Monday, May 18News That Matters

Sample Page

उत्तराखंड: लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ के दौलिया प्रगति विहार में सोमवार की देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई,

उत्तराखंड: लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ के दौलिया प्रगति विहार में सोमवार की देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई,

उत्तराखण्ड, देहरादून
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट और उनकी पत्नी उमा भट्ट ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में तत्काल हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उमा भट्ट (45) को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रकाश भट्ट (50) की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि प्रकाश भट्ट का आईओसी डिपो के सामने एक रेस्टोरेंट है और वे अपने हंसमुख स्वभाव के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार भट्ट दंपती के दो बच्चे हैं – एक पुत्र और एक पुत्री। उमा भट्ट की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल जहर सेवन के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।...
उत्तराखंड: राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ का सप्तम द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन का कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ।

उत्तराखंड: राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ का सप्तम द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन का कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ।

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून 06 अक्टूबर,2025 राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ का सप्तम द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन होटल सन पार्क, जीएचएस रोड देहरादून में शुरू हुआ। कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने अधिवेशन का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर अति विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष महिला आयोग कुसुम कंडवाल, आयुष सचिव दीपेंद्र चौधरी एवं अपर सचिव आयुष शिक्षा विभाग एवं निदेशक डॉ विजय कुमार जोगदंडे मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग की संजीवनी स्मारिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. आरपी सिंह ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम सम्मिलित होते हुए संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री ने राजकीय आयुर्वेदि...
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड होगा समाप्त, राज्यपाल ने अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक को दी मंजूरी

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड होगा समाप्त, राज्यपाल ने अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक को दी मंजूरी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड अब इतिहास बनने जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक, 2025 को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक के लागू होने के बाद प्रदेश में संचालित सभी मदरसों को अब उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त करनी होगी और उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (उत्तराखंड बोर्ड) से संबद्धता लेनी होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह निर्णय राज्य में शिक्षा व्यवस्था को समान और आधुनिक बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2026 सत्र से सभी अल्पसंख्यक विद्यालयों में राष्ट्रीय पाठ्यक्रम (NCF) और नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत शिक्षा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि “प्रदेश का हर बच्चा — चाहे वह किसी भी वर्ग या समुदाय का हो — समान शिक्षा और समान अवसरों के सा...
बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च, प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ उत्तराखंड में सघन अभियान,मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर एफ.डी.ए. की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 63 औषधियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गए

बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च, प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ उत्तराखंड में सघन अभियान,मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर एफ.डी.ए. की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 63 औषधियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गए

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देश पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफ.डी.ए.) उत्तराखंड द्वारा पूरे राज्य में प्रतिबंधित और संदिग्ध कफ सिरप की बिक्री एवं वितरण के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार के आदेशों के क्रम में प्रदेशभर में लगातार छापेमारी की जा रही है। टीमों द्वारा विभिन्न मेडिकल स्टोर्स, थोक विक्रेताओं और अस्पतालों की औषधि दुकानों से सैंपल एकत्र कर उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशालाओं को भेजा जा रहा है। *एफ.डी.ए. मुख्यालय में अपर आयुक्त ताजवर सिंह जग्गी की पत्रकारवार्ता* इसी कड़ी में सोमवार को एफ.डी.ए. मुख्यालय, देहरादून में अपर आयुक्त व ड्रग कंट्रोलर (एफ.डी.ए.) एवं ड्रग कंट्रोलर ताजवर सिंह ...
देहरादून: बादशाह व नोरा की प्रस्तुति के शोर से गूंज उठा स्टेडियम

देहरादून: बादशाह व नोरा की प्रस्तुति के शोर से गूंज उठा स्टेडियम

देहरादून
देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) सीजन 2 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में नैनीताल टाइगर्स और हरिद्वार टीम आमने-सामने थीं। रोमांचक मुकाबले में हरिद्वार की Elmas टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टेडियम पहुंचे और विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित करते हुए ट्रॉफी और पुरस्कार राशि प्रदान की। फाइनल मुकाबले में क्रिकेट के रोमांच के साथ-साथ दर्शकों के लिए म्यूजिक का भी खास इंतजाम किया गया। रैपर बादशाह और सिंगर नोरा फतेही ने स्टेडियम में अपनी धूम मचा दी। दर्शक उनके गानों पर झूमते नजर आए और कार्यक्रम का आनंद उठाया। शाम करीब 9 बजे, नोरा फतेही ने अपने शानदार डांस से मंच पर आग लगा दी। उन्होंने “ओ साथी साथी साथी”, “तेरी नजर लग न जाए” और “प्यार दो प्यार लो” जैसे गानों ...
उत्तराखंड: लालकुआं : आँचल दुग्ध संघ द्वारा 27 लाख 28 हजार रुपये का बोनस वितरित

उत्तराखंड: लालकुआं : आँचल दुग्ध संघ द्वारा 27 लाख 28 हजार रुपये का बोनस वितरित

उत्तराखण्ड
नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में शनिवार को गुसाईपुर में एक भव्य सामूहिक बोनस वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में हरिपुर कुवरसिंह, आनन्दपुर, करैल, छडैल, धनपुरी, चांदनी चौक एवं सागुड़ी दुग्ध समितियों के उत्पादक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दरमवाल शामिल हुईं, जबकि विशिष्ट अतिथियों में डॉ. छवि कांडपाल बोरा (जिला पंचायत सदस्य), मनीष कुलयाल (सहकारी मंडल सदस्य), दीपा बिष्ट, दीपा रैकवाल, हेमा बिष्ट, उषा चौहान, गीता मेहरा, किरण धरमवाल तथा यशुराम भट्ट उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विभिन्न दुग्ध समितियों के पदाधिकारियों ने संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा का शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया। मु...
उत्तराखंड: तहसील बेहट थाना मिर्जापुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़!

