Saturday, June 20News That Matters

Month: April 2022

योगी सरकार देगी अनुसूचित जाति के युवाओं को10 हजार; जानिए कैसे करें आवेदन

देश-विदेश
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से 10 हजार की मदद दी जाएगी। इसके माध्यम से वह अपना रोजगार कर सकेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) और जिला प्रबंधक अनुगम, लखनऊ मनोज शुक्ला ने बताया कि निगम के माध्यम से संचालित योजनाओं के लिए आवेदन मांगे गए हैं। स्वतः रोजगार योजनाः इस योजना के तहत जिले के अनुसूचित जाति के बेरोजगार और गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को उद्योग, व्यवसाय एवं सेवा क्षेत्र में बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिस पर निगम द्वारा परियोजना लागत का 25 प्रतिशत मार्जिन मनी ऋण चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर के रूप में और अधिकतम 10000 अनुदान मिलेगा। नगरीय क्षेत्र दुकान निर्माण योजनाः इस योजना में जनपद में निवास करने वाले अनुसूचित जाति के बेरोजगार तथा गरीबी की रेखा से नीचे...

सीएम योगी आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जालौन में कार्यक्रम में होंगे शामिल, प्रधानमंत्री मोदी भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से सहभागी बनेंगे

देश-विदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जालौन में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी 11 बजे से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से सहभागी बनेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ जालौन के ग्राम ऐरी रमपुरा में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने के साथ कायाकल्प कार्यक्रमों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद अन्न प्रासन व गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम सभा की बैठक को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू एवं कश्मीर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वर्चुअली उपस्थित रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को अपनी प्राथमिकता में लेकर चल रही केन्द्र की नरेन्द्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बेहतर परिणाम देने वाली पंचाय...

जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के रैली स्थल से आठ किमी दूर विस्फोट, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पल्ली रैली स्थल से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव प्रताप सिंह पुरा ललियाना में आज यानि रविवार तड़के एक संदिग्ध विस्फोट हुआ है। यह विस्फोट खेतों के बीचोबीच हुआ है। पुलिस विस्फोट की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बिश्नाह के गांव प्रताप सिंह पुरा ललियाना में रविवार तड़के 4.25 बजे के करीब जोरदार विस्फोट की आवाज सुनाई दी। इस धमाके की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। संदिग्ध विस्फोट की आवाज इतनी अधिक थी कि आसपास रहने वाले लोगों के घरों के शीशे चटख गए। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, यह धमाका खेतों के बीचोबीच हुआ है। इस विस्फोट के उपरांत जमीन में गहरा गड्ढा बन गया है। पूरे क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। फिलहाल यह संदिग्ध विस्फोट कैसे हुआ इसकी जा...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को करेंगे संबोधित

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के 88वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के शुरुआत में उन्‍होंने प्रधानमंत्री संग्रहालय का जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि ये संग्रहालय लोगों को कई तरह की नई जानकारी देता है। उन्‍होंने कहा कि देश के पूर्व पीएम की जानकारी के लिए ये समय बेहद अनुकूल है क्‍योंकि हम आजादी का महोत्‍सव मना रहे हैं। उन्‍होंने लोगों से कुछ सवाल भी किए और कहा कि इनके जवाब नमो ऐप पर जरूर दें। उन्‍होंने कहा कि देखते हैं आपको अपने देश के बारे में कितनी जानकारी है। उन्‍होंने डाक टिकट से जुड़े देश में मौजूद म्‍यूजियम और रेल म्‍यूजियम के बारे में भी सवाल किया जहां पर इनकी पूरी जानकारी देखने को मिलती है। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में जब कोई भी म्‍यूजियम देखने ...

डीजीपी ने चार धाम यात्रा के मद्देनजर एसडीआरएफ की व्यवस्था को लेकर बैठक ली कहा- खोली जांएगी एसडीआरएफ की नई स्थायी पोस्ट

उत्तराखण्ड
राज्य के दुर्गम क्षेत्रों उत्तरकाशी जिले के मोरी, टिहरी जिले के घनसाली, चमोली जिले के गैरसैंण व चम्पावत में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की नई स्थायी पोस्ट खुलेंगी। अभी तक देखने में आया है कि इन क्षेत्रों में दुर्घटनाएं होने पर राहत व बचाव कार्य देरी से शुरू हो रहा था। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी ने चार धाम यात्रा के मद्देनजर एसडीआरएफ की व्यवस्था को लेकर बैठक ली। डीजीपी ने कहा कि चार धाम यात्रा मार्गों पर पडऩे वाले पुलिस थानों में चार व चौकियों में दो एसडीआरएफ से प्रशिक्षण प्राप्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाए। वहीं, आपदा मित्रों को राहत एवं बचाव कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाए। इन सभी आपदा मित्रों का जिला स्तर पर वाट्सएप ग्रुप बनाया जाए, जिसमें एसडीआरएफ के पोस्ट कमांडर और कंपनी कमांडर को भी जोड़ा जाए। जिससे आपद...
उपचुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी की, कांग्रेस नेता भाजपा का दामन थामते दिखाई देंगे

उपचुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी की, कांग्रेस नेता भाजपा का दामन थामते दिखाई देंगे

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। अगर कोई बड़ा उलटफेर न हुआ तो बहुत जल्द कांग्रेस के एक कद्दावर नेता भाजपा का दामन थामते दिखाई देंगे। मंत्री पद सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके ये नेता पिछले कुछ दिनों में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं से भेंट कर चुके हैं। सूत्रों का तो यह तक कहना है कि यह कांग्रेस में वर्ष 2016 के बाद दूसरी बड़ी टूट की शुरुआत हो सकती है। भाजपा भी कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार पराजय का दंश झेल चुकी कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष व उपनेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के बाद से रार मची है। धड़ों में बंटी कांग्रेस के कुछ नेता और विधायक पार्टी हाईकमान के विरुद्ध मोर्चा खोलने के साथ ही पार्टी छोडऩे...
कोविड टीके की 31 करोड़ से ज्यादा खुराक देने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

कोविड टीके की 31 करोड़ से ज्यादा खुराक देने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

उत्तरप्रदेश
कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में इस महामारी से बचने के उपाय को लेकर विश्व भर में चर्चा का विषय बने उत्तर प्रदेश ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के 31 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड का सुरक्षा कवच दे दिया है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षा कवच देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन में भी बड़ा मुकाम प्राप्त किया है। ट्रैक, टेस्ट तथा ट्रीट का सीएम योगी आदित्यनाथ का फार्मूला बेहद कारगर साबित हुआ। इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार मिशन मोड में उतरी और प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट मोड पर करने के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी बेहद सक्रिय होकर फील्ड में उतरे। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमितों ...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

उत्तरप्रदेश
संगमनगरी प्रयागराज में आठ दिन के अंदर एक ही परिवार के लोगों की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गहरा दुख जताया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के जिला प्रशासन के साथ ही शीर्ष पुलिस अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच का निर्देश देने के साथ ही घायलों के समुचित इलाज के लिए कहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिले के शीर्ष अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिवारीजन के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने सामूहिक हत्याकांड में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। इ...
मुंबई में हनुमान चालीसा को लेकर बवाल, गृहमंत्री दोपहर 1 बजे करेंगे प्रेस कान्फ्रेंस

मुंबई में हनुमान चालीसा को लेकर बवाल, गृहमंत्री दोपहर 1 बजे करेंगे प्रेस कान्फ्रेंस

देश-विदेश
महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल दोपहर एक बजे मीडिया को संबोधित करेंगे।  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का फैसला करने वाली अमरावती की सांसद नवनीत राणा के मुंबई स्थित आवास को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह से ही घेर लिया। वे वहां प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने सांसद और उनके पति को 'बंटी और बबली' का उपनाम दिया है। दरअसल पति रवि राणा सांसद के साथ सांसद ने  आज मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा  का पाठ करने का ऐलान किया,  जिसके बाद से ही महाराष्ट्र में बवाल शुरू हो गया है। - सांसद के ऐलान के मद्देनजर आज मुख्यमंत्री के निजी आवास मातोश्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई की पूर्व मेयर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर ने आज कहा, 'हम इंतजार कर रहे हैं, हम हनुमान चालीसा सामने रखेंगे। हम उन्हें सबक सिखाने का इंतजार कर रहे हैं।' - महार...
भारत सरकार द्वारा किसानों को केसीसी ऋण सुविधा उपलब्ध कराये जाने को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली

भारत सरकार द्वारा किसानों को केसीसी ऋण सुविधा उपलब्ध कराये जाने को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली

उत्तराखण्ड
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबन्धित विभागों- मुख्य कृषि अधिकारी , जिला पंचायती राज अधिकारी , मुख्य उद्यान अधिकारी , मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ,मत्स्य ,लीड बैंक एवं नाबार्ड को इस अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । बता दें कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने हेतु "किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी" अभियान 24 अप्रैल 2022 से 01 मई 2022 तक चलाया जाएगा । इस अभियान के अंतर्गत पंचायतीराज विभाग द्वारा समस्त ग्राम पंचायतों में एक विशेष ग्राम सभा बैठक दिनांक 24 अप्रैल को आयोजित की जा रही है l जिसमें पी.एम.किसान लाभार्थियों के के.सी.सी. संतृप्तीकरण हेतु समस्त कार्यवाही की जाएगी । किसान क्रेडिट कार्ड ( के.सी.सी. ) कम समय ( शॉर्ट टर्म ) के लिए दिया जाने वाला एक कृषि ऋण है । केसीसी लोन किसानों के साल भर में खेती पर होने वाले खर...