उत्तराखंड : प्रदेश भर में छाया कोहरा, अगले कुछ दिनों में नहीं हुई बारिश तो घटता जाएगा तापमान
उत्तराखंड : प्रदेश भर में छाया कोहरा, अगले कुछ दिनों में नहीं हुई बारिश तो घटता जाएगा तापमान
ठंड का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। पूरा दिन कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम है 12 दिन से ठंड ने कहर बरपाया हुआ है। मंगलवार को भी पूरा दिन कोहरा छाया रहा। बुधवार को मौसम में कोई सुधार नहीं हुआ बल्कि अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को पूरा दिन कोहरा छाया रहा। गलन भरी ठंड होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
इसके चलते लोग घरों में कैद होकर रह गए हालांकि साप्ताहिक बंदी के चलते बुधवार को बाजार बंद था लेकिन जो दुकानें खुलीं वह भी देरी से खुलीं। बाजार में बुधवार को लगने वाली अस्थायी दुकानें भी कम ही लगीं। सरकारी कार्यालयों में भी ठंड का असर नजर आया कर्मचारी अपन...








