Saturday, June 20News That Matters

Month: May 2022

चम्‍पावत में हादसा: अचानक बेकाबू होकर खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 1 घायल

चम्‍पावत में हादसा: अचानक बेकाबू होकर खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 1 घायल

उत्तराखण्ड
चंपावत जिले में पाटी देवीधुरा मार्ग में गर्सलेख के पास एक अल्टो कार गुरुवार देर रात अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अल्टोकार संख्या यूके 03ए- 7566 पाटी गर्सलेख के बीच गुरुवार की देर रात लगभग 1:30 बजे दुर्घटना ग्रस्त हो गई। वाहन में सवार प्रदीप गहतोड़ी उम्र 48 वर्ष पुत्र स्व. बलदेव गहतोड़ी निवासी लड़ा हाल निवास पाटी, देवकी देवी पत्नी उम्र 65 वर्ष पत्नी स्व. बलदेव गहतोड़ी निवासी लड़ा हाल निवास पाटी, वाहन चालक बसंत गहतोड़ी 53 पुत्र ईश्वरी दत्त ग्राम लड़ा हाल निवास खटीमा की मौके पर ही मौत हो गई। मंजू गहतोड़ी उम्र 45 वर्ष पत्नी प्रदीप गहतोड़ी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को आपात काल सेवा 108 के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पातल भेजा जहां प्राथमिक उपचा...
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिन के लखनऊ दौरे पर रहेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिन के लखनऊ दौरे पर रहेंगे

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लम्बे समय बाद देश के रक्षा मंत्री दो दिनी दौरे पर कल से लखनऊ में रहेंगे। रक्षा मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 15 मई की शाम को नई दिल्ली वापस लौट जाएंगे। लखनऊ के सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार से दो दिन के लखनऊ दौरे पर रहेंगे। राजनाथ सिंह कल सुबह विशेष जहाज से करीब 10:30 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर लैंड करेंगे। एयरपोर्ट पर सरकार के मंत्रियों के साथ भाजपा संगठन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट से राजनाथ सिंह सीधा निराला नगर जाएंगे। जहां पर एक होटल में लखनऊ प्रबुद्ध वर्ग फाउंडेशन के कार्यक्रम 'नमस्ते लखनऊ विद श्री राजनाथ सिंह' में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम के बाद वह गोमतीनगर में ए...
पुलिस महानिदेशक का पद संभालने के बाद देवेन्द्र सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की

पुलिस महानिदेशक का पद संभालने के बाद देवेन्द्र सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक का पद संभालने के बाद देवेन्द्र सिंह चौहान ने शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। डीजीपी देवेन्द्र सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर जाकर मुलाकात की। उत्तर प्रदेश के प्रभारी पुलिस महानिदेशक के रूप में देवेन्द्र सिंह चौहान ने गुरुवार देर शाम को अपना कार्यभार संभाला। महानिदेशक विजिलेंस देवेन्द्र सिंह चौहान को कल ही प्रभारी पुलिस महानिदेशक का पदभार सौंपा गया है। वह देर शाम उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, सिगनेचर बिल्डिंग गोमतीनगर एक्सटेंशन पहुंचे और अपना कार्यभार संभाला। डीएस चौहान को डीजीपी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। उनके पास इंटेलिजेंस और विजिलेंस का भी चार्ज बना रहेगा। देवेन्द्र सिंह चौहान की पत्नी भी वरिष्ठ आइएएस अधिकारी के पद पर तैनात हैं। देवेन्द्र सि...
बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 2841 नए मामले सामने आए, 19 हजार से कम हुए एक्टिव केस

बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 2841 नए मामले सामने आए, 19 हजार से कम हुए एक्टिव केस

राष्ट्रीय
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर रिपोर्ट जारी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,841 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 9 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि लगातार चौथे दिन कोरोना के तीन हजार से कम मामले सामने आए हैं। इससे पहले 9 मई को 2288, 10 मई को 2897 और 11 मई को 2827 मामले सामने आए थे। 19 हजार से कम हुए एक्टिव केस मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान कोरोना से 3,295 लोग रिकवर भी हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना के एक्टिव केस अब 19 हजार से कम हो गए हैं। देश में अभी कोरोना के सक्रिय मामले 18,604 हैं। वहीं, अब तक कुल 4 करोड़ 25 लाख 73 हजार 460 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि कुल 5 लाख 24 हजार 190 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।...

