पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व अजेय कुमार दिल्ली रवाना हुए, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के बावजूद भाजपा विधायक दल के नेता के नाम को लेकर हो रहे विलंब के कारण मुख्यमंत्री पद के अन्य दावेदार भी अपनी संभावनाएं तलाशने लगे हैं।
हर कोई अब दिल्ली की तरफ नजर गड़ाए हुए
इसे लेकर अब हर कोई दिल्ली की तरफ नजर गड़ाए है। शीर्ष नेतृत्व के बुलावे पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार मंगलवार को दिल्ली रवाना हुए।वह दिल्ली के भाजपा हेड क्वार्टर पहुंचे हैं। यहां वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि तीनों ही राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। पार्टी ने नव निर्वाचित विधायकों को होली के बाद दून आने की सलाह दी है।
ऐसे में समझा जा रहा है कि 19 मार्च को केंद्रीय पर्यवेक...








