हरियाली को खा रहे वन और भूमाफिया!
हरियाली को खा रहे वन और भूमाफिया!
*माफियाओं के प्रति संबंधित विभाग का रवैया आखिर क्यों रहता है नरम?
*उत्तराखंड राज्य का निर्माण होने के बाद से लेकर अब तक फलदार एवं छायादार हजारों वृक्ष कर दिए गए नष्ट
देहरादून - उत्तराखंड राज्य को ऑक्सीजन का भंडार वाला राज्य कहां जाता रहा हैI हिमालय क्षेत्र में आने वाला यह उत्तराखंड राज्य आज भी पर्यटकों के लिए गुलजार होता रहता है, लेकिन मुख्य व हैरानी की बात यह है कि पिछले दो दशकों के दौरान इस राज्य की काफी हरियाली को कई भू एवं वन माफिया अपने स्वार्थी मंसूबों के तहत नष्ट करने में कामयाब रहे हैं I सैकड़ों और हजारों की संख्या में फलदार एवं छायादार वृक्षों का अवैध कटान होने के मामले समय-समय पर सामने आते रहे हैं और माफियाओं की मौज होती रही है I जब 9 नवंबर सन 2000 में उत्तराखंड राज्य का निर्माण उत्तर प्रदेश से अलग होकर हुआ था, तब यह पहाड़ी राज्य हरियाली...








