Sunday, May 17News That Matters

Sample Page

उत्तराखंड : राज्य  में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बनेगा संयुक्त कैलेंडर , गठित हुई पांच सदस्यीय कमेटी

उत्तराखंड : राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बनेगा संयुक्त कैलेंडर , गठित हुई पांच सदस्यीय कमेटी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बनेगा संयुक्त कैलेंडर , गठित हुई पांच सदस्यीय कमेटी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा, प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं शैक्षिक कार्य दिवस में वृद्धि के लिए शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग संयुक्त रूप से वार्षिक खेल कैलेंडर तैयार करेंगे। इसके लिए महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। समिति एक माह के भीतर वार्षिक खेल कैलेंडर का प्रारूप तैयार शासन को उपलब्ध कराएगी। शिक्षा मंत्री के शासकीय आवास पर हुई शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तीनों विभाग मिलकर खेलों का वार्षिक कैलेंडर तैयार करेंगे, जिसमें इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि खेल गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं की...
उत्तराखंड : उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फिर शुरू होने जा रहा निर्माण कार्य , खुशी से खिले ग्रामीणों के चेहरे

उत्तराखंड : उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फिर शुरू होने जा रहा निर्माण कार्य , खुशी से खिले ग्रामीणों के चेहरे

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फिर शुरू होने जा रहा निर्माण कार्य , खुशी से खिले ग्रामीणों के चेहरे केंद्र सरकार की अनुमति के बाद सिलक्यारा में सुरंग का निर्माण फिर शुरू होने से हर तरफ खुशी की लहर है। इस उम्मीद में स्थानीय ग्रामीणों के चेहरे की चमक भी लौट आई है कि सुरंग के निर्माण कार्य की तरह उनका रोजगार और व्यापार भी जल्द पटरी पर लौटेगा। स्थानीय ग्रामीण सिलक्यारा में श्रमिकों और इंजीनियरों की चहलकदमी बढ़ने से बेहद खुश हैं। सिलक्यारा में यमुनोत्री राजमार्ग पर निर्माणाधीन चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना की सुरंग आसपास के ग्रामीणों की रोजी-रोटी का जरिया भी है। कुछ ग्रामीण सुरंग का निर्माण कर रही कंपनी में काम करके आजीविका कमाते हैं, जबकि कुछ ने क्षेत्र में होटल-ढाबा और परचून की दुकानें खोल रखी हैं। गत वर्ष 12 नवंबर को भूस्खलन होने से जब 41 श्रमिक सुरंग के अंदर फंसे तो इन ग्...
उत्तराखंड : सीएम धामी द्वारा दिए गए अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश के अंतर्गत राजधानी में चलाया गया अतिक्रमणमुक्त अभियान

उत्तराखंड : सीएम धामी द्वारा दिए गए अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश के अंतर्गत राजधानी में चलाया गया अतिक्रमणमुक्त अभियान

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी द्वारा दिए गए अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश के अंतर्गत राजधानी में चलाया गया अतिक्रमणमुक्त अभियान देहरादून कल दिनांक 29 जनवरी 2024, माननीय  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई  के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के  निर्देशन में  अतिक्रमणमुक्त अभियान के अन्तर्गत टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। कल  घंटाघर-आराघर चौक-मियावाला-कुंआवाला, घंटाघर से प्रिन्स चौक, कांवली रोड-सीमाद्वार आदि स्थानों से  अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम ने  46 चालान करते हुए रुपए 34050 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई, पुलिस द्वारा लगभग 47 चालान करते हुए, रुपए 20500 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार आरटीओ द्वारा लगभग 18 चालान करते हुए रुपए 9000 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने  संबंधित...
उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आज सीएम धामी समेत शामिल होंगे अन्य बड़े नेता

उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आज सीएम धामी समेत शामिल होंगे अन्य बड़े नेता

