Monday, May 18News That Matters

Sample Page

उत्तराखंड: जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी में अध्यक्ष महिला उद्यमिता विकास परिषद उत्तराखंड रेनू अधिकारी द्वारा उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ

उत्तराखंड: जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी में अध्यक्ष महिला उद्यमिता विकास परिषद उत्तराखंड रेनू अधिकारी द्वारा उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: शुक्रवार को जिला उद्योग केन्द्र, हल्द्वानी में अध्यक्ष महिला उद्यमिता विकास परिषद उत्तराखंड रेनू अधिकारी द्वारा उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई, जिसमें जनपद की महिलाओं के स्वरोजगार एवं ऑनलाइन मार्केटिंग, बाजार की उपलब्धता आदि, के विषय में चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से महिलाओं को स्वरोजगार तथा आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों पर चर्चा की गई। साथ ही यह भी विचार किया गया कि किस प्रकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। बैठक में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता सुधारने तथा वित्तीय सहायता की उपलब्धता पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएँ चला रही है, जिनका लाभ अधिकाधिक लोगों तक पहुँचाना प्राथमिकता है। कार्यक्रम में संयुक्त नि...
उत्तराखंड: एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में मुखानी और रामनगर में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, अनियमितता/सत्यापन न पाए जाने पर 230 लोगों के विरुद्ध 2.27 लाख रु0 की चालानी कार्यवाही

उत्तराखंड: एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में मुखानी और रामनगर में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, अनियमितता/सत्यापन न पाए जाने पर 230 लोगों के विरुद्ध 2.27 लाख रु0 की चालानी कार्यवाही

उत्तराखण्ड
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन एवं चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सत्यापन अभियान के दौरान किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, दुकानदारों, होटलों, ढाबों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों का सत्यापन कराया गया तथा अनियमितता/सत्यापन न कराए जाने पर चलानी कार्यवाही की गई। प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के कुशल पर्यवेक्षण में सत्यापन अभियान के अंतर्गत मुखानी और रामनगर क्षेत्र में पुलिस ने व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। मुखानी क्षेत्र में सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी के नेतृत्व में अमर चंद्र शर्मा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री सुशील जोशी प्रभारी थाना बनभूलपुरा, विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, निरीक्षक ललिता पांडे, दिनेश जोशी थान...
उत्तराखंड: SGRRU के छात्र छात्राओं ने नशा विरुद्ध जनसंदेश रैली में दिया नशा न करने का संदेश,

उत्तराखंड: SGRRU के छात्र छात्राओं ने नशा विरुद्ध जनसंदेश रैली में दिया नशा न करने का संदेश,

उत्तराखण्ड, देहरादून
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को नशे के खिलाफ विशाल जनसंदेश रैली निकालकर समाज को जागरूक किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नशा किसी भी रूप में जीवन को अंधकारमय बना देता है। युवा शक्ति यदि ठान ले तो नशा मुक्त समाज और नशा मुक्त भारत का सपना साकार किया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा और स्वास्थ्य को अपनाने तथा नशे जैसी बुराई से दूर रहने का संदेश दिया। बार एसोएिशन देहरादून की ओर से आहुत इस विशाल रैली में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय से करीब दो हजार छात्र-छात्राओं और फैकल्टी सदस्यों ने भाग लेकर समाज को नशा छोड़ने का संदेश दिया। रैली में देहरादून बार एसोसिएशन, वकीलों, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवम् दूनवासियों ने प्रतिभाग किया। जिला न्यायालय परिसर से देहरादून में उत्तराखं...
उत्तराखंड: ट्रांसपोर्ट नगर में अतिक्रमण पर चला एमडीडीए और नगर निगम का संयुक्त बुलडोजर,

उत्तराखंड: ट्रांसपोर्ट नगर में अतिक्रमण पर चला एमडीडीए और नगर निगम का संयुक्त बुलडोजर,

