Tuesday, April 28News That Matters

Sample Page

मुख्यमंत्री की रेस में धामी अभी भी सबसे आगे, पढ़िए पूरी खबर

मुख्यमंत्री की रेस में धामी अभी भी सबसे आगे, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखण्ड
भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उत्‍तराखंड में सरकार गठन की तारीख की औपचारिक घोषणा करने के लिए जुट गया है। इसे लेकर मंगलवार को उत्तराखंड को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कुछ अन्य नेताओं से प्रदेश के नेताओं ने मुलाकात की। सबसे बड़ा सवाल उत्तराखंड मुख्यमंत्री को लेकर फिलहाल सबसे बड़ा सवाल उत्तराखंड मुख्यमंत्री को लेकर है। बताया जा रहा है कि यह फैसला शीर्ष के दो-तीन नेताओं के बीच होना है। इससे पहले सोमवार को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और नड्डा की बैठक हुई थी। उसमें कुछ सहमति बनी है। लेकिन अंतिम फैसला बुधवार तक होना है। पुष्कर सिंह‍ धामी का नाम सबसे आगे वैसे अटकलों में  पुष्कर सिंह‍ धामी का नाम सबसे आगे है। धन सिंह रावत और सतपाल महाराज का नाम शुरू से ही नए मुखिया की र...
सीएम योगी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी समेत देशभर के नेता

सीएम योगी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी समेत देशभर के नेता

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार विजय के बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भी यादगार बनाने की तैयारी है। होली के बाद 21 मार्च की तिथि प्रस्तावित है। इकाना स्टेडियम में होने जा रहे भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और देशभर के प्रमुख नेता शामिल होंगे। मंत्रिमंडल गठन पर निर्णय के लिए महत्वपूर्ण बैठक के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी बुधवार को दिल्ली जा रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद 19 मार्च को योगी सरकार ने राजधानी के रमाबाई आंबेडकर स्मृति उपवन के मैदान में शपथ ली थी। डेढ़ दशक बाद मिली उस जीत को लेकर भाजपा बहुत उत्साहित थी तो इस बार लगातार प्रदेश की सत्ता में वापसी के ...
योगी सरकार यूपी में बाटेंगी मुफ्त राशन; लोकसभा चुनाव तक बांटने की तैयारी

योगी सरकार यूपी में बाटेंगी मुफ्त राशन; लोकसभा चुनाव तक बांटने की तैयारी

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश में मुफ्त राशन वितरण योजना इस माह बंद होने वाली नहीं है। योगी आदित्यनाथ सरकार गरीबों को फ्री में राशन देने की योजना को विस्तार देने जा रही है। तैयारी है कि इसे लोकसभा चुनाव तक जारी रखा जाए, हालांकि इस संबंध में अंतिम निर्णय शासन करेगा। इसी तरह से साल में दो बार होली और दीपावली पर मुफ्त सिलेंडर देने का भी प्रस्ताव खाद्य एवं रसद विभाग ने शासन को भेज दिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी रैलियों में मुफ्त राशन योजना जारी रखने का वादा जनता से किया था। अब प्रदेश सरकार इस योजना को लोकसभा चुनाव यानी 2024 तक बढ़ाने पर मंथन कर रही है। प्रदेश में इस योजना के 15 करोड़ लाभार्थी हैं। खाद्य व रसद विभाग की ओर से भेजे प्रस्ताव में अवधि का जिक्र नहीं है, इसे सरकार की मंशा पर छोड़ा गया है। बता दे कि उत्तर प्रदेश सरकार दि...
खटकड़कलां में सीएम पद की शपथ लेंगे भगवंत मान, पहुंचने वाले हैं राज्‍यपाल

खटकड़कलां में सीएम पद की शपथ लेंगे भगवंत मान, पहुंचने वाले हैं राज्‍यपाल

देश-विदेश
आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान आज नवांशहर के खटकड़ कलां में थोड़ी देर  मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह स्‍थल पर अरविंद केजरीवाल सहित अनेक आप के नेता पहुंच गए हैं। राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी समारोह के लिए पहुंच गए हैं। भगवंत मान भी समरोह स्‍थल पर पहुंचने वाले हैं। समारोह स्‍थल पर लोग केसरिया पगड़ी और महिलाएं केसरिया दुपट्टे में नजर आ रही हैं। इस समारोह को यादगार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी बनने वाली सरकार ने पूरा जोर लगाया हुआ है। आज भगवंत मान अकेले शपथ लेंगे और बताया जाता है कि उनके मंत्री 19 मार्च को शपथ लेंगे। समारोह में आप नेता पहुंचने हैं। राज्‍यभर से लोग केसरिया ताने-बाने में समारोह स्‍थल पर पहुंचने लगे हैं। समारोह स्‍थल और इसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अ...
वन रैंक वन पेंशन मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

वन रैंक वन पेंशन मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

देश-विदेश
वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार का फैसला बरकरार रखा है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि उसे ओआरओपी के सिद्धांतों और 7 नवंबर 2015 को जारी अधिसूचना में कोई संवैधानिक दोष नहीं लगता है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस मामले फैसला सुनाया है। इस पीठ में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस विक्रम नाथ भी शामिल थे। बता दें कि भारतीय पूर्व सैनिक आंदोलन (इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट) की ओर से ओआरओपी (One Rank One Pension) नीति के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। याचिका में कहा गया है कि ओआरओपी का क्रियान्वयन दोषपूर्ण है। कोर्ट की टिप्पणी- गुलाबी तस्वीर पेश की गई बीते महीने याचिका पर सुनवाई करते हुए पीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। वरिष्ठ अधिवक्ता हुजेफा अहमदी भारतीय पूर्व सैनिक आंदोलन की ओर से पेश...
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात|

