Sunday, May 17News That Matters

Sample Page

उत्तराखंड : भाजपा एवं जनसंघ संस्थापकों में शामिल स्वर्गीय देवेंद्र शास्त्री को उनकी पुण्य तिथि पर पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड : भाजपा एवं जनसंघ संस्थापकों में शामिल स्वर्गीय देवेंद्र शास्त्री को उनकी पुण्य तिथि पर पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : भाजपा एवं जनसंघ संस्थापकों में शामिल स्वर्गीय देवेंद्र शास्त्री को उनकी पुण्य तिथि पर पार्टी ने दी श्रद्धांजलि देहरादून 9 जनवरी, भाजपा एवं जनसंघ संस्थापकों में शामिल स्वर्गीय देवेंद्र शास्त्री को उनकी पुण्य तिथि पर पार्टी ने विचार गोष्ठी के माध्यम से श्रद्धांजलि दी है । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने सीएम से मिलकर स्वर्गीय शास्त्री जी के नाम से किसी स्थल के नामकरण करवाने का भरोसा दिलाया । प्रदेश मुख्यालय में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि देकर उन्हें याद किया । इस दौरान अपने संबोधन में श्री भट्ट ने कहा, वे जनसंघ और भाजपा के संस्थापक सदस्य के साथ उत्तराखंड से आरएसएस के पहले प्रचारक और अलग राज्य की अवधारणा को रखने वालों में शामिल रहे हैं । गोष्ठी में मौजूद लोगों की शा...
उत्तराखंड : एम्स की ड्रोन स्वास्थ्य सेवा का दूसरा परीक्षण भी सफल ड्रोन के जरिए सीएचसी हिंडोलाखाल पहुंचाई टीबी की दवा

उत्तराखंड : एम्स की ड्रोन स्वास्थ्य सेवा का दूसरा परीक्षण भी सफल ड्रोन के जरिए सीएचसी हिंडोलाखाल पहुंचाई टीबी की दवा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : एम्स की ड्रोन स्वास्थ्य सेवा का दूसरा परीक्षण भी सफल ड्रोन के जरिए सीएचसी हिंडोलाखाल पहुंचाई टीबी की दवा कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह के कुशल मार्गदर्शन में एम्स, ऋषिकेश द्वारा ड्रोन आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से किया जा रहा ड्रोन ट्रायल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। परीक्षण के तहत शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश से टिहरी जिले के सीएचसी, हिंडोलाखाल देवप्रयाग में ड्रोन के जरिए टीबी की दवाएं भेजी गई। शुक्रवार को एम्स हेलीपैड से पूर्वाह्न 11.30 बजे कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने ड्रोन सेवा को रवाना किया । फ्लाइट 34 मिनट में 47 किलोमीटर की दूरी तय कर दोपहर 12.17 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हिंडोलाखाल देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल पहुंची। इस मौके पर सीएचसी में नमो ड्रोन दीदी ने भी प्रतिभाग किया। बताया गया कि एरियल डिस्टेंस के लिहाज से आ...
उत्तराखंड : नशे के खिलाफ कालसी में महापंचायत शुरू, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

उत्तराखंड : नशे के खिलाफ कालसी में महापंचायत शुरू, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : नशे के खिलाफ कालसी में महापंचायत शुरू, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग विकासनगर के कालसी में नशे के खिलाफ महापंचायत शुरू हो गई है। रामलीला ग्राउंड में जौनसार बावर की विभिन्न खतों से हजारों लोग महापंचायत में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह ने कहा नशा मुक्त अभियान की शुरूआत घर से होनी चाहिए। मां को पता होता है कि उनके बच्चे क्या कर रहे है। परिवार के स्तर पर नशे को रोकने के प्रयास होने चाहिए। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि नशे पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं। आरोपियो पर सख्त कार्रवाई भी होती है, लेकिन नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए जागरूकता और नशे के आदि युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने की जरूरत है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : क्लोरीन गैस के रिसाव से झाझरा में मचा हड़कंप, दो अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड : क्लोरीन गैस के रिसाव से झाझरा में मचा हड़कंप, दो अस्पताल में भर्ती

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : क्लोरीन गैस के रिसाव से झाझरा में मचा हड़कंप, दो अस्पताल में भर्ती देहरादून के झाझरा में मंगलवार सुबह प्लाट में रखे गैस सिलिंडर से क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। इसके बाद सूचना मिलते ही थाना प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को खाली कराया। देहरादून एडीएम रामजी शरण ने बताया कि लोगों को आंखों में जलन की शिकायत थी। इसके बाद दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, घटना तड़के की बताई जा रही है। थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि झाझरा क्षेत्र के एक खाली प्लाट में गैस सिलिंडर से रिसाव हो रहा है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। साथ ही आस-पास के क्षेत्र में स्थित घरों से लोगों को निकालते हुए सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। मौके से गैस सिलिंडर को ...
उत्तराखंड : आज से बढ़ेगी ठंड, इन पांच जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी

उत्तराखंड : आज से बढ़ेगी ठंड, इन पांच जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आज से बढ़ेगी ठंड, इन पांच जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी प्रदेश भर में मंगलवार से मौसम बदलने की संभावना है। बारिश व बर्फबारी होने से ठंड बढ़ेगी। इसके अलावा रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जबकि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक के तापमान पर सीधा असर पड़ेगा। सीजन में विंटर बारिश बहुत कम होने से दिन के सामान्य तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जबकि पाला और कोहरा छाने से रात का तापमान सामान्य स...
उत्तराखंड : फरवरी के आखिर तक पीएम मोदी की प्रदेश में हो सकतीं तीन जनसभाएं

