Monday, May 18News That Matters

Sample Page

उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने जलवायु लचीलापन व जल स्थिरता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने जलवायु लचीलापन व जल स्थिरता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने आज अंतर्राष्ट्रीय जल विज्ञान संघ (आईएएचएस)की बारहवीं वैज्ञानिक सभा का उद्घाटन किया। इस सभा में दुनिया भर के प्रमुख वैज्ञानिक, शोधकर्ता एवं नीति निर्माता सतत जल संसाधन प्रबंधन, जल विज्ञान संबंधी नवाचारों एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति सहनशीलता पर विचार-विमर्श करने के लिए एकत्रित हुए। इस सभा में 49 देशों के 627 से अधिक प्रतिभागी और 682 वैज्ञानिक योगदान शामिल हैं, जो इसे आईएएचएस के इतिहास की सबसे बड़ी सभाओं में से एक बनाता है। सप्ताह भर चलने वाला यह कार्यक्रम जल स्थिरता एवं जलवायु अनुकूलन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक चर्चाओं, कार्यशालाओं व नेटवर्किंग के माध्यम से वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देगा। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य सचिव उत्तराखण्ड,  आनंद बर्द्धन ने सत्र का उद्घाटन किया और जल विज्ञान अनुसंधान और इसके सामाजिक अनुप्रयोगों को आगे बढ़ाने...
उत्तराखंड: शिक्षकों की पदोन्नति पर बड़ा सवाल, टीईटी अनिवार्यता बनी बड़ी बाधा,

उत्तराखंड: शिक्षकों की पदोन्नति पर बड़ा सवाल, टीईटी अनिवार्यता बनी बड़ी बाधा,

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड में पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य कर दिया है, जिससे बेसिक और जूनियर हाईस्कूल के 18 हजार से अधिक शिक्षकों की पदोन्नतियां फिलहाल रोक दी गई हैं। इस फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, जिला शिक्षा अधिकारियों ने शिक्षा निदेशालय से स्पष्ट दिशा-निर्देश मांगे थे। इसके जवाब में निदेशालय ने सभी जिला अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश और सरकार के निर्णय से अवगत कराएं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने बताया कि चमोली, टिहरी गढ़वाल और चंपावत जिलों के अधिकारी पदोन्नति को लेकर बार-बार जानकारी मांग चुके हैं, जबकि कुछ जिलों में शिक्षकों ने पदोन्नति की मांग को लेक...
उत्तराखंड: मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एफएमडी कार्यक्रम के सातवें चरण का शुभारंभ किया गया

उत्तराखंड: मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एफएमडी कार्यक्रम के सातवें चरण का शुभारंभ किया गया

उत्तराखण्ड
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को विकास भवन भीमताल से मुख्य विकास अधिकारी अनामिका द्वारा एफएमडी कार्यक्रम(पशुओं में संक्रमण की रोकथाम हेतु टीकाकरण कार्यक्रम) के सातवें चरण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की निर्धारित अवधि के अंतर्गत शत प्रतिशत लक्ष्यों की पूर्ति की जाए, ताकि 2030 तक भारत को एफएमडी फ्री किया जा सके। इस अवसर पर डॉ डी सी जोशी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नैनीताल द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में सभी विकास खंड में वैक्सीनेशन की टीमें गठित कर दी गई है। ताकि निर्धारित अवधि के अंतर्गत टीकाकरण के लक्ष्यों को पूर्ण किया जा सके। इस अवसर पर डॉ आर ए दीक्षित वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी भीमताल, डॉ गरिमा बिष्ट, तथा पशुधन प्रसार अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।...
उत्तराखंड: चिकित्सा के क्षेत्र में राज्य में अनेक सुविधाओं का विकास हुआ है

उत्तराखंड: चिकित्सा के क्षेत्र में राज्य में अनेक सुविधाओं का विकास हुआ है

उत्तराखण्ड
राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में प्रथम वर्ष में प्रवेशरत एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के व्हाइटकोट सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्रेक्षागृह में रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद नैनीताल उधमसिंह नगर ,अजय भट्ट एवं विशिष्ट अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कॉलेज में प्रवेषरत वर्ष 2025 -26 के एमबीबीएस के कुल 125 छात्र छात्राओं को व्हाइट कोट पहनाने के साथ ही महर्षि चरक शपथ दिलाते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने कहा कि आज राज्य निरंतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में तरक्की कर रहा है, यह जीता जागता उदाहरण प्रदेश में निरंतर संचालित हो रहे मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में राज्य मे...
बच्चों में कफ सिरप के उपयोग पर केंद्र की एडवाइजरी को सभी जनपदों में सख्ती से लागू करने के आदेश

