Sunday, May 17News That Matters

Sample Page

उत्तराखंड: विधायक ने मंत्री के सामने फाड़ा जांच का आदेश, समर्थकों के साथ धरने पर बैठे

उत्तराखंड: विधायक ने मंत्री के सामने फाड़ा जांच का आदेश, समर्थकों के साथ धरने पर बैठे

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: विधायक ने मंत्री के सामने फाड़ा जांच का आदेश, समर्थकों के साथ धरने पर बैठे उत्तरकाशी जिले के दो अलग-अलग वन प्रभागाें में तैनात डीएफओ दंपती को हटवाने की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और भाजपा के पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के बीच तीखी बहस हो गई। बात यहां तक बढ़ गई कि जिस कागज पर वन मंत्री ने जांच के आदेश दिए थे, विधायक ने मंत्री के सामने ही वह कागज फाड़कर हवा में उछाल दिया। इसके बाद अपने समर्थकों के साथ मंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। देर शाम विधायक मुख्यमंत्री से मिले और पूरे प्रकरण से अवगत कराया। उत्तरकाशी जिले के तहत यमुना घाटी के गोविंद वन्यजीव विहार एवं राष्ट्रीय पार्क और अपर यमुना टौंस वन प्रभाग में डीएफओ दंपती कार्यरत हैं। विधायक दुर्गेश्वर लाल का आरोप है कि दोनों डीएफओ जानबूझकर उनके लोगों को परेशान कर रहे हैं। विकास के कार्यों पर जानबूझकर अड़ंगा लगा ...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने दिए आदेश, उत्तराखंड में बाहरी लोगों को सिर्फ व्यावसायिक उपयोग के लिए मिलेगी भूमि

उत्तराखंड : सीएम धामी ने दिए आदेश, उत्तराखंड में बाहरी लोगों को सिर्फ व्यावसायिक उपयोग के लिए मिलेगी भूमि

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी ने दिए आदेश, उत्तराखंड में बाहरी लोगों को सिर्फ व्यावसायिक उपयोग के लिए मिलेगी भूमि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाहरी लोगों के उत्तराखंड में भूमि खरीद पर रोक लगेगी। देवभूमि में खेती व बागवानी के नाम पर धड़ल्ले से जमीनों की खरीद-बिक्री की पुष्ट सूचना के बाद यह सख्ती की गई है। यह रोक भू माफिया व गलत नीयत से जमीन खरीदने वालों के लिए है। यदि कोई व्यक्ति व्यवसाय, उद्योग या किसी अन्य स्टार्टअप के लिए जमीन लेना चाहता है, जिससे स्थानीय लोगों को भी लाभ मिले तो उसका उत्तराखंड में स्वागत है। यह पहला मौका नहीं है जब राज्य हित में सख्त निर्णय लिया गया है। इससे पूर्व मतातंरण कानून व नकल विरोधी कानून लाया गया और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। जल्द समान नागरिक संहिता भी लागू होगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी ने कपकोट के केदारेश्वर मैदान...
उत्तराखंड : कोविड के साथ ही बढ़ रहा सीजनल इन्फ्लुएंजा का खतरा

उत्तराखंड : कोविड के साथ ही बढ़ रहा सीजनल इन्फ्लुएंजा का खतरा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : कोविड के साथ ही बढ़ रहा सीजनल इन्फ्लुएंजा का खतरा कोविड के साथ ही सीजनल इन्फ्लुएंजा का खतरा बढ़ रहा है। दून अस्पताल के रेस्पिरेटरी विभाग में आने वाले सभी मरीजों की इन्फ्लुएंजा की जांच की जा रही है। जिले में दो कोविड के मरीज मिल चुके हैं। वहीं, सीजनल इन्फ्लुएंजा के मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक पांच से अधिक इन्फ्लुएंजा ए के मरीज आ चुके हैं। ऐसे में सोमवार से दून अस्पताल में मरीजों के लिए फ्लू ओपीडी भी शुरू हो गई है। पहले दिन यहां पर 20 मरीजों ने इलाज करवाया। दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि सीजनल इन्फ्ललुंजा और कोविड के लक्षण लगभग एक जैसे होते हैं। इसमें सर्दी, जुकाम, बुखार और बदन दर्द की समस्या होती है। हालांकि कुछ मरीजों में यह ज्यादा और कम हो सकता है। इसके लिए अलर्ट रहने की जरूरत होती है। ऐसे में मरीज को आइसोलेशन की जरूरत होती है। अस्पताल में खा...
उत्तराखंड : देहरादून में हड़ताल से चरमराई परिवहन व्यवस्था, हरिद्वार में ट्रक चालकों ने हाईवे किया जाम

