Monday, May 18News That Matters

Sample Page

उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, तीन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश

उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, तीन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड में बारिश के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है। आज यानी सोमवार को भी लोगों को बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे है। प्रदेश के अधिकाश जिलों खासकर कुमाऊं मंडल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर रखा है, जिसको देखते हुए नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले के जिलाधिकारियों ने कक्षा एक से 12वीं तक सभी स्कूलों और आगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी के निर्देश दिए है। बीते 24 घंटे में हो रही बारिश के कारण प्रदेश में जगह-जगह आपदा जैसे हालात बने हुए है। भारी बारिश के कारण कुछ जगहों पर काफी नुकसान भी हुआ है। जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह ने बताया संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक...

रक्षाबंधन पर अनोखा दृश्य: हजारों बहनों ने जोशी को बनाया ‘भाई’, भावुक हुए मंत्री

रक्षाबंधन पर अनोखा दृश्य: हजारों बहनों ने जोशी को बनाया ‘भाई’, भावुक हुए मंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मसूरी विधानसभा क्षेत्र की 15 हजार से अधिक बहनों ने मंत्री जोशी को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु और कुशल नेतृत्व की कामना की। कार्यक्रम में भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर गढ़वाली, कुमाऊनी और नेपाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिया। वीर नारियों और मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति समारोह का विशेष आकर्षण रही। केंद्रीय ...
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश,स्वास्थ्य आयुक्त बनाने पर विचार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री ने मांगा स्वास्थ्य विभाग से विस्तृत प्रस्ताव

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश,स्वास्थ्य आयुक्त बनाने पर विचार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री ने मांगा स्वास्थ्य विभाग से विस्तृत प्रस्ताव

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश में हाल में घटित घटनाओं का संज्ञान लेते हुए, प्रदेश सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था में आमूल-चूल बदलाव करने की तैयारी कर रही है। सरकार स्वास्थ्य आयुक्त से लेकर मेडिकल कॉलेजों में एम्स की तर्ज पर डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन पद सृजित करने की कार्यवाही पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शनिवार को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर.के. सुधांशु ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव और उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर, हाल में घटित घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, किसी प्रकार की लापरवाही और अव्यस्था के लिए सर्वसंबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने सभी जिला चिकित्सालयों सहित महत्वपूर्ण चिकित्सालयों में एक हेल्पडेस्क बनाने के निर्देश दिए। इन हेल्पडेस्क पर अनिवार्य रूप से पीआरओ की उपस्थिति रहेगी, जो मरीजों और उनके तीमारदारों को सहा...
प्रधानमंत्री ने पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी की, उत्तराखंड के 8.28 लाख किसानों को मिले 184.25 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री ने पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी की, उत्तराखंड के 8.28 लाख किसानों को मिले 184.25 करोड़ रुपये

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के तहत देश के 09 करोड़ 71 लाख से अधिक किसानों के खातों में कुल 20 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया। इसके तहत उत्तराखण्ड के 08 लाख 28 हजार 787 लाभार्थी किसान परिवारों को 184.25 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ीकैंट, देहरादून से इस कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी अन्नदाताओं की आय को दोगुना करने तथा उनके जीवन स्तर को उठाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। योजना की 20वीं किस्त जारी किए जाने के साथ ही उत्तराखंड के किसानों को करीब 3300 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के किसानो...
उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर आरक्षण सूची जारी, जानिए किस जिले को मिला कौन-सा कोटा

उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर आरक्षण सूची जारी, जानिए किस जिले को मिला कौन-सा कोटा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर आरक्षण सूची जारी, जानिए किस जिले को मिला कौन-सा कोटा उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पंचायती राज विभाग के सचिव चंद्रेश यादव ने आज जिलेवार आरक्षण सूची जारी कर दी है। इस सूची में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की स्थिति स्पष्ट की गई है। यह रही जिलेवार आरक्षण की स्थिति: देहरादून – जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित अल्मोड़ा – सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित बागेश्वर – अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित चंपावत – सीट अनारक्षित चमोली – सीट अनारक्षित नैनीताल – सीट अनारक्षित पौड़ी गढ़वाल – सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित पिथौरागढ़ – सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रुद्रप्रयाग – सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित टिहरी – सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित ...
उत्तराखंड पंचायत चुनाव: बागेश्वर के क्षेत्र पंचायत जैसर सीट पर 3.5 फीट हाइट के पहाड़ी लच्छू जीते