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आज सीएम धामी समेत शामिल होंगे अन्य बड़े नेता लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा मंगलवार को यहां प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन करने जा रही है। कार्यशाला में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश मीडिया टीम का मार्गदर्शन करेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि कार्यशाला में प्रदेश के सभी प्रदेश प्रवक्ता, सह मीडिया प्रभारी एवं मीडिया पैनलिस्ट के साथ सभी जिला मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चों के जिला मीडिया प्रभारी शामिल होंगे। कार्यशाला में लोकसभा चुनाव को लेकर मीडिया रणनीति के साथ चुनावी दृष्टि से संगठनात्मक रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्य...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने अभी तक मुख्य सचिव की कुर्सी पर नहीं दिया कोई संकेत बरकार है सस्पेंस

उत्तराखंड : सीएम धामी ने अभी तक मुख्य सचिव की कुर्सी पर नहीं दिया कोई संकेत बरकार है सस्पेंस

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने अभी तक मुख्य सचिव की कुर्सी पर नहीं दिया कोई संकेत बरकार है सस्पेंस मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु का 31 जनवरी को छह महीने का सेवा विस्तार पूरा हो जाएगा। संधु राज्य सचिवालय से विदा होंगे या उन्हें दोबारा सेवा विस्तार मिलेगा इसे लेकर अभी तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्मिक विभाग को कोई संकेत नहीं दिया है। बहरहाल सचिवालय के गलियारों में मुख्य सचिव की कुर्सी को लेकर दो नामों की खूब चर्चा हो रही हैं। इनमें पहला नाम डॉ. संधु का ही है। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संधु को सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया। उन्हें सेवा विस्तार देने की एक प्रमुख वजह बदरीनाथ और केदरारनाथ धाम में पुनर्निर्माण की परियोजनाएं हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में माना जाता है। सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों परियोजनाओं की प्रगति को लेकर पीएमओ सीधे ...
उत्तराखंड : फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब में बनने जा रही इतने किलोमीटर लंबी सड़क

उत्तराखंड : फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब में बनने जा रही इतने किलोमीटर लंबी सड़क

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब में बनने जा रही इतने किलोमीटर लंबी सड़क विश्व धरोहर फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब की राह आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने पुलना से भ्यूंडार तक 7.2 किमी सड़क निर्माण को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। अब लोनिवि प्रांतीय खंड गोपेश्वर द्वारा सड़क के लिए तीन करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को भेजी गई है। इस सड़क के निर्माण से हेमकुंड साहिब की पैदल दूरी जल्द सात किमी और फूलों की घाटी की दूरी पांच किमी कम हो जाएगी। चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब (15225 फीट) और फूलों की घाटी (12995 फीट) पहुंचने के लिए गोविंदघाट से क्रमशः: 19 किमी और 17 किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। हालांकि, चार वर्ष पूर्व गोविंदघाट से पुलना गांव तक चार किमी सड़क बन चुकी है, लेकिन इस मार्ग पर अभी यात्री वाहनों की आवाजाही इसलिए शुरू नहीं हो पाई, क्योंकि पुलना में पार्किंग की ...
उत्तराखंड: तुसाद म्यूजियम में पहले सन्यासी की लगेगी प्रतिमा, पीएम मोदी के बाद योग गुरु रामदेव की बारी

उत्तराखंड: तुसाद म्यूजियम में पहले सन्यासी की लगेगी प्रतिमा, पीएम मोदी के बाद योग गुरु रामदेव की बारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: तुसाद म्यूजियम में पहले सन्यासी की लगेगी प्रतिमा, पीएम मोदी के बाद योग गुरु रामदेव की बारी न्यूयॉर्क स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में योग गुरु बाबा रामदेव की मोम की प्रतिकृति लगाई जाएगी। मंगलवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में इस प्रतिकृति का अनावरण होगा। योग गुरु बाबा रामदेव स्वयं इसका अनावरण करेंगे। समारोह के लिए यह प्रतिकृति दिल्ली पहुंच चुकी है, जो समारोह के बाद न्यूयॉर्क भेजी जाएगी। पतंजलि योगपीठ के केंद्रीय प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने इसे भारतीय संस्कृति, संन्यास और सनातन योग परंपरा की वैश्विक प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अवसर बताया। पतंजलि ने दावा किया कि योग गुरु बाबा रामदेव मैडम तुसाद म्यूजियम में जगह पाने वाले पहले भारतीय संन्यासी हैं। यह भारतीय संस्कृति, संन्यास और विशेष रूप से सनातन योग परंपरा के वैश्विक प्रभाव की एक महत्वपूर्ण मान्यता और राष्ट्र का सम्मान है। समार...
उत्तराखंड : वन निगम ने कटान किए बिना मांगी निकासी की अनुमति, टौंस में अवैध रूप से कटे 396 पेड़