उत्तराखंड : देहरादून में हड़ताल से चरमराई परिवहन व्यवस्था, हरिद्वार में ट्रक चालकों ने हाईवे किया जाम

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : देहरादून में हड़ताल से चरमराई परिवहन व्यवस्था, हरिद्वार में ट्रक चालकों ने हाईवे किया जाम साल के पहले दिन ही देहरादून में नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ रोडवेज बस चालकों से लेकर ट्रक, विक्रम, आटो और ई रिक्शा चालक हड़ताल पर रहे। इससे परिवहन व्यवस्था बेपटरी हो गई। नववर्ष का जश्न मनाने देहराूदन, मसूरी समेत आसपास के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे पर्यटकों को सोमवार सुबह इस हड़ताल के कारण वापस गंतव्य तक पहुंचने के लिए सड़कों पर भटकना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद भी वापसी के लिए लोगों को वाहन नहीं मिले। कुछ बसें रवाना भी हुईं, तो उनमें कई तरह की दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। उधर ट्रांसपोर्ट नगर समेत कुछ जगहों पर वाहन लेकर जा रहे लोगों से ट्रक-बस चालकों की झड़प हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। अनुमान के मुताबिक 200 से अधिक रोडवेज की बसें और एक हजार से अधिक ट्रक हड़ताल पर रह...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने की घोषणा, प्रदेश के 11 हाईस्कूल होंगे उच्चीकृत

उत्तराखंड : सीएम धामी ने की घोषणा, प्रदेश के 11 हाईस्कूल होंगे उच्चीकृत

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने की घोषणा, प्रदेश के 11 हाईस्कूल होंगे उच्चीकृत प्रदेश के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास के निकट के 11 हाईस्कूलों को इंटर कालेज के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास कौलागढ़ के भवन का लोकार्पण करते हुए यह घोषणा की। सबसे अधिक पांच विद्यालय हरिद्वार, एक अल्मोड़ा, दो टिहरी, दो उत्तरकाशी और एक विद्यालय देहरादून जिले का है। मुख्यमंत्री ने कहा, छात्रावास भवन का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर है। उनके जीवन से हमें ऊर्जा, परिश्रम और संकल्प से ही महान कार्य करने की सीख मिलती है। राज्य में कमजोर, पिछड़े, अनाथ एवं संसाधनविहीन बच्चों की शिक्षा व्यवस्था के लिए इस तरह के 13 छात्रावास संचालित हैं, जिनमें 1,000 बच्चों के लिए मुफ्त व्यवस्थाएं की गई हैं। कहा, बालिकाओं के लिए 40 कस्तूरबा गांधी आवासी...
उत्तराखंड: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद खरशाली में मां यमुना की पूजा कर मुखबा हुए रवाना

उत्तराखंड: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद खरशाली में मां यमुना की पूजा कर मुखबा हुए रवाना

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद खरशाली में मां यमुना की पूजा कर मुखबा हुए रवाना चारधाम शीतकालीन यात्रा शुरू करने की पहल को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव पहुंचे। उन्होंने सुबह मां यमुना व राजराजेश्वरी सिद्ध पीठ की पूजा अर्चना कर शनिदेव महाराज मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद वह गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना हुए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने स्थानीय लोगों व पुरोहित समाज से भी शीतकालीन चारधाम यात्रा में आने के लिए अपने-अपने यजमानों व अन्य को प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा का महत्व व फल ग्रीष्मकाल से अधिक शीतकाल में होता है। इस मौके पर पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, पवन उनियाल, सुरेश उनियाल, सूरज तोमर, यशपाल राणा, प्यारे लाल उनियाल,बागेश्वर उनियाल सुभाष उनियाल, आशुतोष, ...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया एलान उत्तराखंड मुक्त विवि में बनेगी आईटी एकेडमी और एकलव्य पीठ

उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया एलान उत्तराखंड मुक्त विवि में बनेगी आईटी एकेडमी और एकलव्य पीठ

