा में केदारनाथ धाम को जाने वाला पुराना पैदल रास्ता (रामबाड़ा से केदारनाथ धाम तक लगभग 7 किलोमीटर) प...
हल्द्वानी : छह और हिंदू लड़कियों के संपर्क में था फरमूद, ‘द केरल स्टोरी’ जैसी है पीड़िता की कहानी…..

हल्द्वानी : छह और हिंदू लड़कियों के संपर्क में था फरमूद, ‘द केरल स्टोरी’ जैसी है पीड़िता की कहानी…..

उत्तराखण्ड
धर्म छिपाकर हिंदू युवती से दुष्कर्म करने वाला फरमूद हसन शातिर है। लड़कियों से नजदीकियां बढ़ाने के लिए वह किसी भी हद तक गिर जाता था। वाट्सएप पर बजरंगबली की डीपी अपनी पहचान छुपाने के लिए लगाई। उसका संपर्क छह और हिंदू लड़कियों से होने की बात सामने आई है। पुलिस ने इस कोण की जांच शुरू कर दी है।   इधर, शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। गुरुवार को मुखानी थाने में लव जिहाद का मामला पकड़ में आया था। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने बरहैनी बाजपुर निवासी आरोपित फरमूद हसन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया साथ ही युवती की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म व अन्य धाराओं में प्राथमिकी की थी। आरोपित ने अपना नाम अनमोल बताया था। वह दो साल तक युवती के संपर्क में रहा। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। शुक्रवार को पुलिस ने फरमूद से पूछताछ कर ...
उत्‍तराखंड के मैदानों में पारा 36 डिग्री के पार, आज से मौसम के करवट बदलने के आसार….

उत्‍तराखंड के मैदानों में पारा 36 डिग्री के पार, आज से मौसम के करवट बदलने के आसार….

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में लगातार मौसम शुष्क बने रहने से पारा तेजी से चढ़ रहा है। सूरज की तपिश बेहाल करने लगी है। मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवा के थपेड़े दुश्वारी बढ़ा रहे हैं।   जारी किया गया यलो अलर्ट ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। हालांकि, आज से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें और ओलावृष्टि हो सकती है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते एक सप्ताह से मौसम शुष्क प्रदेश में बीते एक सप्ताह से मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, पहाड़ों अब भी आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। शुक्रवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में चटख धूप खिली। जिससे पारे में करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में चिलचिलाती धूप के बीच गर्म हवा क...
दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड कराने को लेकर अच्छी खबर……………..

दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड कराने को लेकर अच्छी खबर……………..

उत्तराखण्ड
दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड को लेकर अच्छी खबर है। पीपीपी मोड पर रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के बाद यहां अब स्पॉर्टम, थायराइड व सॉफ्ट टिशू अल्ट्रासाउंड भी होने लगे हैं। ज्यादा वक्त लगने के कारण अभी तक ये अल्ट्रासाउंड अस्पताल में नहीं होते थे।   अल्ट्रासाउंड नियमित होने से अब वेटिंग भी खत्म बाहर निजी सेंटर पर ये अल्ट्रासाउंड दो से ढाई हजार रुपए तक में होता है। जबकि दून में यह साढ़े तीन सौ रुपए में हो जाएगा। सामान्य अल्ट्रासाउंड में यहां अब तक 10–12 दिन की वेटिंग रहती थी, पर अल्ट्रासाउंड नियमित होने से अब वेटिंग भी खत्म हो गई है। मरीजों का अत्याधिक दबाव बता दें, दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय पर मरीजों का अत्याधिक दबाव रहता है। यही दबाव रेडियोलॉजी व पैथोलॉजी जांच पर भी दिखता है। लेकिन अस्पताल में स्थाई तौर पर दो ही रेडियोलॉजिस्ट तैनात हैं। इनमें डा. सुबोध नौटियाल ग...
उत्तराखंड में तय समय पर ही होंगे नगर निकायों के चुनाव !

उत्तराखंड में तय समय पर ही होंगे नगर निकायों के चुनाव !

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित नगर निकायों के चुनाव आगे खिसकाने की चर्चा पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विराम लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार व शासन के स्तर पर न तो ऐसी कोई चर्चा हुई है और न कोई निर्णय ही लिया गया है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव की तैयारियां चल रही हैं और इसके लिए सरकार के पास समय भी पर्याप्त है।   प्रदेश में निकाय चुनाव पिछली बार अक्टूबर 2018 में हुए थे, तब 90 निकाय थे। वर्तमान में राज्य में नगर निकायों की संख्या 102 है। इनमें से बदरीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री में चुनाव नहीं होते, जबकि रुड़की व बाजपुर के चुनाव बाद में होने के कारण इनका कार्यकाल अगले वर्ष पूरा होना है। इस सबको देखते हुए 97 नगर निकायों के चुनाव के लिए कसरत चल रही है। वार्ड परिसीमन समेत दूसरे कार्य लगभग अंतिम चरण में है, जबकि ओबीसी सर्वे भी पूर्ण होने को है। इसके साथ ही ...
मोटे अनाजों का उत्पादन दुगना किया जाएगा: गणेश जोशी

मोटे अनाजों का उत्पादन दुगना किया जाएगा: गणेश जोशी

उत्तराखण्ड
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित एक निजी होटल में 13 से 16 मई तक आयोजित होने वाला चार दिवसीय उत्तराखण्ड श्री अन्न (मिलेट) महोत्सव के संबंध में प्रेस वार्ता की।   प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शिता के कारण संयुक्त राष्ट संघ द्वारा भारत सरकार के प्रस्ताव के क्रम में इस वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।   इसी क्रम में मिलेट फसलों को श्री अन्न के रूप में पहचान दी गयी है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा भी श्री अन्न (मिलेट) फसलों मोटे अनाज के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा जनवरी माह में मुख्यमंत्री आवास पर मार्च माह में गैरसैंण में विधानस...
हिंदू लड़की ने नमाज पढ़ने के लिए कोर्ट से मांगी सुरक्षा, फिर जज के सवाल पर दिया ये जवाब ……….

हिंदू लड़की ने नमाज पढ़ने के लिए कोर्ट से मांगी सुरक्षा, फिर जज के सवाल पर दिया ये जवाब ……….

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. उत्तराखंड हाई कोर्ट में एक हिंदू लड़की ने याचिका दाखिल कर कलियर शरीफ में नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी है. साथ ही उसने कोर्ट से सुरक्षा की भी मांग की है. मामले में वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ में सुनवाई हुई. कोर्ट ने लड़की को सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. मामले में अगली सुनवाई 22 मई को होगी.   दरअसल, मध्य प्रदेश की भावना (22 साल) नाम की लड़की हरिद्वार स्थित सिडकुल में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है. उसके साथ फरमान (35 साल) नाम का युवक भी भी कंपनी में ही नौकरी करता है. लड़की ने उत्तराखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करके कहा था कि उसका नमाज पढ़ने का मन करता है और वो अपने सहकर्मी के साथ कलियर शरीफ में नमाज पढ़ना चाहती है. मगर, पिरान कलियर में नमाज अदा करने के लिए जब वह जाती है तो कुछ संग...