Monday, May 18News That Matters

Sample Page

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून जू में वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश में वन्य जीवों के हमले में होने वाली जनहानि पर मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया जाएगा। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वन्यजीव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग हैं, हमारे देवी - देवताओं ने भी इनके साथ सह-अस्तित्व का संदेश दिया है। मां दुर्गा का वाहन शेर, गणेश जी का वाहन मूषक, मां सरस्वती का हंस, भगवान कार्तिकेय का मोर, लक्ष्मी जी का उल्लू और देवाधिदेव महादेव के कंठ पर विराजमान नागराज और साथ बैठे नंदी हमारी सनातन संस्कृति में मानव और जीव-जगत के बीच एकात्म भाव के प्रतीक हैं। यही कारण है कि आदिकाल से वन्यजीवों का संरक्षण भारत की जीवन पद्धति का स्वाभाविक हिस्सा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की लगभग 14.77 प्रतिशत भूमि, 6 राष्ट्रीय ...
उत्तराखंड: लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 02 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

उत्तराखंड: लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 02 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

उत्तराखण्ड
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन एवं "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025" अभियान के तहत जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस लगातार अवैध शराब व नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र और सीओ लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग–अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान 02 शराब तस्करों को दबोच लिया। पहली कार्रवाई रिलायंस पेट्रोल पम्प, मोटाहल्दू लालकुआं के सामने चेकिंग के दौरान पुलिस ने अभियुक्त श्रषिपाल (उम्र 30 वर्ष) पुत्र सुरेश, निवासी कादरगंज परेरा, थाना फतेगंज जिला बरेली (उ.प्र.), हाल निवासी मोटाहल्दू लालकुआं को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 138 टेट्रा पैक अवैध शराब बरामद की गई। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में मु0अ0सं0-...
उत्तराखंड: वन्यजीव सप्ताह के शुभारंभ पर सीएम धामी ने “बाइक रैली” को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया,

उत्तराखंड: वन्यजीव सप्ताह के शुभारंभ पर सीएम धामी ने “बाइक रैली” को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया,

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वन्यजीव सप्ताह का राज्य में विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने वन विभाग की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइक रैली वन्यजीव संरक्षण के संदेश का प्रचार-प्रसार करते हुए मुख्य स्थलों घण्टाघर, परेड ग्राउंड, सर्वे चौक से होते हुए मालसी जू तक पहुँची। हर वर्ष अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य वन्यजीवों के संरक्षण तथा उनके प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष वन्यजीव सप्ताह की 74वीं थीम “मानव वन्यजीव सह-अस्तित्व“ रखी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वन और वन्यजीव हमारे पारिस्थितिक तंत्र के महत्वपूर्ण अंग हैं जिनके संरक्षण के बिना जीवन संभव नहीं। मानव और वन्यजीव के बीच सह-अस्तित्व ही प्रकृति की स्थिरता और पर्यावरण संरक्षण की कुंजी है। उन्ह...
उत्तराखंड: गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को याद किया गया,

उत्तराखंड: गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को याद किया गया,

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड:  दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर में गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती तथा भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122 वीं जयंती बहुत ही हर्षोल्लास एवं सादगी पूर्ण ढंग से मनाई गईअ इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि सत्य व अहिंसा का मार्ग अपनाने के कारण,दया व करुणा का भाव दिखाने के कारण, कर्तव्य परायणता तथा ईमानदारी के पथ पर चलने के कारण,सादा जीवन उच्च विचार अपनाने के कारण तथा देश भक्ति तथा मातृभूमि से अटूट प्यार के कारण एक साधारण सा बालक मोहन दास आगे चलकर महात्मा गांधी कहलाया। श्री गर्ग ने बताया कि मोहनदास करमचंद गांधी ने देश की आजादी के लिए सब कुछ होते हुए भी सब कुछ त्याग दिया तथा अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के पश्चात जब 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ तो महात्मा गांधी को भारत का...
उत्तराखंड: जिला सहारनपुर का सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र पर आयोजित मेला में उम्र रही भक्तों की भीड़

उत्तराखंड: जिला सहारनपुर का सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र पर आयोजित मेला में उम्र रही भक्तों की भीड़

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड:  आयोजित मेले में उमड़ रही भक्तों की भीड़, प्रशासन द्वारा किए गए इंतजाम से गदगद नज़र आ रहे श्रद्धालु जिला प्रशासन की व्यवस्था से ख़ुश नज़र आये श्रदालु सहारनपुर के बेहट मे शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित 51 सिद्धपीठ में से एक सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में शारदीय नवरात्र के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आयोजित मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर डीएम, एसडीएम और जिला पंचायत सहित मंदिर व्यवस्थापको द्वारा तमाम व्यवस्थाएं की गई और भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं से श्रद्धालु गदगद नज़र आ रहे है।दरअसल, जनपद सहारनपुर की तहसील बेहट इलाके की शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में इन दिनों शारदीय नवरात्र के अवसर पर विशाल मेला लगा हुआ है। मां शाकम्भरी देवी के दर्शनों को हज...
उत्तराखंड: देवभूमि में धू धू कर जला अहंकारी रावण,