उत्तराखंड : वन निगम ने कटान किए बिना मांगी निकासी की अनुमति, टौंस में अवैध रूप से कटे 396 पेड़

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : वन निगम ने कटान किए बिना मांगी निकासी की अनुमति, टौंस में अवैध रूप से कटे 396 पेड़ वन विकास निगम ने टौंस वन प्रभाग क्षेत्र की जिस रेंज से काटे गए पेड़ों की निकासी की अनुमति मांगी। जांच में पाया गया कि उस क्षेत्र में आवंटित पेड़ों का कटान नहीं हुआ। जबकि बिना अनुमति के छपान सूची हटकर 396 पेड काट दिए गए। मामले में वन विकास निगम टौंस पुरोला के कर्मचारियों की मिलीभगत की बात सामने आ रही है। जिनके खिलाफ उच्च स्तर से मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति मांगी गई है। वन विकास निगम टौंस पुरोला की ओर से वन विभाग के अधिकारियों को बताया गया कि टौंस लौगिंग प्रभाग पुरोला को आवंटित कुछ लाटों के कटान-चिरान का काम पूरा कर लिया गया है। इन लाटों से उत्पादित लकड़ी काफी समय से जंगल एवं सड़क पर ढुलान के लिए पड़ी है। वन विकास निगम टौंस पुरोला को आवंटित 74 लाटों से उत्पादित लकड़ी की निकासी की अनुमति दी...
उत्तराखंड : बारिश से बढ़ेगी उत्तराखंड में ठंड, इन जिलों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड : बारिश से बढ़ेगी उत्तराखंड में ठंड, इन जिलों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : बारिश से बढ़ेगी उत्तराखंड में ठंड, इन जिलों में बर्फबारी के आसार उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं, जिससे वर्षा व बर्फबारी की उम्मीद बनी हुई है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने से पारे में गिरावट दर्ज की गई, जिस कारण ठिठुरन बढ़ गई है। ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। रविवार को देहरादून में सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में हल्की धूप के साथ दिनभर बादल मंडराते रहे। साथ ही सर्द हवा चलने से कंपकंपी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में हल्का कोहरा छाये रहने के आसार हैं। मंगलवार से दो दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में वर्षा और जोरदार हिमपात हो सकता ...
उत्तराखंड : 12 साल बाद शैलेंद्र रावत ने ने फिर थामा भाजपा का दामन, पार्टी का दावा- लगभग ढाई हजार लोगों ने ली सदस्यता

उत्तराखंड : 12 साल बाद शैलेंद्र रावत ने ने फिर थामा भाजपा का दामन, पार्टी का दावा- लगभग ढाई हजार लोगों ने ली सदस्यता

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : 12 साल बाद शैलेंद्र रावत ने ने फिर थामा भाजपा का दामन, पार्टी का दावा- लगभग ढाई हजार लोगों ने ली सदस्यता कोटद्वार के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता शैलेंद्र रावत ने अपने समर्थकों सहित भाजपा में घर वापसी कर ली है। रविवार को यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रावत के अलावा गढ़वाल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में जनाधार रखने वाले कई नेताओं और निकाय व पंचायत प्रतिनिधियों ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने इन सभी का भाजपा में स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा का दावा है कि कार्यक्रम में कांग्रेस समेत विभिन्न दलों के लगभग ढाई हजार कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए। लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतर चुकी भाजप...