मंत्री सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में महिला किसानों को प्राथमिकता
उत्तराखंड सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए नई गन्ना आपूर्ति एवं सट्टा नीति जारी की है। इस नीति में गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। सौरभ बहुगुणा के कुशल मार्गदर्शन में तैयार की गई इस नीति की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पहली बार महिला किसानों को प्राथमिकता दी गई है।
गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग आयुक्त, त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि इस नई नीति का मुख्य उद्देश्य गन्ना किसानों को पारदर्शिता के साथ समय पर पर्चियाँ उपलब्ध कराना और उनके गन्ने का भुगतान सुनिश्चित करना है। इससे प्रदेश में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।
नीति की प्रमुख विशेषताएँ
महिला सशक्तिकरण: महिला किसानों को सशक्त बनाने के लिए उन्हें पेराई सत्र की शुरुआत से ही 20% की प्राथमिकता के साथ गन्न...