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया एलान उत्तराखंड मुक्त विवि में बनेगी आईटी एकेडमी और एकलव्य पीठ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षा समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने यूओयू में एकलव्य पीठ की स्थापना करने की भी घोषणा की। आधुनिकता के साथ विविध क्षेत्रों में नवीन तकनीकी का प्रयोग बढ़ रहा है। वर्तमान समय में उद्योगों की मांग भी बढ़ी है। ऐसे में तमाम सेक्टरों में सेवाओं की प्रवृति और स्वरूप भी बदल चुका है। समय के अनुसार युवाओं को तैयार होना होगा और उद्योगों की मांग के अनुरूप अपने कौशल को अपग्रेड करना होगा। यह बात सूबे के मुख्यमंत्री ने कही। सीएम धामी ने कहा कि पूरा विश्व भारतीय संस्कृति, ज्ञान और परंपराओं के साथ ही अन्य क्षेत्रों का अनुसरण कर रहा है। साथ ही भारत के युवाओं के सामर्थ्य से लाभान्वित होने का इंतजार कर रहा है। ...
उत्तराखंड : सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह हरिद्वार दौरे पर आज पहुंचेंगे पतंजलि

उत्तराखंड : सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह हरिद्वार दौरे पर आज पहुंचेंगे पतंजलि

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह हरिद्वार दौरे पर आज पहुंचेंगे पतंजलि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव से मुलाकात करेंगे। उनके साथ राज्यपाल गुरमीत सिंह भी मौजूद रहेंगे। कहा जा रहा है कि इस दौरान बाबा रामदेव सरकार के साथ निवेश को लेकर एमओयू भी साइन कर सकते हैं। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : सीएम धामी पहुंचे बाबा भारामल के मंदिर, लोगों को बांटा प्रसाद भंडारे में खाया खाना

उत्तराखंड : सीएम धामी पहुंचे बाबा भारामल के मंदिर, लोगों को बांटा प्रसाद भंडारे में खाया खाना

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी पहुंचे बाबा भारामल के मंदिर, लोगों को बांटा प्रसाद भंडारे में खाया खाना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नए रूप में दिखे। वह शासक नहीं, बल्कि सेवक के रूप में यहां से 14 किलोमीटर दूर सुरई रेंज के घने जंगल के बीच स्थित बाबा भारामल के मंदिर पहुंचे। मंदिर में चार दिवसीय अनुष्ठान चल रहा है। पहले दिन रामायण पाठ और बाकी तीन दिन भंडारा। इस मंदिर के प्रति अगाध श्रद्धा के चलते सीएम ने बाबा भारामल की समाधि पर चादर चढ़ाई। प्रसाद बांटा और खुद भी ग्रहण किया। सबसे मिले, आत्मीयता से हाल पूछा। मुख्यमंत्री धामी करीब एक घंटे तक मंदिर में रहे। इस दौरान उन्हें सेवक बना देख हर कोई अभिभूत दिखा। मंदिर की देखरेख करने वाले बाबा हरि गिरि ने सीएम को आशीर्वाद दिया। मंदिर में लोकमंगल का अनुष्ठान हुआ। इस दौरान सीएम धामी ने पूजा भी की। ध्यान लगाने के साथ-साथ उन्होंने सेवा भी की। लोगों को प्रसाद...
उत्तराखंड : 80 प्रतिशत पूरा हुआ एलिवेटेड रोड का काम, अब दिल्ली से देहरादून का सफर सिर्फ ढाई घंटे में होगा पूरा

उत्तराखंड : 80 प्रतिशत पूरा हुआ एलिवेटेड रोड का काम, अब दिल्ली से देहरादून का सफर सिर्फ ढाई घंटे में होगा पूरा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : 80 प्रतिशत पूरा हुआ एलिवेटेड रोड का काम, अब दिल्ली से देहरादून का सफर सिर्फ ढाई घंटे में होगा पूरा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर फर्राटा भरने की हसरत जल्द पूरी होने वाली है। परियोजना के अंतिम छोर यानी देहरादून क्षेत्र में 12 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का कार्य 80 प्रतिशत से अधिक पूरा किया जा चुका है। इस भाग पर नौ किलोमीटर की लंबाई में एलिवेटेड रोड तैयार है। शेष भाग के मार्च 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण को शीघ्र पूरा करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने जोर लगा दिया है। परियोजना के धरातल पर उतर जाने के बाद दिल्ली-देहरादून का सफर महज ढाई घंटे में पूरा किया जा सकेगा। वर्तमान में दिल्ली से देहरादून पहुंचने में छह घंटे लग जाते हैं। इसके साथ ही देहरादून से दिल्ली के बीच की दूरी 235 किलोमीटर से हटकर 213 किलो...