Saturday, June 20News That Matters

Month: May 2022

योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग के मुखिया को पद से हटाकर अफसरशाही के साथ नेताओं को भी बड़ा संदेश दिया

योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग के मुखिया को पद से हटाकर अफसरशाही के साथ नेताओं को भी बड़ा संदेश दिया

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया मुकुल गोयल को बुधवार को पद से हटाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरशाही के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश दे दिया है। ललितपुर में आठ मई को भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष नेताओं ने अफसरों की शिकायत का पुलिंदा रखा तो उन्होंने साफ कहा- अपनी दलाली बंद करो, अफसरों को हम सुधार देंगे। ललितपुर के बाद मेरठ दौरे से लौटने के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग के मुखिया को पद से हटाकर अफसरशाही के साथ नेताओं को भी बड़ा संदेश दे दिया है। ललितपुर में आठ मई को पुलिस लाइन सभागार में जनप्रतिनिधियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक में कुछ नेताओं के कई अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले आप लोग अपनी दलाली बंद...
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में कहा- गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो बुजुर्गो को मुफ्त में कराएंगे तीर्थयात्रा

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में कहा- गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो बुजुर्गो को मुफ्त में कराएंगे तीर्थयात्रा

देश-विदेश
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में अपनी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर वह बुजुर्गो को मुफ्त में तीर्थयात्रा कराएंगे। यही नहीं, उन्होंने मुफ्त पानी और बिजली के साथ ही बेहतर शिक्षा की व्यवस्था करने की बात भी कही। राजकोट केशास्त्री मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा गुजरात के लोगों को लूट रही है। 27 साल में वह राज्य को अच्छे स्कूल व अस्पताल नहीं दे सकी। दिल्ली में पांच साल में 12 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है। कहा कि भाजपा नेता पेपर तो ठीक से करा नहीं पाते, सरकार क्या चलाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे राजनीति नहीं आती, काम करना आता है। दिल्ली की तरह गुजरात में भी काम चाहिए तो सभी लोग आप को ही वोट करें। भाजपा-कांग्रेस भाई बहन जैसे हैं। इनकी सरकार हटाओ, आप की सरकार लाओ।कांग्रेस के ...
चीनी एयरपोर्ट पर रनवे से फिसले तिब्बत एयरलाइंस के विमान में लगी आग लगने से 40 लोग हुए घायल

चीनी एयरपोर्ट पर रनवे से फिसले तिब्बत एयरलाइंस के विमान में लगी आग लगने से 40 लोग हुए घायल

देश-विदेश
दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंगकिंग में गुरुवार को एक हवाई अड्डे पर टेक-ऑफ के दौरान एक यात्री विमान के रनवे से फिसल जाने और उसमें आग लगने से कम से कम 40 लोग घायल हो गए। चीन की तिब्बत एयरलाइंस 122 लोगों के साथ एक यात्री विमान में अचानक आग लग गयी। जब विमान गुरुवार को देश के दक्षिण-पश्चिम चोंगकिंग शहर में उड़ान भर रहा था। फ्लाइट राडार24 के अनुसार, उस समय एक तिब्बत एयरलाइंस A319 उड़ान भर रही थी। फ्लाइट राडार24 द्वारा आखिरी बार प्लेन को ट्रैक किए जाने के एक मिनट बाद रनवे को बंद कर दिया गया था। घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल  सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक तिब्बत जाने वाले इस विमान में 113 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य सवार थे। विमान में सवार सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सरकारी चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजी...
कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा- दो साल बाद कोरोना से स्थिति सामान्य होने के बाद उत्तराखंड में सभी पर्यटन गतिविधियों को संचालित किया जा रहा

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा- दो साल बाद कोरोना से स्थिति सामान्य होने के बाद उत्तराखंड में सभी पर्यटन गतिविधियों को संचालित किया जा रहा

उत्तराखण्ड
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज इन दिनों दुबई में हैं। वहां चल रहे अरेबियन ट्रैवल मार्ट में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को अपार प्राकृतिक सुंदरता का उपहार मिला है, जो सदियों से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ऐतिहासिक महत्व के कई स्थलों को पर्यटकों के लिए खोल रही है। इस कड़ी में विश्व के दुर्गम रास्तों में शामिल गर्तांगली की सीढिय़ों को खोला जा चुका है। चारधाम यात्रा शुरू, सरकार की ओर से सभी तैयारियां कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि दो साल बाद कोरोना से स्थिति सामान्य होने के बाद अब फिर से उत्तराखंड में सभी पर्यटन गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है, जिसमें इस साल बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की आने की संभावना है। इसके लिए सरकार की ओर से सभी तैयारियां की गई हैं। ऐतिहासिक गर्तांगली की सीढिय़ों का पर्यटक कर रहे दीदार उन्ह...
12 मई को सुबह 11 बजे से सचिवालय में पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक

12 मई को सुबह 11 बजे से सचिवालय में पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक

