भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा के तत्वाधान मे खेल,शिक्षा एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित “सांसद खेल महोत्सव” जनपद/संसदीय क्षेत्र मे विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हाॅकी ग्राउंड,पवेलियन ग्राउंड,देहरादून मे हुआ।
भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा के तत्वाधान मे खेल,शिक्षा एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित "सांसद खेल महोत्सव" जनपद/संसदीय क्षेत्र मे विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हाॅकी ग्राउंड,पवेलियन ग्राउंड,देहरादून मे हुआ।
मा. कैबिनेट मंत्री श्री धन सिंह रावत जी ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को नई उड़ान देने के उद्देश्य से देहरादून में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने तथा राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय फलक पर चमकने का अवसर प्रदान किया जायेगा।उन्होने कहा कि सांसद खेल महोत्सव प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया विजन से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से फिट, अनुशासित और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
डा. धन सिंह रावत ने कहा कि यह खेल महोत्सव प्रतिभाओं को गांव-गांव से आगे लाता है।इससे न केवल युवाओं में खेल भावना...







