देश के पहले सीडीएस जनरल स्व. बिपिन रावत की जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्व. बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि
देश के पहले सीडीएस जनरल स्व. बिपिन रावत की जयंती पर बुधवार को उत्तराखंड ने अपने हीरो को याद किया। सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों व लोगों ने पोस्ट कर उन्हें याद किया।
निशंक ने भी स्व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी स्व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा ' वीर थे, रणधीर थे, दुर्जेय शूरवीर थे। उत्तराखंड के गौरव, भारत के प्रथम रक्षा प्रमुख और भारतीय थल सेनाध्यक्ष, पद्म विभूषण से अलंकृत स्व. जनरल बिपिन रावत जी की जयंती पर उन्हें अशेष नमन्।'
सीमांत सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन
वहीं इस मौके पर दून विवि में सीमांत सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया जा रहा है। कार्य...