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात|

उत्तराखण्ड
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात| भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर भी कई कयास लगाए जा रहे हैं। सियासी हलकों में सवाल तैर रहा है कि नई सरकार में स्पीकर की कुर्सी पर कौन बैठेगा। इसके लिए कई नामों की चर्चाएं चल रही हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भाजपा में चल रही कसमकश के बीच विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी दिल्ली पहुंचे। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड की राजनीति मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। लोक सभा अध्यक्ष ने अग्रवाल को ऋषिकेश विधानसभा सीट से चौथी बार विधायक चुने जाने पर बधाई दी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दिल्ली पहुंचकर लोक सभा अध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने ...
प्रदेश में 29 नए संक्रमित, 53 हुए ठीक, सक्रिय मामले घट कर 328 पहुंचे |

प्रदेश में 29 नए संक्रमित, 53 हुए ठीक, सक्रिय मामले घट कर 328 पहुंचे |

उत्तराखण्ड, हेल्थ
प्रदेश में 29 नए संक्रमित, 53 हुए ठीक, सक्रिय मामले घट कर 328 पहुंचे | राज्य में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई है। संक्रमितों के साथ ही कोरोना मरीजों की मौतें थम गई है। जिससे स्वास्थ्य महकमे ने थोड़ी राहत ली है। उत्तराखंड में 29 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 53 मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मामले भी घट कर 328 पर आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 5377 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि छह जिलों में 29 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 15, हरिद्वार में छह, अल्मोड़ा में तीन, पौड़ी व ऊधमसिंह नगर में दो-दो, टिहरी जिले में एक संक्रमित मिला है। सात जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 91866 हो गई है। संक्रमितों के साथ ही कोरोना मरीजों की मौतें थम गई है। जिससे स्वास्थ्य महकमे ने थोड़ी राहत ली है। संक्रमितों की त...
हाईकोर्ट के फैसले का जहां सत्ता पक्ष के लोगों ने स्वागत किया। तो वहीं विपक्ष को हाईकोर्ट का फैसला रास नहीं आया

हाईकोर्ट के फैसले का जहां सत्ता पक्ष के लोगों ने स्वागत किया। तो वहीं विपक्ष को हाईकोर्ट का फैसला रास नहीं आया

देश-विदेश
कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों में विवाद का केंद्र बने हिजाब विवाद पर आज हाईकोर्ट ने फैसला सुना दिया है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं को खारिज कर दिया है। हिजाब मुद्दे पर कर्नाटक हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी की अध्यक्षता वाली पीठ ने फैसला सुनाया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय का कहना है कि हिजाब पहनना इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं है। उन्होंने कहा कि 5 फरवरी के सरकारी आदेश को अमान्य करने के लिए कोई केस नहीं बनता है। वहीं, हिजाब विवाद पर हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद नेताओं की प्रतिक्रिया आने लगी है। कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले पर ओवैसी ने उठाए सवाल AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले से सहमत नहीं है। यह संविधान के अन...
पहाड़ी टोपी और पारंपरिक परिधान मिरजई को खास पहचान दिलाने वाले गोपेश्वर के कैलाश भट्ट का निधन

पहाड़ी टोपी और पारंपरिक परिधान मिरजई को खास पहचान दिलाने वाले गोपेश्वर के कैलाश भट्ट का निधन

उत्तराखण्ड
पहाड़ी टोपी और पारंपरिक परिधान मिरजई को खास पहचान दिलाने वाले गोपेश्वर के हल्दापानी निवासी लोक के शिल्पी कैलाश भट्ट नहीं रहे। श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में ली अंतिम सांस 52-वर्षीय कैलाश पिछले काफी समय से बीमार थे और सोमवार को देहरादून के श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र व पुत्री को छोड़ गए हैं। कैलाश जाने-माने रंगकर्मी भी थे। उनके आकस्मिक निधन से लोक संस्कृति से जुड़े लोग स्तब्ध हैं। उन्होंने इसे लोक की अपूरणीय क्षति बताया है। लुप्त हो रहे मुखौटा को भी लोकप्रियता दी 16 वर्ष की उम्र से पारंपरिक परिधानों के निर्माण का कार्य कर रहे लोक शिल्पी कैलाश भट्ट ने अपने हुनर से मिरजई, झकोटा, आंगड़ी, गाती, घुंघटी, त्यूंखा, ऊनी सलवार, सणकोट, अंगोछा, गमछा, दौंखा, पहाड़ी टोपी, लव्वा जैसे पारंपरिक परिधानों से वर्तमान पीढ़ी को परिचित कराया। कैलाश ने श...
पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व अजेय कुमार दिल्ली रवाना हुए, राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात

पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व अजेय कुमार दिल्ली रवाना हुए, राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात

उत्तराखण्ड
उत्‍तराखंड  विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के बावजूद भाजपा विधायक दल के नेता के नाम को लेकर हो रहे विलंब के कारण मुख्यमंत्री पद के अन्य दावेदार भी अपनी संभावनाएं तलाशने लगे हैं। हर कोई अब दिल्ली की तरफ नजर गड़ाए हुए इसे लेकर अब हर कोई दिल्ली की तरफ नजर गड़ाए है। शीर्ष नेतृत्व के बुलावे पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार मंगलवार को दिल्ली रवाना हुए।वह दिल्‍ली के भाजपा हेड क्‍वार्टर पहुंचे हैं। यहां वह राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि तीनों ही राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। पार्टी ने नव निर्वाचित विधायकों को होली के बाद दून आने की सलाह दी है। ऐसे में समझा जा रहा है कि 19 मार्च को केंद्रीय पर्यवेक...