Tuesday, April 28News That Matters

Sample Page

रूस- यूक्रेन के बीच गोलाबारी के दौरान मारे गए नवीन का शव 21 मार्च को सुबह 3 बजे बेंगलुरु हवाई अड्डे पर पहुंचेगा

रूस- यूक्रेन के बीच गोलाबारी के दौरान मारे गए नवीन का शव 21 मार्च को सुबह 3 बजे बेंगलुरु हवाई अड्डे पर पहुंचेगा

देश-विदेश
यूक्रेनी शहर खार्किव में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर के माता-पिता ने अपने बेटे के शरीर को चिकित्सा अनुसंधान के लिए दान करने का फैसला किया है। नवीन के पिता शंकरप्पा ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि मेरा बेटा चिकित्सा के क्षेत्र में कुछ हासिल करना चाहता था, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। उन्होंने कहा कि नवीन के शरीर का उपयोग कम से कम अन्य मेडिकल छात्र पढ़ाई के लिए कर सकें इसलिए उनके परिवार ने चिकित्सा अनुसंधान के लिए शरीर दान करने का फैसला किया है। पहले 20 तारीख को आना था शव इससे पहले, शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने स्पष्ट किया कि रूस- यूक्रेन में जारी रूस के बीच एक गोलाबारी के दौरान मारे गए नवीन का शव युद्धक्षेत्र से सोमवार को सुबह 3 बजे बेंगलुरु हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। हालांकि पहले सरकार द्वारा शव रविवार को लाने की घोषणा की गई थी। बता दें कि कर्नाटक ...
पंजाब में आज 11 बजे होगा मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह, ये 10 चेहरे बनेंगे मंत्रिमंडल का हिस्सा

पंजाब में आज 11 बजे होगा मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह, ये 10 चेहरे बनेंगे मंत्रिमंडल का हिस्सा

देश-विदेश
पंजाब की भगवंत मान सरकार में आज मंत्रियों को शामिल किया जा रहा है। राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित राजभवन में 10 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की  शपथ लेने वाले नेता पहुंचने लगे हैं। समारोह में मुख्‍यमंत्री भगवंत मान पहुंच गए हैं। नए मंत्रियों को थोड़ी ही देर में राजभवन में नवनिर्मित गुरु नानक आडिटोरियम में शपथ दिलाई जाएगी। काफी संख्‍या में आप के नेता भी समरोह में पहुंचे हैं। आम आदमी पार्टी के  कन्‍वीनर व दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे। थोड़ी देर में शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह, मंत्रिमंडल में एक महिला भगवंत मान के मंत्रिमंडल में केवल एक ही महिला को शामिल किया जा रहा है। दिडबा से जीत कर आए हरपाल सिंह चीमा, मलोट से जीत कर आईं डा. बलजीत कौर, बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर,...
राज्यपाल व मुख्यमंत्री योगी समेत कई नेताओं ने होली पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की

राज्यपाल व मुख्यमंत्री योगी समेत कई नेताओं ने होली पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की

देश-विदेश
उत्‍तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके सुखी व समृद्धिशाली जीवन की कामना की है। राज्यपाल गुरुवार को पूर्वान्ह 11 से 12 बजे तक गणमान्य नागरिकों से भेंट करेंगी। राज्यपाल ने बधाई संदेश में कहा है कि रंगों का त्योहार होली सामाजिक सौहार्द का पर्व है जो लोगों के जीवन में खुशी, उत्साह व आशा का संचार करता है। उमंग और उल्लास का यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता में निहित राष्ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे। बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली भारत की सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है। सामाजिक समता, सौहार्द व उल्लास का प्रतीक यह पर्व पूरे समाज व प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो। सनातन परंपरा में पर्व व त्योहार हर्षोल्लास और राष्ट्रीयता को ²ढ़ता प्रदान करने का प्रेरणास्पद क्षण भी है। उन्होंने ...
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के लिए दिव्यांग छात्रों के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के लिए दिव्यांग छात्रों के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के लिए दिव्यांग छात्रों के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। दिव्यांगता संबंधी प्रमाण पत्र सीएमओ द्वारा जारी किया जाना अनिवार्य किया गया है। प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही छात्रों को परीक्षा कक्ष में छूट प्रदान की जाएगी। उसे लिखने में मदद के लिए एक सहायक भी उपलब्ध कराया जाएगा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा 28 मार्च से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। परीक्षा में सामान्य छात्रों के अलावा कई दिव्यांग छात्र भी बैठेंगे। इन छात्रों को अपने दिव्यांगता का प्रमाण पत्र परीक्षा कक्ष में प्रस्तुत करना होगा। परिषद द्वारा ऐसे दिव्यांग छात्रों की सूची परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को सौंप दी है। सीएमओ से दिव्यांगता का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर उन्हें परिषद की ओर से छूट मिलेगी। परिषद के अधिकारियों के मुताबिक दिव्यांग छात्र को लिखने के लिए दो ...
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने भी पार्टी पदाधिकारियों के साथ हल्द्वानी के सिनेमा हाल में देखी द कश्मीर फाइल्स