वेलमेड हॉस्पिटल ने विश्व नर्सिंग दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन

उत्तराखण्ड
वेलमेड हॉस्पिटल ने विश्व नर्सिंग दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन नर्सों के बिना चिकित्सक की सेवा है अधूरी : विधायक विनोद चमोली मरीजों की जान बचाने में चिकित्सक के समान नर्सों का होता है बराबर का योगदान : डॉ चेतन शर्मा देहरादून- टर्नर रोड़ स्थित वेलमेड हॉस्पिटल ने नर्सिंग दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विनोद चमोली ने दीपप्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरूवात की। इसके बाद नर्सिंग सुपरीटेंडेंट स्नूबा चंद्रन ने नाइटिंगेल फ्लोरेंस को याद करते हुए उनके समर्पण के बारे में बताया । नर्सिंग स्टॉफ ने रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने सभी नर्सिंग स्टॉफ को सम्मानित करते हुए कहा कि जिस तरह नाइटिंगेल फ्लोरेंस जंग में घायल मरीजों के लिए देवदूत बनी थी, उसी तरह कोविड में भी डॉक्टरों के साथ...
अव्यवस्थित यातायात : नियमों का नहीं हो रहा अनुपालन

अव्यवस्थित यातायात : नियमों का नहीं हो रहा अनुपालन

उत्तराखण्ड
अव्यवस्थित यातायात : नियमों का नहीं हो रहा अनुपालन *यात्री वाहन निर्धारित रूट नहीं कर रहे पूरा, यात्रियों को होती है परेशानी *आरटीओ कार्यालय से आखिर क्यों नहीं हो पा रही मनमानी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही? देहरादून -  उत्तराखंड की राजधानी दून की सड़कों पर यातायात का भारी पैमाने पर दबाव है | प्रतिदिन यहां की सड़कों पर जहां दिन-रात सरपट वाहन दौड़ते हैं, वहीं यातायात व्यवस्था भी पटरी से उतरी हुई नजर आती है | मुख्य चौराहों और सड़कों पर कई ऐसे वाहन देखें जाते हैं जो कि अव्यवस्थित तरीके से नियमों को ताक पर रखकर अपने वाहनों को बेतरतीब ढंग से मोड़ देते हैं | ऐसे में सड़क दुर्घटनाएं भी होती रही है | यातायात के दौरान चौराहे पर रेड सिग्नल होने पर भी कई वाहन चौराहे को पार करने में लगे रहते हैं और यातायात के नियमों की धज्जियां समय-समय पर उड़ाई जाती है | अक्सर ऐसा देखा गया है कि श...
उत्तराखण्ड
गजब : राजधानी दून के शहरी क्षेत्र में घूमता आईना... घटिया गुणवत्ता और अव्यवस्थित सिस्टम से जूझ रही जनता! *लैंसडाउन चौक पर भाजपा महानगर कार्यालय के सामने का दृश्य दुर्घटना को दे रहा न्योता देहरादून - सड़कों और नालियों के निर्माण में घटिया गुणवत्ता की शिकायतें जहां सामने आती रहती हैं, वही इस तरह के घटिया निर्माण होने के कारण सड़क एवं नालियां अधिक समय तक ठीक-ठाक नहीं रहती हैं और वह संबंधित सरकारी विभाग अथवा सरकारी सिस्टम को आईना दिखाती रहती हैं| यही नहीं, आए दिन सड़कों के बीचो-बीच गड्ढे खोदकर डाल देना तथा लंबे समय तक उनकी कोई भी सुध न लेना भी शायद सरकारी सिस्टम में समाहित है? राजधानी की सड़कों और चौराहों के आसपास के अनेक नजारे इन दिनों इसी सरकारी अव्यवस्थित सिस्टम को जिस तरह से आइना दिखा रहे हैं, वह आम जनता के साथ ही विदेशी एवं बाहरी विभिन्न राज्यो से आने वाले पर्यटकों एवं तीर्थ यात्...
पीएम मोदी 16 मई को नेपाल के दौरे पर जाएंगे, प्रधानमंत्री देउबा के साथ होगी बातचीत

