25 मार्च को इकाना स्टेडियम में फिर CM पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, करीब एक लाख लोग जुटेंगे
उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सात चरणों में सम्पन्न बड़े मुकाबले में प्रचंड जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी मलगातार दूसरी बार सरकार बनाने की तैयारी में है। राजनीति के इस महामुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भी विशाल स्वरूप वाला होगा। एक लाख दर्शक की क्षमता वाले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 25 मार्च को दोपहर दो बजे से 90 हजार से अधिक लोग योगी आदित्यनाथ सरकार के शपथ ग्रहण के साक्षी बनेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी वाले इस समारोह को बेहद भव्य बनाने के लिए स्टेडियम प्रशासन के साथ शासन तथा जिला प्रशासन के अधिकारी दिन-रात एक कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में विपक्षी दलों के एक होने के बाद भी प्रचंड जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने...








