Friday, June 19News That Matters

Month: May 2022

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जबरन किसी को वैक्सीन लगवाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते

देश-विदेश
देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान अभी भी जारी है। इसी बीच, टीकाकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने कहा कि टीकाकरण के लिए किसी भी व्यक्ति को बाध्य नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सरकार नीति बना सकती है और जनता की भलाई के लिए कुछ शर्तें लागू कर सकती है। कोर्ट ने ये भी कहा कि वह संतुष्ट है कि मौजूदा टीकाकरण नीति को अनुचित और स्पष्ट रूप से मनमाना नहीं कहा जा सकता है। सार्वजनिक जगहों पर जाने से नहीं रोक सकते- कोर्ट अदालत ने ये भी कहा कि कुछ राज्य सरकारों ने वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोगों पर सार्वजनिक जगहों पर जाने की पाबंदी लगाई है। ये आनुपातिक नहीं है। अदालत ने कहा कि ऐसे आदेश वापस लिए जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कोविड टीकाकरण के प्रतिकूल प्रभावों पर डेटा सार्वजनिक करने का भी निर्देश दिया...

तीन दिवसीय यूरोप दौरे पर निकले पीएम मोदी जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे, भारत और जर्मनी के बीच दोस्ती होगी मजबूत

देश-विदेश
तीन दिवसीय यूरोप दौरे पर गए पीएम नरेन्द्र मोदी सोमवार सुबह जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे। पीएम मोदी जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्काल्ज से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह कई बिजनेस लीडर्स से भी मिलेंगे। पीएम का यहां एक संबोधन का भी कार्यक्रम है। बर्लिन पहुंचने पर पीएम ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में अपने कार्यक्रम की जानकारी दी है। मोदी ने ट्वीट में कहा, 'मुझे विश्वास है कि इस यात्रा से भारत और जर्मनी के बीच दोस्ती मजबूत होगी।' पीएम मोदी का जोरदार स्वागत पीएम मोदी ने बर्लिन में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। मोदी होटल एडलान केम्पिंस्की पहुंचे। इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए गए। बता दें कि पीएम मोदी रविवार देर रात जर्मनी के लिए रवाना हुए थे। पीएम मोदी इस दौरान तीन देशों के राष्ट्राध्यक्ष से मुल...

सेनाध्‍यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कहा- उनके लिए गर्व की बात है उन्‍हें भारतीय सेना का नेतृत्‍व करने का अवसर मिला

देश-विदेश
सेनाध्‍यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कहा है कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन्‍हें भारतीय सेना का नेतृत्‍व करने का अवसर मिला है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय सेना का एक गौरवशाली अतीत रहा है। सेनाध्‍यक्ष ने कहा कि भारतीय सेना ने राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखा। उसी तरह इसने राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया है। उन्‍हें रविवार को साउथ ब्लॉक लान में गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद उन्‍होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्‍होंने कहा कि भारतीय सेना के विभिन्न हथियारों और सेवाओं से सभी अधिकारियों को करियर और पेशेवर विकास के लिए समान अवसर मिलते हैं। वरिष्ठ नेतृत्व पदों पर, सभी अधिकारी युद्ध के सभी पहलुओं पर प्रशिक्षित और उन्मुख होते हैं। जनरल मनोज पांडे ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता संघर्ष के पूरे स्पेक्ट्रम में...

पेंशन को लेकर सीएम योगी का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट के तीन दिन में होगा सब भुगतान

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश में अब रिटायरमेंट के बाद किसी भी सरकारी कर्मी को अधिक परेशान नहीं होना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ऐसी व्यवस्था बनाई गई है कि रिटायरमेंट के तीन दिन के अंदर ही सभी सरकारी कर्मियों का पेंशन पेमेंट आर्डर जारी होने के साथ ही उनके अन्य भुगतान की प्रक्रिया भी समाप्त होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिन में करीब 11.30 बजे लोक भवन के हाल में ई-पेंशन पोर्टल व्यवस्था की औपचारिक शुरुआत करेंगे। सेवानिवृत्त होने वाले सरकारी कर्मचारियों को पेंशन के लिए मुख्यमंत्री आनलाइन रजिस्ट्रेशन और भुगतान से संबंधित ‘ई-पेंशन पोर्टल’ का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रमिक दिवस पर सरकारी कर्मचारियों को यह बड़ा तोहफा देंगे। इसके साथ ही आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर में होने वाले एक अन्य कार्यक्रम में कुछ श्रमिकों से संवाद भी क...

मुख्यमंत्री योगी के साथ अन्य दिग्गज राजनीतिज्ञों ने श्रम दिवस पर सभी श्रमिक तथा कामगार को बधाई देने के साथ उनका महत्ता को काफी सराहा

देश-विदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही अन्य दिग्गज राजनीतिज्ञों ने एक मई को श्रम दिवस पर सभी श्रमिक तथा कामगार को बधाई देने के साथ ही उनका महत्ता को काफी सराहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सतीश महाना, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी श्रम दिवस पर श्रमिकों तथा कामगारों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मई दिवस यानी एक मई को मनाए जाने वाले श्रमिक दिवस पर पर प्रदेश के कामगारों व श्रमिकों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मई दिवस श्रमेव जयते का उद्घोष करता है। विकास की प्रक्रिया में श्रम के महत्व को रेखांकित करता है। मई दिवस श्रमिक वर्ग की कड़ी मेहनत और उपलब्धियों के सम्मान का आयोजन है। योगी आदित्यनाथ...

चारधाम यात्रा: प्रतिदिन दर्शन करने के लिए यात्रियों की संख्या तय, शासन ने जारी किए आदेश

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में तीन मई से प्रारंभ होने जा रही चारधाम यात्रा के लिए चारों धामों में प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या निर्धारित कर दी गई है। शासन ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। इसके अनुसार यह व्यवस्था यात्राकाल के प्रथम 45 दिन के लिए होगी। बदरीनाथ धाम में सर्वाधिक 15000 और यमुनोत्री में सबसे कम 4000 लोग प्रतिदिन दर्शन कर सकेंगे। कोरोना संकट के कारण दो साल तक प्रभावित रही चारधाम यात्रा में इस बार परिस्थितियां अनुकूल होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। अभी तक 2.86 लाख लोग चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। प्रतिदिन के लिए दर्शनार्थियों की संख्या निर्धारित राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, धामों में श्रद्धालुओं की दर्शन क्षमता और मंदिर परिसरों की क्षमता को देखते हुए प्रतिदिन के लिए दर्शनार्थियों की संख्या निर्धारित की गई है। बीते दिवस मुख्य सचिव की...
मुख्यमंत्री धामी ने एक बार फिर दोहराया उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता जल्द लागू की जाएगी

मुख्यमंत्री धामी ने एक बार फिर दोहराया उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता जल्द लागू की जाएगी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर दोहराया कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता जल्द लागू की जाएगी। इसका ड्राफ्ट बनाने के लिए एक समिति का गठन किया जा रहा है। इसमें विषय विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा। वहीं उत्तराखंड पुलिस की ओर से प्रदेश में सत्यापन अभियान के तहत अब तक 61418 व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। इनमें से 2424 व्यक्ति संदिग्ध पाए गए हैं। चुनाव के दौरान की थी समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा शनिवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता को लागू करने की बात कही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव के दौरान प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा की थी। परिणाम आने के बाद भी उन्होंने इस बात को दोहराया था। पहली बैठक में सरकार ने लगाई मुहर मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में स...