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: बागेश्वर के क्षेत्र पंचायत जैसर सीट पर 3.5 फीट हाइट के पहाड़ी लच्छू जीते

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की काउंटिग जारी है। बीते दिन से जारी पंचायत चुनाव के नतीजों की तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। इस बार पंचायत चुनाव में कड़ी टक्कर देकर प्रत्याशी जीत हासिल करते दिखाई दिए। अलग-अलग इलाकों में इस बार बेहद कम उम्र के जहां युवा ग्राम प्रधान बने हैं तो वहीं बागेश्वर के गरुड़ में क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में पहाड़ी डांसर लच्छू ने भी जीत दर्ज की है। उनकी हाइट महज 3.5 फीट है। भले ही उनकी हाइट कम हो, लेकर बतौर प्रतिनिधि के रूप में छलांग लंबी लगाई है। लच्छू अब बीडीसी मेंबर यानी क्षेत्र पंचायत सदस्य बन गए हैं. जिस पर लोग कह रहे हैं कि वाह भाई लच्छू कमाल कर दिया। अपने प्रतिद्वंदियों को 300 वोटो से हराने पर लच्छू भाई ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझे मिलेगी। लेकिन मेरे गांव वालों ने मुझ पर भरोसा किया, और मैंने ठान लिया था कि उनके लिए कुछ ...
मुख्यमंत्री ने सारकोट की नव निर्वाचित युवा प्रधान प्रियंका को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने सारकोट की नव निर्वाचित युवा प्रधान प्रियंका को दी बधाई

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले में गैरसैंण के निकट सारकोट ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान 21 वर्षीय प्रियंका नेगी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार सारकोट को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित कर रही है, अन्य जिलों में भी इसी तरह आदर्श ग्राम बनाए जाएंगे। जल्द ही सभी मुख्य विकास अधिकारी सारकोट का अध्ययन करने के लिए आएंगे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को फोन पर प्रियंका नेगी को बधाई देते हुए कहा कि, जिस तरह सारकोट के ग्रामीणों ने एक पढ़ी लिखी युवा लड़की को अपना प्रधान चुना है, उसके लिए सभी ग्रामीण बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने प्रियंका से कहा कि अब हमें सारकोट को और विकसित करना है, गांव में कृषि, पशुपालन के साथ ही महिला स्वरोजगार से जुड़े सभी कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जाएंगे। सरकार सारकोट को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित कर रही है। इसी की तर्ज पर अन्य ...
मसूरी जाने से पहले अब जरूरी होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त से लागू होगी नई व्यवस्था

मसूरी जाने से पहले अब जरूरी होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त से लागू होगी नई व्यवस्था

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड के प्रसिद्ध हिल स्टेशन मसूरी की ओर जाने की योजना बना रहे पर्यटकों के लिए अब एक नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। पर्यटन विभाग ने भारी भीड़ और ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने के लिए 1 अगस्त 2025 से मसूरी आने वाले सभी पर्यटकों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। पर्यटन विभाग के अनुसार, अब मसूरी आने से पहले सभी पर्यटकों को पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आधार कार्ड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के मसूरी में एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस निर्णय का उद्देश्य मसूरी में पर्यटकों की संख्या का उचित प्रबंधन करना और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। विशेषकर सप्ताहांत और छुट्टियों में मसूरी में अत्यधिक भीड़ उमड़ती है, जिससे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों दोनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पर्यटन विभाग ने स्पष्ट किया है...
रजत जयंती वर्ष में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजनः मुख्य सचिव

रजत जयंती वर्ष में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजनः मुख्य सचिव

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरूवार को सचिवालय में स्वतन्त्रता दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। *राज्य एवं जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं हों आयोजित* मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य एवं जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन के साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप, हाई एल्टीट्यूड साहसिक गतिविधियां, मैराथन, साईकिल, बाईक या कार रैली जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी की तर्ज पर विषय आधारित रन और वॉक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं। *प्रदेशभर के मुख्य शहरों में पुलिस, आर्मी, पैरामिलिट्री के बैण्ड द्वारा संगीतमय कार्यक्रम होगा आयोजित* मुख्य सचिव ने प्रदेशभर के मुख्य शह...