उत्तराखंड : फरवरी के आखिर तक पीएम मोदी की प्रदेश में हो सकतीं तीन जनसभाएं

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : फरवरी के आखिर तक पीएम मोदी की प्रदेश में हो सकतीं तीन जनसभाएं लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन जनसभाएं हो सकती हैं। वैसे भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को पांचों लोकसभा क्षेत्रों में पीएम की जनसभाएं कराने के लिए समय मांगा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, अभी रैलियों का स्थान और समय तय नहीं हुआ है, लेकिन संगठन की ओर से पांचों लोकसभा क्षेत्रों में जनसभा का प्रस्ताव है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री की तीन जनसभाएं फरवरी आखिर तक हो सकती हैं। इसके अलावा एक दर्जन जनसभाओं का अलग से रोडमैप तैयार हो रहा है। ये जनसभाएं केंद्रीय नेताओं की होंगी। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। इन जनसभाओं के लिए भी पार्टी स्थान और समय केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद तय करेगी...
उत्तराखंड : बालिका दिवस पर 320 मेधावी बालिकाओं किया जाएगा सम्मानित, दिए जाएंगे स्मार्ट फोन

उत्तराखंड : बालिका दिवस पर 320 मेधावी बालिकाओं किया जाएगा सम्मानित, दिए जाएंगे स्मार्ट फोन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : बालिका दिवस पर 320 मेधावी बालिकाओं किया जाएगा सम्मानित, दिए जाएंगे स्मार्ट फोन महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, राष्ट्रीय बालिका दिवस पर इस बार प्रदेश की 320 मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2022 और 2023 की 10वीं और 12वीं की मेधावी बालिकाओं को सम्मान स्वरूप डिजिटल एजुकेशन डिवाइस (स्मार्ट फोन) दिए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा, महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, जो सभी क्षेत्रों में भागीदारी निभा रही हैं। बालिका दिवस का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस के संबंध में विभागीय तैयारी के निर्देश दिए। कहा, इस दिन हर साल राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश में कई तरह के कार्यक्र...
उत्तराखंड : प्रदेश की एकल महिलाओं के स्वरोजगार के लिए मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी

उत्तराखंड : प्रदेश की एकल महिलाओं के स्वरोजगार के लिए मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश की एकल महिलाओं के स्वरोजगार के लिए मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी प्रदेश की एकल महिलाओं के स्वरोजगार के लिए सरकार परियोजना लागत पर 75 प्रतिशत सब्सिडी देगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा, आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रस्ताव को अगली कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा। शनिवार को बाल विकास मंत्री ने कैंप कार्यालय में विभाग की बैठक में कहा, मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को ऋण आधारित न करते हुए सब्सिडी आधारित बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया है। इससे एकल महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। एकल महिला में अविवाहित, निराश्रित, तलाकशुदा, एसिड अटैक या परित्यक्ता महिलाएं शामिल हैं। मंत्री ने कहा, इन महिलाओं ...
उत्तराखंड : पीएफ का लाभ न देने वाले ईंट भट्ठा संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तराखंड : पीएफ का लाभ न देने वाले ईंट भट्ठा संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पीएफ का लाभ न देने वाले ईंट भट्ठा संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई प्रदेश भर के ईंट भट्ठों में काम करने वाले कर्मचारियों को अगर पीएफ का लाभ नहीं दिया जा रहा तो भट्ठा संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया है। अभियान की शुरूआत हरिद्वार जिले के मंगलौर और रुड़की से की गई है। बीते साल 26 दिसंबर की सुबह रुड़की के मंगलौर में एक ईंट भट्ठे में दीवार गिरने से छह मजदूरों की मौत हो गई थी। घटना के बाद ईपीएफओ ने जांच शुरू कर दी है कि मृतक मजूदरों के अलावा ईंट भट्ठों में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को पीएफ का लाभ मिल रहा है या नहीं। ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त विश्वजीत सागर ने बताया कि दैनिक भत्तों पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी पीएफ का लाभ देने का नियम है। जांच में कई बार सामने आया है कि कंपनी पीएफ का...
उत्तराखंड : राम जन्मभूमि के दर्शन कराने को अयोध्या के लिए देहरादून से शुरू होगी सीधी बस सेवा

उत्तराखंड : राम जन्मभूमि के दर्शन कराने को अयोध्या के लिए देहरादून से शुरू होगी सीधी बस सेवा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राम जन्मभूमि के दर्शन कराने को अयोध्या के लिए देहरादून से शुरू होगी सीधी बस सेवा दून परिक्षेत्र के लोगों को राम जन्मभूमि के दर्शन कराने के लिए परिवहन विभाग अयोध्या की सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। देहरादून संभाग में दो बसें संचालित की जाएंगी। दोनों ही बसें वाया हरिद्वार होते हुए अयोध्या पहुंचेंगी। पहली बस ऋषिकेश से चलकर हरिद्वार होते हुए अयोध्या जाएगी, जबकि दूसरी बस देहरादून से वाया हरिद्वार अयोध्या पहुंचेगी। ऋषिकेश और देहरादून से अयोध्या के लिए एक बस, जबकि हरिद्वार के लोगों को अयोध्या के लिए दोनों बसों का लाभ मिल सकेगा। देहरादून संभाग से अयोध्या के लिए बस सेवा संचालित करने की तैयारी परिवहन विभाग ने पूरी कर ली है। परिवहन विभाग के मंडलीय प्रबंधक संचालन संजय गुप्ता ने बताया कि देहरादून से ग्रामीण डिपो की साधारण बस सेवा अयोध्या के लिए संचालित की जाएगी। यह पहली बस सेवा...