उत्तराखण्ड, देहरादून
ट्रांसपोर्ट नगर में अतिक्रमण पर चला एमडीडीए और नगर निगम का संयुक्त बुलडोजर, दुकानों से हटाया गया अतिक्रमण एमडीडीए टीम ने धौरण रोड, आईटी पार्क, राजपुर रोड और जमनिवाला क्षेत्र में नियम विरुद्ध निर्माणों को किया सील शहर की खूबसूरती और विकास की मूलधारा को बनाए रखना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता:-बंशीधर तिवारी मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) और नगर निगम की संयुक्त टीम ने आज देहरादून में अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सहारनपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में व्यवसायियों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। एमडीडीए ने धौरण रोड आईटी पार्क, राजपुर रोड और जमनिवाला क्षेत्र में नियम विरुद्ध हो रहे निर्माणों पर सीलिंग की गई। सहारनपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में लंबे समय से अवैध अतिक्रमण और दुकानों के बाहर किए गए कब्जे की शिकायतें प्राधिकरण और नगर नि...
उत्तराखंड: सीएम हेल्प लाइन 1905 की समीक्षा में दिए निर्देश, सीएम धामी,

उत्तराखंड: सीएम हेल्प लाइन 1905 की समीक्षा में दिए निर्देश, सीएम धामी,

उत्तराखण्ड, देहरादून
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी की छात्रा साक्षी द्वारा विश्वविद्यालय के स्तर से डिग्री नहीं दिए जाने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन किए जाने के बावजूद इस प्रकरण का निस्तारण नहीं किया गया। शुक्रवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा के दौरान उक्त प्रकरण जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में आया तो उन्होंने इस पर सख़्त नाराज़गी व्यक्त करते हुए सचिव आईटी और सचिव उच्च शिक्षा को एक सप्ताह में इस प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही संबंधित अधिकारी पर सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभ्यर्थी को एक सप्ताह के अंदर डिग्री उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र-छात्राओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क बनाई जाए। सेवा के अधिकार के तहत दी जाने वाली सेवाओं को कार्यालयों के डिस्प्ले बोर्ड पर दर्ज ...
उत्तराखंड को आपदा पैकेज मिले, PMGSY में न्यूनतम आबादी घटे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मंत्री गणेश जोशी की अहम मांगें

उत्तराखंड को आपदा पैकेज मिले, PMGSY में न्यूनतम आबादी घटे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मंत्री गणेश जोशी की अहम मांगें

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामीण विकास से संबंधित वर्चुअल बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में देशभर के विभिन्न राज्यों के ग्रामीण विकास मंत्री भी जुड़े। बैठक में ग्रामीण अवसंरचना, सड़क, आजीविका संवर्धन और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि उत्तराखण्ड में इस वर्ष 944 मार्ग और 23 सेतु आंशिक या पूर्ण रूप से प्रभावित हुए हैं, जिन्हें पुनर्स्थापित करने के लिए लगभग ₹645 करोड़ की आवश्यकता है। उन्होंने पीएमजीएसवाई-4 के अन्तर्गत 212 मार्ग (लंबाई 1371 किमी, लागत ₹2060 करोड़) के प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का भी आग्रह किया। मंत्री गणेश जोशी ने पर्वतीय राज्यों ...
शिकायतकर्ता की संतुष्टि को मानक बनाकर किया जाए समस्याओं का निस्तारण – मुख्यमंत्री,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा में दिए निर्देश