बच्चों में कफ सिरप के उपयोग पर केंद्र की एडवाइजरी को सभी जनपदों में सख्ती से लागू करने के आदेश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, डॉ. आर. राजेश कुमार ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 3 अक्टूबर 2025 को जारी एडवाइजरी के अनुपालन में राज्य में भी बच्चों में कफ सिरप के विवेकपूर्ण उपयोग और वितरण पर विशेष बल दिया गया है। डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार की खांसी या जुकाम की दवा नहीं दी जानी चाहिए। पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में इन दवाओं का सामान्य उपयोग अनुशंसित नहीं है। केवल विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह, सही खुराक और न्यूनतम अवधि के लिए ही इनका उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकांश मामलों में बच्चों की खांसी और जुकाम की समस्या स्वतः ठीक हो ज...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह मे किया प्रतिभाग,वीरगाथाओं को नमन करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने की महत्वपूर्ण घोषणाएँ,सैन्य धाम अमर आत्माओं का प्रतीक, आने वाली पीढ़ियों को करेगा प्रेरित : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह मे किया प्रतिभाग,वीरगाथाओं को नमन करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने की महत्वपूर्ण घोषणाएँ,सैन्य धाम अमर आत्माओं का प्रतीक, आने वाली पीढ़ियों को करेगा प्रेरित : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित शहीद सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने लैंसडाउन की पावन धरती से शहीदों की अमर वीरगाथाओं और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों एवं आश्रितों को ताम्रपत्र और अंगवस्त्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने आर्मी बैंड का निरीक्षण कर आर्मी जवानों को शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने अमर शहीद गब्बर सिंह नेगी मेमोरियल में उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा वीर गब्बर सिंह नेगी जैसे अमर सपूतों के कारण ही आज देश सुरक्षित है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी से भरे ताम्र कलशों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर वीर शहीदों की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने मौन रखकर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्...
जनपद चमोली के सवाड़ गांव में केन्द्रीय विद्यालय की मिली स्वीकृति,मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के साथ ही केन्द्रीय मंत्रीमण्डल का जताया आभार

जनपद चमोली के सवाड़ गांव में केन्द्रीय विद्यालय की मिली स्वीकृति,मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के साथ ही केन्द्रीय मंत्रीमण्डल का जताया आभार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
जनपद चमोली के सवाड़ गांव में केन्द्रीय विद्यालय की मिली स्वीकृति,मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के साथ ही केन्द्रीय मंत्रीमण्डल का जताया आभार मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के सवाड़ गांव में केन्द्रीय विद्यालय की स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री  धर्मेन्द्र प्रधान के साथ ही केन्द्रीय मंत्रीमण्डल का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद चमोली के प्रसिद्ध सवाड़ गांव में क्षेत्रीय जनता की मांग पर केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना के लिये उनके द्वारा निरन्तर अनुरोध किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जनपद चमोली के सीमांत क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना से इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध हो पायेगी तथा क्षेत्र को नई पहचान भी मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त कार्रवाई, प्रदेशभर में मेडिकल स्टोर्स पर एफ.डी.ए. की छापेमारी शुरू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त कार्रवाई, प्रदेशभर में मेडिकल स्टोर्स पर एफ.डी.ए. की छापेमारी शुरू

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप और औषधियों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफ.डी.ए.) की संयुक्त टीमें प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल स्टोर्स, थोक विक्रेताओं और अस्पतालों की औषधि दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। यह अभियान हाल ही में राजस्थान और मध्य प्रदेश में खांसी की दवा (कफ सिरप) के सेवन से बच्चों की मौत की घटनाओं के बाद शुरू किया गया है। उत्तराखंड सरकार ने इसे जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए तत्परता से कार्रवाई प्रारंभ की है। *केंद्र की एडवाइजरी पर तुरंत कार्रवाई* स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफ.डी.ए.) डॉ. आर. राजेश कुम...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी में आपदा में सहयोग वाले कर्मियों को सम्मानित किया,आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण को स्कूल-कॉलेजों में शामिल करने की प्रक्रिया जारी

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी में आपदा में सहयोग वाले कर्मियों को सम्मानित किया,आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण को स्कूल-कॉलेजों में शामिल करने की प्रक्रिया जारी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पटेलनगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित ’’प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह’’ में आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में योगदान देने पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, आईटीबीपी के कर्मियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये सम्मान ऐसे कर्मियों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अपनी जान की परवाह किए बिना योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम उत्तराखंड की बात करते हैं, तो केवल इसके प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिकता की ही नहीं, बल्कि इसकी भौगोलिक कठिनाइयों और प्रत्येक वर्ष होने वाली आपदाओं की चुनौती भी स्वतः ही सामने आ जाती है। उन्होंने कहा कि हिमालय की गोद में बसे हमारे राज्य में भूस्खलन, बाढ़, अतिवृष्टि और अन्य प्राकृतिक आपदाएँ आना आम बात हैं।...
उत्तराखंड: भीमताल पुलिस तथा SOG की संयुक्त टीम ने अवैध स्मैक की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड: भीमताल पुलिस तथा SOG की संयुक्त टीम ने अवैध स्मैक की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड
प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु प्रभावी चैकिंग कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। आदेश के क्रम में जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के मार्गदर्शन तथा दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में संजीत राठौड़ थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना भीमताल पुलिस टीम मय एसओजी टीम द्वारा दिनांक 02.10.2025 को अमृतपुर गेट के पास भीमताल रोड पर चैकिंग के दौरान नीरज मेहरा पुत्र मोहन सिंह मेहरा निवासी वैलजली लॉज वार्ड न03 थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 23 वर्ष के कब्जे से 31.78 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के आधार पर थाना भीमताल पर मु0अ0सं0- 60/2025 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट बनाम नीरज मेहता व सुरेश पंजीकृत किया गया। पूछताछ पर बताया कि सुरेश निवासी बह...