देहरादून: मिलावटखोरों पर विभाग का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, मावा मंडी में तड़के 5 बजे छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून। होली के त्योहार से पहले राजधानी में सक्रिय मिलावटखोरों की अब खैर नहीं है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, सचिन कुर्वे के सख्त निर्देशों पर आज जनपद देहरादून में बड़ी कार्रवाई की गई। शुक्रवार तड़के सुबह 5 बजे उपायुक्त (गढ़वाल मंडल) आर.एस. रावत के नेतृत्व में टीम ने हनुमान चौक स्थित मावा मंडी और विभिन्न डेयरी प्रतिष्ठानों पर सघन छापेमारी की।
विभाग की इस अचानक कार्रवाई से मंडी में हड़कंप मच गया। टीम ने अनिल मावा भंडार, अंबिका डेयरी, गढ़वाल मावा भंडार और टीला राम एंड संस का निरीक्षण कर संदेह के आधार पर खुले मावा और पनीर के 7 नमूने जांच के लिए लिए। कार्रवाई के दौरान विभाग की सख्ती देख कुछ बड़े मावा व्यापारी (जैन, लक्ष्मी और जायसवाल) अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से फरार हो गए।
मंडी के बाद टीम ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में स्थित डेरियों का रुख किया। यहाँ श्री गोपाल डेयरी क...