पीएम मोदी 16 मई को नेपाल के दौरे पर जाएंगे, प्रधानमंत्री देउबा के साथ होगी बातचीत

देश-विदेश
पीएम नरेन्द्र मोदी 16 मई को नेपाल का एक दिवसीय दौरा करेंगे। मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय ने बताया कि नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर मोदी पड़ोसी देश का दौरा करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि मोदी लुंबिनी में मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके अलावा वह लुंबिनी विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक समारोह को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री लुंबिनी मठ क्षेत्र में बौद्ध संस्कृति एवं धरोहर केंद्र के शिलान्यास समारोह में भी हिस्सा लेंगे। मंत्रालय के अनुसार, दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बैठक भी होगी। पीएम के तौर पर नेपाल का पांचवा दौरा गौरतलब है कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी नेपाल का पांचवा दौरा करेंगे। डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित होंगे...
मरीजों के रेफरल के लिए अस्पतालों में कोआर्डिनेशन डेस्क स्थापित की जाएगी, स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दून अस्पताल में अधिकारियों को दिए निर्देश

मरीजों के रेफरल के लिए अस्पतालों में कोआर्डिनेशन डेस्क स्थापित की जाएगी, स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दून अस्पताल में अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तराखण्ड
मरीजों के रेफरल के लिए प्रदेश के अस्पतालों में कोआर्डिनेशन डेस्क स्थापित की जाएगी। यह निर्देश स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बुधवार को दून अस्पताल में अधिकारियों को दिए। स्वास्थ्य मंत्री पौड़ी के पूर्व विधायक मुकेश कोली को देखने दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय पहुंचे थे। पूर्व विधायक को अब इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चार राजकीय मेडिकल कालेज, 13 जिला चिकित्सालयों सहित राज्य की 25 प्रमुख चिकित्सा इकाइयों का गैप एनालिसिस किया जा रहा है। यह प्रयास है कि मरीज को रेफर करने की जरूरत ही नहीं पड़े। कहा कि रेफरल के बाद मरीज को कई स्तर पर दिक्कत उठानी पड़ती है। गंभीर स्थिति में मरीज व तीमारदार को कोई समस्या न आए इसके लिए अस्पतालों में कोआर्डिनेशन डेस्क स्थापित की जाएंगी। यह डेस्क ही हायर सेंटर से समन्वय स्थापित कर रेफरल के समय मरीज की मदद करेगी। दून अस...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौकरशाही और लालफीताशाही पर कड़ा रुख अपनाया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौकरशाही और लालफीताशाही पर कड़ा रुख अपनाया

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौकरशाही और लालफीताशाही पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि शिकायतें गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारित की जानी चाहिए। लंबित मामले अधिक संख्या में रहे तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। प्रत्येक सोमवार को सचिव स्तर पर मुख्यमंत्री के विभागों से संबंधित जन शिकायतों के समाधान की समीक्षा होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में सुशासन को लेकर आला अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर नौकरशाही और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली उनके निशाने पर रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि निचले स्तर तक सुशासन दिखना चाहिए। जनता को अधिक सूहलियत दी जाए। जनता से जुड़ी प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया जाना चाहिए। अनावश्यक औपचारिकताएं समाप्त की जाएं। शिकायतों के प्रकरण तेजी से निपटाए जाएं। इससे संबंधित लंबित प्रकरण कम से कम रहने चाहिए। समाज कल्याण व स्वास्थ्य की समीक...