शिकायतकर्ता की संतुष्टि को मानक बनाकर किया जाए समस्याओं का निस्तारण – मुख्यमंत्री,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा में दिए निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी की छात्रा साक्षी द्वारा विवि के स्तर से डिग्री नहीं दिए जाने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन किए जाने के बावजूद इस प्रकरण का निस्तारण नहीं किया गया। शुक्रवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा के दौरान उक्त प्रकरण जब मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में आया तो उन्होंने इस पर सख़्त नाराज़गी व्यक्त करते हुए सचिव आईटी और सचिव उच्च शिक्षा एक सप्ताह में इस प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही संबंधित अधिकारी पर सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभ्यर्थी को एक सप्ताह के अंदर डिग्री उपलब्ध कराई जाए। छात्र-छात्राओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क बनाई जाए। सेवा के अधिकार के तहत दी जाने वाली सेवाओं को कार्यालयों के डिस्प्ले बोर्ड पर दर्ज किया जाए। सीएम हेल्पलाइन पर दर्...
उत्तराखंड: वन्य जीव प्राणी सप्ताह के शुभारंभ, के मौके पर सीएम धामी ने की घोषणा,

उत्तराखंड: वन्य जीव प्राणी सप्ताह के शुभारंभ, के मौके पर सीएम धामी ने की घोषणा,

उत्तराखण्ड, देहरादून
  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून जू में वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश में वन्य जीवों के हमले में होने वाली जनहानि पर मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वन्यजीव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग हैं, हमारे देवी – देवताओं ने भी इनके साथ सह-अस्तित्व का संदेश दिया है। मां दुर्गा का वाहन शेर, गणेश जी का वाहन मूषक, मां सरस्वती का हंस, भगवान कार्तिकेय का मोर, लक्ष्मी जी का उल्लू और देवाधिदेव महादेव के कंठ पर विराजमान नागराज और साथ बैठे नंदी हमारी सनातन संस्कृति में मानव और जीव-जगत के बीच एकात्म भाव के प्रतीक हैं। यही कारण है कि आदिकाल से वन्यजीवों का संरक्षण भारत की जीवन पद्धति का स्वाभाविक हिस्सा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की लगभग 14.77 प्रतिशत भूमि, 6 राष्...
उत्तराखंड: अतिक्रमण हटाने पर गरमाया माहौल, पुलिस और नगर निगम की टीम पर हमला,

उत्तराखंड: अतिक्रमण हटाने पर गरमाया माहौल, पुलिस और नगर निगम की टीम पर हमला,

उत्तराखण्ड, देहरादून
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) ऋषिकेश के निकट शिवाजी नगर तिराहे पर अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम पर स्थानीय महिलाओं ने गर्म दाल से भरा पतीला फेंक दिया। गनीमत रही कि इस हमले में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची थी, जबकि स्थानीय पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहा था। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को पहले चेतावनी दी, लेकिन नियमों की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग एक दर्जन से अधिक अवैध अतिक्रमण हटाए गए और सड़क किनारे लगी रेहड़ियां व ठेलियां जब्त की गईं। अभियान के दौरान विरोध इतना तीखा हो गया कि गुस्साई महिलाओं ने नगर निगम कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों पर गर्म दाल फेंक दी। इसके चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए कुछ अतिक्रमणकारियों को...
उत्तराखंड: 23 अक्टूबर को शीतकाल के बंद होगे “श्री केदारनाथ धाम के कपाट “

उत्तराखंड: 23 अक्टूबर को शीतकाल के बंद होगे “श्री केदारनाथ धाम के कपाट “

उत्तराखण्ड
उखीमठ/ रूद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 23अक्टूबर को भैया दूज के पावन पर्व पर प्रातः 08:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे। कपाट बंद होने के बाद इसी दिन बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली पहले पड़ाव रामपुर के लिए प्रस्थान करेगी। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जारी संदेश में ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट बंद पश्चात पंचमुखी डोली प्रस्थान कार्यक्रम सहित श्री मदमहेश्वर तथा श्री तुंगनाथ जी के कपाट बंद होने की तिथि निश्चित होने प्रसन्नता जतायी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कपाट बंद होने तर तीर्थस्थलों में दर्शन का पुण्य लाभ अर्जित करें। बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण तथा उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती सहित मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल तथा केदारनाथ धाम प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान ने ...