Monday, May 18News That Matters

Sample Page

RBI ने बढ़ाई मुआवजे की सीमा: बैंक की गलती पर अब मिलेगा ₹30 लाख तक

RBI ने बढ़ाई मुआवजे की सीमा: बैंक की गलती पर अब मिलेगा ₹30 लाख तक

राष्ट्रीय
  देहरादून। RBI ने 2025 में नया नियम लागू किया है, जिसके तहत अगर बैंक की गलती से किसी ग्राहक को नुकसान होता है, तो उसे ₹30 लाख तक का मुआवजा मिल सकेगा। इस बदलाव के तहत बैंक की किसी भी सेवा में कमी के कारण हुई हानि के लिए ग्राहक को मुआवजा मिलेगा। साथ ही मानसिक तनाव या असुविधा के लिए ₹3 लाख तक अतिरिक्त मुआवजा भी दिया जा सकेगा। पहले यह सीमा ₹20 लाख थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹30 लाख किया गया है। नया नियम 1 नवंबर 2025 से लागू होगा। इसके तहत राज्य सहकारी बैंकों और केंद्रीय सहकारी बैंकों को भी RBI की लोकपाल योजना में शामिल किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों को भी बेहतर शिकायत निवारण सुविधा मिलेगी। इस कदम से ग्राहकों के अधिकारों की सुरक्षा और बैंकिंग प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी। यदि ग्राहक को बैंक की सेवा में कोई कमी महसूस होती है, तो वह सीधे RBI के लोकपाल से संपर्क कर मुआवजा प्रा...
उत्तराखंड और अन्य राज्यों में परीक्षा पेपर लीक, छात्रों में रोष, जांच शुरू

उत्तराखंड और अन्य राज्यों में परीक्षा पेपर लीक, छात्रों में रोष, जांच शुरू

उत्तराखंड, देहरादून
  पेपर लीक मामले की जांच के लिए बने एकल सदस्यीय आयोग की ओर से आज जनसुनवाई व संवाद किया जा रहा है। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी इससे संबंधित सभी लोगों की शिकायतें और तथ्यों को जान रहे हैं। इससे पहले आयोग हल्द्वानी और टिहरी में जनसुनवाई कर चुका है। देहरादून में सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में जनसुनवाई के लिए लोगों को बुलाया गया है। बता दें कि 21 सितंबर को यूकेएसएसएससी की परीक्षा में पेपर लीक के आरोप के बाद एसआईटी का गठन किया गया था। इसमें युवाओं ने आठ दिन तक प्रदर्शन किया।...
हिमाचल प्रदेश में बड़ा बस हादसा, 15 की मौत, कई घायल

हिमाचल प्रदेश में बड़ा बस हादसा, 15 की मौत, कई घायल

himachal pradesh, बड़ी खबर, राष्ट्रीय
  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब नैना देवी मार्ग पर एक निजी बस अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते पहाड़ से अचानक मलबा और बड़े पत्थर बस पर गिर पड़े। हादसे के वक्त बस में करीब 25 यात्री सवार थे। दुर्घटना में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।...
सुप्रीम कोर्ट: वकील ने CJI बी.आर. गवई पर जूता फेंकने का प्रयास, बार काउंसिल ने तुरंत निलंबित किया

सुप्रीम कोर्ट: वकील ने CJI बी.आर. गवई पर जूता फेंकने का प्रयास, बार काउंसिल ने तुरंत निलंबित किया

दिल्ली, राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2025 – को सुप्रीम कोर्ट के कोर्टरूम नंबर 1 में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अधिवक्ता राकेश किशोर ने मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों ने वकील को हिरासत में ले लिया और कोर्ट की कार्यवाही कुछ समय के लिए रोक दी गई। सीजेआई के कथित “सनातन धर्म” पर दिए गए एक बयान से बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने घटना के तुरंत बाद अधिवक्ता राकेश किशोर का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस घटना की देशभर के वकील संगठनों और राजनीतिक दलों ने कड़ी निंदा की है। मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने घटना के बावजूद संयम बरतते हुए कार्यवाही जारी रखी। उनकी मां ने इस घटना को “संविधान और न्यायपालिका पर हमला” बताया और कहा कि यह “अराजकता फैलाने की कोशिश” है। घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है।...
बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त हुई धामी सरकार, मेडिकल स्टोरों से पेडियाट्रिक कफ सीरप जब्त, शिशु रोग अस्पतालों के मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण

बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त हुई धामी सरकार, मेडिकल स्टोरों से पेडियाट्रिक कफ सीरप जब्त, शिशु रोग अस्पतालों के मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
केंद्र सरकार द्वारा बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप को लेकर जारी गाइडलाइन के सख्त अनुपालन हेतु उत्तराखंड सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशों में खाघ सरंक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की टीमें प्रदेशभर में औचक निरीक्षण अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में देहरादून क्षेत्र में औषधि विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों और शिशु रोग अस्पतालों के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया, जहां से पेडियाट्रिक कफ सिरप के नमूने जब्त कर परीक्षण के लिए राज्य औषधि प्रयोगशाला भेजे गए हैं। स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देशों में यह सघन अभियान लगातार सभी जनपदों में जारी है। विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी मेडिकल स्टोर या अस्पताल में प्रतिबंधित, असुरक्षित या बिना अनुमति वाली औषधियाँ न बेची जाएं और बच्चों की सेहत क...
उत्तरकाशी निवासी इन्द्रमणि नौटियाल की सऊदी अरब से स्वदेश वापसी के लिए प्रधान ने जिला अधिकारी से की पहल