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने भी पार्टी पदाधिकारियों के साथ हल्द्वानी के सिनेमा हाल में देखी द कश्मीर फाइल्स

उत्तराखण्ड
द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ते जा रहा है। बुधवार को शहर के एक सिनेमाहाल भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखी और भारत माता के जयकारे लगाए। फिल्म देखकर निकले पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि बेहद संवेदीनशील मुद्दे पर फिल्म बनी है। कश्मीर से कश्मीरी पंडितों का पलायन काला अध्याय रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज भी यह बड़ा सवाल है कि क्यों अपने ही देश में कश्मीरी हिंदुओं को विस्थापित होना पड़ा। उनके साथ जो अमानवीयता हुई है, वह रोंगटे खड़ी कर देने वाली है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, संगठन मंत्री अजेय कुमार, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी, नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, देवी दयाल उपाध्याय के साथ तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी सिनेप्लेक्स में द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फिल्म देखते हुए भारत माता जय के नारे लगाए। महा...
राजभवन में ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की

राजभवन में ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की

उत्तराखण्ड
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से बुधवार को राजभवन में ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने नीरज को बधाई दी और उनकी उपलब्धि को सराहा। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार भी उपस्थित थे। राज्यपाल को दी हडको से वित्त पोषित योजनाओं की जानकारी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से हडको क्षेत्रीय कार्यालय के प्रमुख संजय भार्गव ने भेंट की। राज्यपाल को संजय भार्गव ने राज्य के विकास में हडको से वित्त पोषित विभिन्न योजनाओं के बारे में प्रस्तुति दी। साथ ही भविष्य में विकास को केंद्र में रखकर क्रियान्वित की जाने वाली विभिन्न आवास व ढांचागत विकास परियोजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि हडको भविष्य में राज्य के विकास में सक्रिय योगदान देगा। राज्यपाल ने स्वच्छ भारत अभियान एवं प्लास्टिक अपशिष्ट के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। ...
कर्नाटक में मुस्लिम संगठनों का हिजाब फैसले के खिलाफ आज बंद का ऐलान

कर्नाटक में मुस्लिम संगठनों का हिजाब फैसले के खिलाफ आज बंद का ऐलान

देश-विदेश
हिजाब मामले पर कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले से नाराज मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने आज कर्नाटक बंद बुलाया है। शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध का मामला अभी भी शांत नहीं हुआ है। कई संगठन हिजाब विवाद में कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले का विरोध जता रहे है। कुछ मुस्लिम संगठनों ने आज कर्नाटक बंद का एलान किया है। शरियत के खिलाफ है फैसला राजधानी बेंगलुरु के शिवाजीनगर में बंद का असर देखने को मिला है। शिवाजीनगर में स्टीफन स्क्वायर मर्चेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अली जान ने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला शरियत के खिलाफ है। क्या है हाईकोर्ट का फैसला? कर्नाटक हाईकोर्ट ने इसी मंगलवार को हिजाब विवाद पर बड़ा फैसला सुनाया था। हाईकोर्ट ने शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं को खारिज कर दिया था। सुनवाई के वक्त हाईकोर्ट ने कहा कि हिजाब पहनना इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्...
बचपन के कोच ने कोहली को दी सलाह, ‘एकेडमी आओ और अपने बेसिक्स पर काम करो’|

