Monday, May 18News That Matters

Sample Page

25वें राज्य स्थापना दिवस पर पंतनगर विश्वविद्यालय में होगा भव्य किसान सम्मेलन: कृषि मंत्री गणेश जोशी

25वें राज्य स्थापना दिवस पर पंतनगर विश्वविद्यालय में होगा भव्य किसान सम्मेलन: कृषि मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह के अंतर्गत 1 से 9 नवंबर तक प्रदेशभर में विभिन्न भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगामी 7 नवंबर को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में भव्य किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। भव्य किसान सम्मेलन की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण, ग्राम्य विकास एवं प्रभारी मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में पंतनगर विश्वविद्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि “राज्य स्थापना दिवस हमारे गौरव और आत्मसम्मान का प्रतीक है। बहुत संघर्षों के बाद हमें उत्तराखंड राज्य प्राप्त हुआ है, अब हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम राज्य को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाए”। उन्होंने बताया कि किसान सम्मेलन का आयोजन कृषि, उद्यान, ग्राम्य ...
सरदार पटेल की जयंती पर‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आयोजित मुख्य समारोह में दिखेगी उत्तराखंड की बहुआयामी झलक,परेड में राज्य की झांकी ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व‘ का होगा प्रदर्शन,14 लोक कलाकारों का दल देगा सांस्कृतिक प्रस्तुति

सरदार पटेल की जयंती पर‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आयोजित मुख्य समारोह में दिखेगी उत्तराखंड की बहुआयामी झलक,परेड में राज्य की झांकी ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व‘ का होगा प्रदर्शन,14 लोक कलाकारों का दल देगा सांस्कृतिक प्रस्तुति

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आगामी 31 अक्टूबर को होने वाली परेड में उत्तराखंड राज्य की झांकी ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व‘ प्रदर्शित की जाएगी। इस झांकी के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड के अध्यात्मिक और प्राकृतिक वैभव के साथ ही संस्कृति और प्रगति के विभिन्न आयामों को उजागर किया जाएगा। एकता दिवस के इस मुख्य समारोह में आयोजित परेड के दौरान राज्य के लोक कलाकारों का दल उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा। सूचना विभाग उत्तराखंड के महानिदेशक  बंशीधर तिवारी ने यह जानकारी देते हुए बताया सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आयोजित राष्ट्रीय स्तर के मुख्य समारोह में उत्तराखंड को प्रतिभाग करने का गौरव मिला है। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार की विशेषज्ञ समि...
सीमांत गांव मिलम में मुख्यमंत्री ने की आई.टी.बी.पी जवानों और स्थानीय नागरिकों से भेंट

सीमांत गांव मिलम में मुख्यमंत्री ने की आई.टी.बी.पी जवानों और स्थानीय नागरिकों से भेंट

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांव मिलम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों से मुलाकात कर उनके राष्ट्रसेवा के जज्बे और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी समर्पण भाव से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा में जवानों का योगदान अतुलनीय है और उनका अनुशासन, परिश्रम एवं देशभक्ति सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सीमांत क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमांत गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए ‘वाइब्रेंट विलेज कार...
उत्तराखंड:भाकियू प्रधान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड रवि पंवार ने यूपी के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा गन्ने के रेट में की गई बढ़ोतरी का स्वागत करते हुए कहा

उत्तराखंड:भाकियू प्रधान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड रवि पंवार ने यूपी के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा गन्ने के रेट में की गई बढ़ोतरी का स्वागत करते हुए कहा

उत्तराखण्ड
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अगर इसे 450 प्रति क्विंटल कर देते तो प्रदेश का किसान उनके कदमों में कालीन की भांति बिछ जाता पर उन्होंने जो भी दिया वह भी आभार योग्य है।भारतीय किसान यूनियन प्रधान ने 4 महीने से हर ज्ञापन में गन्ना मिल चलने से पहले रेट गन्ना रेट घोषित किया जाए के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ओर उत्तराखंड सरकार से मांग की,उसके परिणाम स्वरूप गन्ना रेट यूपी सरकार ने घोषित किया।जैसे कि ज्ञात है कि उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए चीनी मिलों द्वारा गन्ने की खरीद पर राज्य सलाहकार मूल्य (SAP) में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की है. इस फैसले से यूपी अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 370 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति के गन्ने का मूल्य 360 रुपये से बढ़ाकर 390 रुपये प्रति क्विंटल हो ग...
उत्तराखंड: इतना विरोध करने के बाद तीसरे दिन शराब का ठेका बंद, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

उत्तराखंड: इतना विरोध करने के बाद तीसरे दिन शराब का ठेका बंद, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

उत्तराखण्ड
नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला खारास्रोत अंग्रेजी शराब का ठेका भारी विरोध के बाद तीसरे दिन भी बंद रहा। मंगलवार को विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ठेका परिसर के बाहर बैठकर ठेका बंद करने को लेकर प्रदर्शन किया।थाना प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि खारास्रोत में अंग्रेजी शराब के ठेके के पास 25 अक्तूबर देर रात करीब 10:30 बजे शीशमझाड़ी गांव के अजेंद्र और अक्षय के बीच विवाद हुआ। इस दौरान अक्षय ने अजेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। उसने अजेंद्र को कई बार चाकू घोंपा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एम्स में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।थाना पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, मौके पर पहुंची थाना मुनि की रेती पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया ...
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में उत्तराखंड श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल हुआ और इसे दूसरा स्थान मिला।

उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में उत्तराखंड श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल हुआ और इसे दूसरा स्थान मिला।

उत्तराखण्ड
वित्तीय प्रबंधन में उत्तराखंड देश के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल हो गया है। हिमालयी राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है, जबकि पहले स्थान पर अरुणाचल प्रदेश व तीसरे स्थान पर मेघालय है।रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड की जीएसडीपी 3,32,998 करोड़ की है। इसमें राज्य ने 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। प्रति व्यक्ति आय 2,46,178 रुपये है। उत्तराखंड ने शिक्षा व स्वास्थ्य पर कुल व्यय का 18 प्रतिशत खर्च किया है। उत्तराखंड ने कोविड महामारी से पहले वित्तीय वर्ष 2020 में अपने कुल राजस्व का आधे से ज्यादा हिस्सा अपने संसाधनों से जुटाया था। इसके बाद से कुल राजस्व में उत्तराखंड का हिस्सा लगातार बढ़ रहा है।हिमालयी राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है, जबकि पहले स्थान पर अरुणाचल प्रदेश व तीसरे स्थान पर मेघालय है।...
रंगारंग कार्यक्रमों और भव्यता से आयोजित होगा प्रदेश का रजत जयंती समारोह कार्यक्रम- सचिव संस्कृति

रंगारंग कार्यक्रमों और भव्यता से आयोजित होगा प्रदेश का रजत जयंती समारोह कार्यक्रम- सचिव संस्कृति

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
आगामी 09 नवंबर को देवभूमि उत्तराखण्ड़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष (रजत जयंती) पूर्ण करने जा रहा है। इस उपलक्ष्य में प्रदेश में 01 नवंबर से 09 नवंबर तक रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक दिन अलग-अलग विषय की थीम पर आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रेस वार्ता के माध्यम से सचिव धर्मस्व संस्कृति युगल किशोर पंत ने अवगत कराया है कि 01 नवंबर 2025 रजत जयंती समारोह के शुरूआती दिन प्रथम सत्र प्रातः 11.00 बजे से 2.00 बजे तक लोक नृत्य प्रस्तुति, द्वितीय सत्र अपराह्न 03.30 से 05.00 बजे तक भातखंडे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय पौड़ी के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं तृतीय सत्र में सांय 6 बजे से 9 बजे तक श्रीमती रामेश्वरी भट्ट द्वारा जागर गायन, नागालैंड की प्रस्तुति यूलिखेरी, श्री सुरेश बाडेकर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 02 नवम्बर को प्रातः 11.0...
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 06 नवम्बर को हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन तथा 07 नवम्बर को पंतनगर में होगा कृषक सम्मेलन: गणेश जोशी

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 06 नवम्बर को हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन तथा 07 नवम्बर को पंतनगर में होगा कृषक सम्मेलन: गणेश जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर प्रदेश के कृषि, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस हमारे गौरव, एकता और विकास यात्रा का प्रतीक है। इस अवसर पर होने वाले आयोजन राज्य के हर वर्ग को जोड़ने का माध्यम बनें, इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी समन्वय किया जाए। बैठक में मंत्री जोशी ने आगामी आयोजनों की रूपरेखा बताते हुए कहा कि 06 नवम्बर को हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। वहीं 07 नवम्बर को पंतनगर में कृषक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों कार्यक्रमों में प्रतिभागियों की सुविधा, व्यवस्थापन और प्रचार-प्रसार के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं, ताकि का...
लोगों की भावना के अनुरूप हो निर्माण कार्य” – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी शारदा कॉरिडोर बनेगा श्रद्धा, संस्कृति और समृद्धि का केंद्र — मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने की परियोजना की समीक्षा

लोगों की भावना के अनुरूप हो निर्माण कार्य” – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी शारदा कॉरिडोर बनेगा श्रद्धा, संस्कृति और समृद्धि का केंद्र — मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने की परियोजना की समीक्षा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा लोहियाहेड स्थित कैम्प कार्यालय में “शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना” की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजना से संबंधित सभी कार्यों को जनता की अपेक्षाओं एवं स्थानीय आस्था के अनुरूप करने के निर्देश दिए। शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना का उद्देश्य लगभग 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का समग्र विकास करना है, जिससे यह क्षेत्र धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सशक्त और आकर्षक बन सके। मुख्यमंत्री ने परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित 38 प्रमुख कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इन कार्यों में शारदा घाट का पुनर्विकास, सिटी ड्रेनेज प्लान–1, रणकोची माता मंदिर का पुनरुद्धार, बनबसा में हेलीपोर्ट का विकास, च...
उत्तराखंड: प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस पर रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे, उत्सव 11 नवंबर को एफआरआई में होगा

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस पर रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे, उत्सव 11 नवंबर को एफआरआई में होगा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। उनके आने की पुष्टि हो गई है। 11 नवंबर को एफआरआई में रजत जयंती उत्सव समारोह होगा। प्रधानमंत्री के आगमन के लिए प्रदेश सरकार ने तैयारियों का दायरा बढ़ा दिया है।यह पहला अवसर है, जब प्रधानमंत्री राज्य स्थापना दिवस पर राज्य वासियों का उत्साहवर्धन करेंगे। सोमवार को आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे, अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी सविन बंसल, महानिदेशक उद्योग सौरभ गहरवार, आईजी इंटेलिजेंस केएस नगन्याल, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी अजय सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने आयोजन स्थल एफआरआई का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से लगाव किसी से छिपा नहीं है। रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति राज्यवासियों के लिए सम्मान की बा...