उत्तरकाशी निवासी इन्द्रमणि नौटियाल की सऊदी अरब से स्वदेश वापसी के लिए प्रधान ने जिला अधिकारी से की पहल

उत्तराखण्ड
शीतल सकलानी उत्तरकाशी के ग्राम गोरसाड़ा की प्रधान सुनीता नौटियाल ने जिला अधिकारी को पत्र लिखकर ग्रामवासी श्री इन्द्रमणि नौटियाल की सऊदी अरब से भारत वापसी के लिए मदद का अनुरोध किया है। श्री इन्द्रमणि नौटियाल वर्ष 2018 में रोज़गार के लिए सऊदी अरब स्थित विवेक कम्पनी में गए थे। कार्य के दौरान हुई सड़क दुर्घटना के कारण उन्हें वहां की स्थानीय प्रशासन ने गिरफ्तार किया। कम्पनी के अनुसार, इन्द्रमणि नौटियाल ने अपनी सजा पूरी कर ली है, लेकिन वाहन दुर्घटना के कारण कम्पनी द्वारा क्षतिपूर्ति न देने की वजह से उन्हें अब तक रिहाई नहीं मिली है। प्रधान ने पत्र में बताया कि परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से कठिन स्थिति में है और उन्होंने जिला अधिकारी से आग्रह किया कि विदेश मंत्रालय, भारत सरकार से संपर्क कर उनकी स्वदेश वापसी सुनिश्चित की जाए।...
उत्तराखंड: स्नातक परीक्षा अनियमितता: 8 अक्टूबर को देहरादून में लोक सुनवाई

उत्तराखंड: स्नातक परीक्षा अनियमितता: 8 अक्टूबर को देहरादून में लोक सुनवाई

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून, 06 अक्टूबर 2025: मा0 न्यायमूर्ति श्री यू.सी. ध्यानी (से.नि.), उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल की अध्यक्षता वाले एकल सदस्यीय जांच आयोग द्वारा स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में कथित नकल के आरोपों की जांच के लिए लोक सुनवाई-जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 8 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:30 बजे से अनुसंधान एवं विकास प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआरडीटी), सर्वे चौक, देहरादून में होगा। प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य कथित नकल के आरोपों की जांच करना है।...
उत्तराखंड: हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्यवाही में तेजी लाई जाए।

उत्तराखंड: हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्यवाही में तेजी लाई जाए।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को राज्य में खेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं युवाओं को खेलों के प्रति और अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान तैयार किए गए खेल अवसंरचना का नियमित रख-रखाव और उसके प्रभावी उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि राज्य में खेल गतिविधियों को निरंतर गति मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि इन परिसंपत्तियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में नियमित खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय तथा लोहाघाट में बनने वाले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्यवाही में तेज़ी लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन से प्रदेश के खिलाड़ियों को...
उत्तराखंड: मंडुवा-48.86 रूपये प्रति किलो पर खरीद शुरू,

उत्तराखंड: मंडुवा-48.86 रूपये प्रति किलो पर खरीद शुरू,

उत्तराखण्ड
211 समितियों के माध्यम से प्रदेशभर में मंडुवा खरीद जारी सहकारिता मंत्री बोले ‘लोकल से ग्लोबल’ तक पहुंचाएंगे पहाड़ी मिलेट्स* उत्तराखंड के पहाड़ी अंचल में अब फिर से खेती की रौनक लौट रही है। कभी उपेक्षित माने जाने वाले मिलेट्स (मोटा अनाज) अब किसानों के लिए सोने से कम नहीं साबित हो रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा मंडुवा की खरीद दर 48.86 रुपये प्रति किलो तय किए जाने से किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के माध्यम से प्रदेश भर में मंडुवा (फिंगर मिलेट्स) की खरीद प्रारंभ हो चुकी है। इस वर्ष 1 अक्टूबर से मंडुवा की सरकारी खरीद 48 रुपये 86 पैसे प्रति किलो की दर पर की जा रही है। राज्य भर में 211 सहकारी समितियों के माध्यम से यह खरीद जारी है। अल्मोड़ा में 43, चमोली में 22, बागेश्वर में 13, उत्तरकाशी में 13, पौड़ी में 17, पिथौरागढ़ में 24, टिहरी में 30, रुद्रप्रयाग ...
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के समर्पित समाजसेवी प्रमोद कालौनी 2027 की तैयारी में मैदान में।

उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के समर्पित समाजसेवी प्रमोद कालौनी 2027 की तैयारी में मैदान में।

उत्तराखण्ड, देहरादून
कांग्रेस से चुनाव लड़ने का ऐलान, तीन दशक से अधिक समय से कर रहे जनसेवा। बिंदुखत्ता क्षेत्र से पहली बार राष्ट्रीय पार्टी से हुई दावेदारी से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर। लालकुआं/बिंदुखत्ता। जनसेवा और संगठनात्मक प्रतिबद्धता की मजबूत पहचान बना चुके बिंदुखत्ता के समाजसेवी प्रमोद कालौनी अब 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह जुट गए हैं। कांग्रेस पार्टी से चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर उन्होंने राजनीतिक हलकों में नई हलचल पैदा कर दी है। तीन दशकों से अधिक समय से जनता की सेवा में जुटे प्रमोद कालौनी का राजनीतिक-सामाजिक सफर समर्पण और संघर्ष की मिसाल रहा है। 1986 में उन्होंने क्षेत्रीय भूमिहीन संगठन समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालकर जनसरोकारों की अलख जगाई। इसके बाद 1990 में केंद्रीय भूमिहीन संगठन समिति के सदस्य के रूप में भूमिहीनों के अधिकारों के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। ...