प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होली के बाद अगले माह से लेकर जून तक वाराणसी आ सकते, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर अब जोर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होली के बाद अगले माह से लेकर जून तक वाराणसी आ सकते हैं। दरअसल इसके पूर्व भी पीएम चुनाव जीतने के बाद वाराणसी आकर कार्यकर्ताओं के साथ काशीवासियों का आभार जताने के लिए आते रहे हैं। इस दौरान पीएम बाबा दरबार में हाजिरी लगाएंगे तो दूसरी ओर काशी में परियोजनाओं के जल्द पूरा होने को लेकर भी मंथन होना है।
पीएम नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को लेकर भी पूर्वांचल में अब चुनाव के बाद प्रशासनिक रणनीति का दौर शुरू होना तय है। वाराणसी में मेट्रो, रोपवे, खिड़किया घाट पर एंफीबियस प्लेन, फोरलेन सहित पर्यटन को धार देने वाली योजनाओं को जमीन पर उतारना है। ऐसे में पीएम नरेन्द्र मोदी के अगले काशी दौरे में परियोजनाएं भी प्राथमिकता में होनी हैं।
पार्टी के स्तर पर भी पीएम के सरकार गठन के बाद काशी आने की उम्मीद...