उत्तराखंड: तहसील बेहट थाना मिर्जापुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़!

उत्तराखण्ड
थाना मिर्जापुर पुलिस और बदमाशों के बीच ग्राम खेड़ी मुस्तकम के पास हुई मुठभेड़ में दो शातिर चोर गोली लगने से घायल हो गए, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। यह मुठभेड़ रायपुर से हथिनीकुंड जाने वाली सड़क पर हुई, जब चौकी प्रभारी हथिनीकुंड अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी एक मोटरसाइकिल रेहड़ा पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखे। पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि एक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाशों की पहचान फैजान निवासी मेरठ और दिलशाद निवासी भगवानपुर, हरिद्वार (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से दो तमंचे, कारतूस, ऑक्सीजन सिलेंडर, एलपीजी सिलेंडर, गैस कटर मशीन और चोरी के उपकरण बरामद किए हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस का कॉम्बिंग अभियान जारी है। फिलहाल दोनों बदमाश अ...
उत्तराखंड: उच्च न्यायालय के निर्देशों के प्रभावी अनुपालन हेतु एसएसपी नैनीताल ने जिले के थाना प्रभारियों, विवेचकों एवं मालखाना मुहर्रिर को NDPS के विशेष प्रावधानों की जानकारी देने के लिए हल्द्वानी में कराया कार्यशाला का आयोजन

उत्तराखंड: उच्च न्यायालय के निर्देशों के प्रभावी अनुपालन हेतु एसएसपी नैनीताल ने जिले के थाना प्रभारियों, विवेचकों एवं मालखाना मुहर्रिर को NDPS के विशेष प्रावधानों की जानकारी देने के लिए हल्द्वानी में कराया कार्यशाला का आयोजन

उत्तराखण्ड
दिनांक 05.10.2025 को प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल में NDPS act के मुख्य प्रावधानों व उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार NDPS की धारा 52(a) के अनुसार प्री ट्रायल निस्तारण के संबंध में विस्तृत जानकारी देने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों, विवेचकों एवं मालखाना मुहर्रिर के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में हरि विनोद जोशी सेवानिवृत्त अपर निदेशक (विधि) मा० उच्च न्यायालय उत्तराखंड, श्री आशीष गुप्ता अभियोजन अधिकारी नैनीताल, एवं सुमित पांडे सीओ ऑपरेशन नैनीताल* द्वारा सभी प्रतिभागियों को NDPS एक्ट के विशेष नियमों, धाराओं, माल जब्तीकरण प्रकिया, मालखाना में रखरखाव, ड्रग डिस्पोजल की प्रकिया के संबंध में अहम जानकारी दी गई। सभी को पुलिस प्रक्रिया के दौरान आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान के लिए प्रावधान में उल्लेखित महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे म...
उत्तराखंड: IPS लोकेश्वर सिंह का संयुक्त राष्ट्र से सम्बद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन में चयन हुआ,

उत्तराखंड: IPS लोकेश्वर सिंह का संयुक्त राष्ट्र से सम्बद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन में चयन हुआ,

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखण्ड कैडर के आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह, जो वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के पद पर कार्यरत हैं, का चयन संयुक्त राष्ट्र (UN) से सम्बद्ध एक अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है। यह चयन एक कठिन और प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है, जिसमें विश्वभर के योग्य अधिकारी भाग लेते हैं। लोकेश्वर सिंह 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। उन्होंने पिछले 11 वर्षों के दौरान उत्तराखण्ड पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं और वर्तमान में पौड़ी जनपद की पुलिस व्यवस्था का नेतृत्व कर रहे हैं। अब वे अपनी नई अंतरराष्ट्रीय भूमिका में संस्थागत अखंडता (Institutional Integrity), शांति स्...
उत्तराखंड: शहीद सम्मान समारोह: सीएम धामी ने शहीद परिवारों को दी करोड़ों की सौगात,

उत्तराखंड: शहीद सम्मान समारोह: सीएम धामी ने शहीद परिवारों को दी करोड़ों की सौगात,

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह में हिस्सा लेकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद परिवारों को ताम्रपत्र और अंगवस्त्र भेंट किए और आर्मी बैंड का निरीक्षण कर जवानों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अमर शहीद गब्बर सिंह नेगी की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनकी वीरगाथा को याद किया। इस दौरान उन्होंने सैनिकों और उनके परिवारों के लिए कई विकास योजनाओं की घोषणा की, जिनमें कोटद्वार में सैनिक विश्राम गृह का जीर्णोद्धार, सैनिक कल्याण निदेशालय में कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना, और लैंसडाउन के गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर संग्रहालय का सुधार शामिल है। शहीदों के नाम पर कई सड़क मार्ग और विद्यालय भी नामित किए जाएंगे। धामी ने शहीदों के परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये करने, अंतिम ...