बचपन के कोच ने कोहली को दी सलाह, ‘एकेडमी आओ और अपने बेसिक्स पर काम करो’|

खेल
बचपन के कोच ने कोहली को दी सलाह, 'एकेडमी आओ और अपने बेसिक्स पर काम करो'| श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में विराट से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह दोनों टेस्ट मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. विराट कोहली की खराब फॉर्म को देखते हुए उनके बचपन के कोच और पूर्व रणजी खिलाड़ी राजकुमार शर्मा ने उन्हें एक सलाह दी है. राजकुमार शर्मा ने कहा है कि विराट को एकेडमी में कुछ दिन के लिए आना चाहिए और अपने बेसिक्स पर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा, 'विराट को अपने बेसिक्स पर लौटने की जरूरत है. उन्हें एकेडमी में वापस आना चाहिए. मैं उससे इस बारे में बात भी करूंगा. अकेडमी में आकर उसे आत्मविश्वास मिलेगा, जिसकी अभी उसे खास जरूरत है.' एक पोडकास्ट शो पर बातचीत करते हुए राजकुमार शर्मा ने यह भी कहा कि विराट इन दिनों बल्लेबाजी में अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं, जिसकी जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, 'वह अ...
झूलन गोस्वामी ने वनडे में रचा इतिहास, 199 वें मैच में छुआ 250 विकेटों का आंकड़ा; ‘चकदा एक्सप्रेस’ के आसपास भी नहीं कोई और गेंदबाज |

झूलन गोस्वामी ने वनडे में रचा इतिहास, 199 वें मैच में छुआ 250 विकेटों का आंकड़ा; ‘चकदा एक्सप्रेस’ के आसपास भी नहीं कोई और गेंदबाज |

खेल
झूलन गोस्वामी ने वनडे में रचा इतिहास, 199वें मैच में छुआ 250 विकेटों का आंकड़ा; ‘चकदा एक्सप्रेस’ के आसपास भी नहीं कोई और गेंदबाज | भारत की दिग्गज महिला पेसर झूलन गोस्वामी ने मौजूदा वर्ल्ड कप में अपने करियर के 250 वनडे विकेट का आंकड़ा छू लिया है। वह इतिहास की पहली ऐसी महिला क्रिकेटर हैं। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया की लिन फुलस्टोन को पछाड़कर विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनी थीं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने मौजूदा वर्ल्ड कप में पहले सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके बाद अगले ही मैच में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने एक विकेट लेते हुए अपने 199वें वनडे मैच में 250 विकेटों का आंकड़ा छू लिया। वह विश्व महिला क्रिकेट में ऐसा करने वाली इकलौती गेंदबाज हैं उनके आसपास भी कोई नहीं है। झूलन गोस्वामी ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा वर्ल्ड कप मे...
देश के पहले सीडीएस जनरल स्‍व. बिपिन रावत की जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्‍व. बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

देश के पहले सीडीएस जनरल स्‍व. बिपिन रावत की जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्‍व. बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखण्ड
देश के पहले सीडीएस जनरल स्‍व. बिपिन रावत की जयंती पर बुधवार को उत्‍तराखंड ने अपने हीरो को याद किया। सोशल मीडिया पर जनप्रतिन‍िधियों व लोगों ने पोस्‍ट कर उन्‍हें याद किया। निशंक ने भी स्‍व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी स्‍व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा ' वीर थे, रणधीर थे, दुर्जेय शूरवीर थे। उत्तराखंड के गौरव, भारत के प्रथम रक्षा प्रमुख और भारतीय थल सेनाध्यक्ष, पद्म विभूषण से अलंकृत स्व. जनरल बिपिन रावत जी की जयंती पर उन्हें अशेष नमन्।' सीमांत सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन वहीं इस मौके पर दून विवि में सीमांत सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया जा रहा है। कार्य...