जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मा० विधायक संजय डोभाल की उपस्थिति में गेस्ट हाउस सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मा० विधायक संजय डोभाल की उपस्थिति में चिन्यालीसौड़ स्थित यूजेवीएनएल गेस्ट हाउस सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में माननीय विधायक ने अधिकारियों को चिन्यालीसौड क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं बारे में बताया! उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मैं क्षेत्र के लोगों के हित में कार्य करने का लक्ष्य बनाकर चल रहा हूं! जिस हेतु सभी अधिकारियों का सहयोग जरूरी है! मा० विधायक ने कहा कि चिन्यालीसौड क्षेत्र के शहर व ग्रामीण इलाकों में पेयजल की बड़ी किल्लत है जिस हेतु जल संस्थान व पेयजल निगम के अधिकारियों को ठोस प्रयास करने होंगे!
इस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान व पेयजल निगम के अधिकारियो को निर्देश दिए कि क्षेत्र के होटल व्यवसायियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर तत्काल ही पेयजल समस्या का निराकरण किया जाय। साथ ही 20 अप्रैल तक क्षेत्र के सभी हैण्डपम्प दुरुस्त कि...