उत्तराखंड: देवभूमि में धू धू कर जला अहंकारी रावण,

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड:  कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले भी खाक, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयदशमी पर्व के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा महोत्सव व रावण दहन में प्रतिभाग किया। समस्त प्रदेशवासियो को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने भगवान श्रीराम से सभी प्रदेशवासियों के लिए स्वस्थ जीवन, उज्ज्वल भविष्य, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दशहरे का पर्व न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अमूल्य हिस्सा है बल्कि यह पर्व हमें मानव जीवन में धर्म, सत्य और मर्यादा के महत्व का बोध भी कराता है। यह हमें रावण जैसे अहंकारी और अधर्मी के अंत और भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन के गुणों का स्मरण कराता है। दशहरे का पर्व हमें ये संदेश देता है कि अधर्म, अन्याय और अहंकार चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, अंततः उसकी हार निश्चित है। र...
उत्तराखंड: सातताल में गांधी जयंती पर स्वच्छता की नई पहल

उत्तराखंड: सातताल में गांधी जयंती पर स्वच्छता की नई पहल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड:  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने लगाया 16 डस्टबिन गांधी जयंती के अवसर पर “स्वच्छ भारत, हरित भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के इको क्लब ने सातताल क्षेत्र की जैव विविधता की रक्षा हेतु एक बड़ी पहल की है। विश्वविद्यालय ने आज सातताल मार्ग पर 8 स्थानों पर कुल 16 डस्टबिन स्थापित किए। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के निदेशक सेवानिवृत्त कर्नल ए.के. नायर द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय ने यह संकल्प भी लिया कि इन सभी डस्टबिन की सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी स्वयं विश्वविद्यालय निभाएगा, ताकि सातताल और आसपास के ग्राम पंचायत क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण की समस्या को नियंत्रित और व्यवस्थित किया जा सके। इको क्लब की समन्वयक डॉ. फरहा खान के नेतृत्व में एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स और इको वॉरियर्स ने स्वच्छता वॉक और सफाई अभियान का आ...
रामपुर तिराहा शहीदों को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

रामपुर तिराहा शहीदों को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि रामपुर तिराहा शहीद स्थल के री-डेवलपमेंट का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। संग्रहालय को भव्यता प्रदान करने के लिए कार्य किए जाएंगे।इस स्थल पर एक कैंटीन बनाई जाएगी और उत्तराखण्ड की बसों को ठहरने के लिए स्टॉपेज भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 अक्टूबर 1994 का रामपुर तिराहा गोलीकांड, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के इतिहास में सबसे क्रूर और गहरे घाव देने वाले काले अध्याय के रूप में अंकित रहेगा। आज भी उस बर्बर गोलीकांड और महिलाओं की अस्मिता पर किए गए अमानवीय अत्याचारों को याद करके प्रत्येक उत्तराखंडी की रूह ...
शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाएंगे: सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि

शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाएंगे: सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आन्दोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के कल्याण हेतु निरंतर संकल्पित है तथा उनके हितों और सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप एक समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।...
उत्तराखंड: बायर ने भारतीय किसानों के लिए नई पीढ़ी का गेहूं खरपतवारनाशक मटेनो मोर किया लॉन्च

उत्तराखंड: बायर ने भारतीय किसानों के लिए नई पीढ़ी का गेहूं खरपतवारनाशक मटेनो मोर किया लॉन्च

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: बायर, जो खेती और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाली एक बड़ी वैश्विक कंपनी है, ने भारत में गेहूँ किसानों के लिए माटेनो मोरनामक नया खरपतवारनाशक लॉन्च किया है। यह हर्बिसाइड खासतौर पर किसानों के खेतों में उगने वाले जिद्दी खरपतवारों पर बेहतर नियंत्रण के लिए तैयार किया गया है। माटेनो मोर में तीन शक्तिशाली सक्रिय तत्व शामिल हैं, जो अलग-अलग तरीकों से खरपतवारों पर असर करते हैं। यह भारत में अपना तरह का पहला तीन-दवाओं का मिश्रण है और फैलारिस माइनर, रुमेक्स और चेनोपोडियम जैसी मुश्किल खरपतवारों पर भी बेहतरीन प्रभाव दिखाता है। भारत दुनिया में गेहूँ उत्पादन में दूसरा सबसे बड़ा देश है, लेकिन गेहूँ उगाने वाले मुख्य क्षेत्रों के किसान फलारिस खरपतवार के बढ़ते प्रकोप से परेशान हैं। यह खरपतवार कई पुराने हर्बिसाइड्स के असर को खत्म कर चुका है, जिससे किसानों के लिए फसल की पैदावार बनाए रखना मुश्किल ह...