उत्तराखण्ड
पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक 12 मई को सुबह 11 बजे से सचिवालय में होगी। बैठक में चारधाम यात्रा व्यवस्था, राज्य कार्मिकों के महंगाई भत्ते में वृद्धि समेत स्वास्थ्य, वित्त से संबंधित बिंदुओं पर निर्णय हो सकते हैं। उपनल कर्मचारियों के प्रोत्साहन भत्ते को लेकर निर्णय होने की उम्मीद है। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल की यह दूसरी बैठक होगी। राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री धामी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मंगलवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की। दोनों ने राज्य के विकास, चार धाम की व्यवस्था समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की। भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष पर साधा निशाना वहीं भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बेरोजगारी के संबंध में दिए गए वक्तव्य पर पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने कहा कि आर्य को भाजपा सरकार...
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अधिकार‍ियों को अभियान चलाकर समस्त चिकित्सालयों का निरीक्षण करने के द‍िए आदेश

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अधिकार‍ियों को अभियान चलाकर समस्त चिकित्सालयों का निरीक्षण करने के द‍िए आदेश

उत्तरप्रदेश
उत्‍तर प्रदेश की बदहाल स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था को दुरुस्‍त करने के ल‍िए उपमुख्यमंत्री और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बृजेश पाठक ने कमर कस ली है। लखनऊ और आसपास के ज‍िलों के अस्‍पतालों में ड‍िप्‍टी सीएम के ताबड़तोड दौरों ने अध‍िकार‍ियों की नींद उड़ा दी है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अध‍िकार‍ियों को न‍िर्देश देते हुए कहा है कि दवाईयां मरीजों तक पहुंचे, इसके लिए समय से अस्पतालों में आपूर्ति अनिवार्य रूप से कराई जाए। मरीजों को किसी भी स्तर पर बाहर की दवायें न लिखी जाएं। अधिकारी अभियान चलाकर सभी चिकित्सालयों का निरीक्षण करें। उप मुख्यमंत्री पाठक ने मुख्य भवन स्थित कार्यालय कक्ष में मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिलों म...
देश में कोरोना के 2897 नए केस, 54 की मौत

देश में कोरोना के 2897 नए केस, 54 की मौत

देश-विदेश
देश में कोरोना के मामलों में फिर इजाफा देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,897 मामले सामने आए हैं। बता दें कि ये लगातार दूसरा दिन है जब देश में कोरोना के मामले तीन हजार से कम दर्ज किए गए हैं। इससे पहले कल यानी मंगलवार को कोरोना के 2,288 मामले सामने आए थे। 24 घंटे में 54 लोगों की मौत स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान देश में कोरोना के कारण 54 लोगों की मौत भी हुई है। मृतकों में 48 केरल, दो महाराष्ट्र और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से एक-एक व्यक्ति है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कुल मृतकों में से 70 फीसद लोग गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। कम हुए एक्टिव केस राहत की बात है कि एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। कोरोना से बीते 24 घंटे में कुल 2,986 लोग रिकवर हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस घटकर अब 19,494 रह गए हैं। एक्टिव केस कुल मामलों का ...
पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम नहीं रहे, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम नहीं रहे, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

देश-विदेश
पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शर्मा का दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक के कारण पिछले शनिवार को एम्स में भर्ती किया गया था। एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि 1:40 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। वहीं, पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे पंडित सुखराम शर्मा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर रखा जाएगा। यहां पर स्थानीय नेता उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे, और फिर इसके बाद हनुमानघाट स्थित शमशानघाट पर उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पंडित सुखराम के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व राज्यपाल राजेंद्र विश...
राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा समेत छह राष्ट्रीय नेता स्टार प्रचारकों में शामिल

राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा समेत छह राष्ट्रीय नेता स्टार प्रचारकों में शामिल

उत्तराखण्ड
चम्पावत उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत छह राष्ट्रीय नेता स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। इस सूची में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी व अल्मोड़ा जिले से एक भी विधायक नहीं है। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 11 मई को नामांकन करेंगी। स्टार प्रचारकों की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी सौंपी प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी सौंपी गई है। स्टार प्रचारकों में राहुल गांधी सहित इनके नाम शामिल इसमें राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड़ा के साथ राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक व रणदीप सिंह सुरजेवाल और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी राजेश धर्मा...

डीजीपी ने श्रद्धालुओं से की अपील- रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ होटल बुकिंग जरूर करवाएं

उत्तराखण्ड
केदारनाथ व बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने श्रद्धालुओं से पंजीकरण करवाने के बाद ही यात्रा पर आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह खासकर केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है, उस हिसाब से आने वाले दिनों में बिना पंजीकरण के आने वाले श्रद्धालुओं को रोका भी जा सकता है। व्यवस्था बनाने में पेश आ रही काफी दिक्कतें उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चार धाम में जाने वाले श्रद्धालुओं की सीमा तय की गई थी, हालांकि इसे अभी लागू नहीं किया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं, ऐसे में वहां पर व्यवस्था बनाने में काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। डीजीपी ने कहा कि तीन चार दिन में ही केदारनाथ व बदरीनाथ में भारी भीड़ देखने मिली है। श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन थोड़ी देर से करवाएं उन्होंने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से यह भी अ...