Saturday, June 20News That Matters

Month: May 2022

कांग्रेस पार्टी की आज एक अहम बैठक, कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

कांग्रेस पार्टी की आज एक अहम बैठक, कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

देश-विदेश
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होने वाली है। ये बैठक एआईसीसी मुख्यालय में होनी है। इस बैठक की सबसे खास बात ये है कि ये पार्टी के चिंतन शिविर से पहले हो रही है। दो दिवसीय ये चिंतन शिविर 13-15 मई के बीच उदयपुर में आयोजित किया जाएगा। आज होने वाली इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इस बैठम में चिंतन शिव‍िर के दौरान जिन मसौदों को पेश किया जाएगा उसको अंतिम रूप दिया जाएगा। ये बैठक इस लिए भी बेहद खास है क्योंकि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बिहार से अपने चुनावी सफर का आगाज करने का एलान कर चुके हैं। इससे पहले कांग्रेस ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था, जिसको उन्होंने ठुकरा दिया था। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की आज होने वाली बैठक में प्रशांत किशोर द्वारा सुझाए गए रोडमैप पर भी चर्चा हो सकती है। बता दें कि उन्होंने पा...
संजय राउत ने कहा- राज्य में माहौल खराब करने वाले लोगों को महाराष्ट्र की जनता ने दिया जवाब

संजय राउत ने कहा- राज्य में माहौल खराब करने वाले लोगों को महाराष्ट्र की जनता ने दिया जवाब

देश-विदेश
महाराष्ट्र में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर जारी विवाद के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने विरोधियों पर करारा हमला बोला है। संजय राउत ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में शांति है। कुछ लोग राज्य के हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लोगों ने उन्हें करारा जवाब दिया। संजय राउत ने ये भी कहा कि लाउडस्पीकर को लेकर एक नीति बनाई जानी चाहिए। भाजपा पर भी साधा निशाना संजय राउत ने भाजपा पर भी निशाना साधा। राउत ने कहा, 'महंगाई देश में सबसे बड़ा मुद्दा है। इस पर न तो प्रधानमंत्री और न ही वित्त मंत्री या राज्य और देश के भाजपा नेता बोल रहे हैं। उन्हें बस इस बात की चिंता है कि पंजाब और महाराष्ट्र की पुलिस क्या कर रही है। राज ठाकरे की नई धमकी वहीं, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने नई धमकी दी है। राज ठाकरे ने पुणे के पुलिस आयुक्‍त को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कहा कि सभी मौलवी...
पहले ही दिन हेली सेवा को एक घंटे रोकना पड़ा, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा पर ध्‍यान देने की सख्‍त हिदायद दी

पहले ही दिन हेली सेवा को एक घंटे रोकना पड़ा, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा पर ध्‍यान देने की सख्‍त हिदायद दी

उत्तराखण्ड
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवा भी शुरू हो गई। पहले ही दिन हेली सेवा को एक घंटे रोकना पड़ा। वहीं जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा पर ध्‍यान देने की सख्‍त हिदायद दी। नियमों का पालन न करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को केदारनाथ के लिए उड़ान भरने वाली हिमालयन हेली कंपनी की सेवाओं को एक घंटे तक रोके रखा। कंपनी के अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की हिदायत देने के बाद हेली सेवा फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई। नहीं किया जा रहा था यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मानकों का पालन यात्रा के पहले ही दिन हिमालयन हेली कंपनी ने केदारनाथ हेलीपैड में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। यहां तक कि कंपनी के कर्मचारियों ने विशेष ड्रेस भी नहीं पहनी थी। इस पर गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार ने डीएम को ...
कैबिनेट मंत्री जोशी ने अधिकारियों से कहा- कागजों पर सुनहरे आंकड़े दिखाने के बजाय जमीन पर हो रहे काम दिखाएं

कैबिनेट मंत्री जोशी ने अधिकारियों से कहा- कागजों पर सुनहरे आंकड़े दिखाने के बजाय जमीन पर हो रहे काम दिखाएं

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में कृषि एवं उद्यान से जुड़ी योजनाओं के कागजों पर दर्शाए गए सुनहरे आंकड़ों पर स्वयं विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने प्रश्नचिह्न लगा दिया। अपने शिविर कार्यालय में बुलाई गई दोनों विभागों की समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री जोशी ने कागजों में दर्शाए गए जैविक खेती के 34 प्रतिशत क्षेत्र के बारे में पूछा। अधिकारियों ने स्वीकारा कि यह आंकड़ा 20 प्रतिशत से अधिक नहीं है। इस पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई। कैबिनेट मंत्री जोशी ने अधिकारियों से कहा कि वे बैठकों में केवल कागजी आंकड़े प्रस्तुत करना बंद कर दें। कागजों पर सुनहरे आंकड़े दिखाने के बजाय जमीन पर हो रहे काम दिखाएं। उन्होंने कहा कि वह एक फौजी भी हैं और सुनहरे दिखने वाले जो आंकड़े कागज पर प्रस्तुत किए गए हैं, उनका वह धरातलीय परीक्षण करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 दिनों के भीतर उन्हें वास्तवि...

सीएम योगी आदित्यनाथ का दो दिन का झांसी तथा ललितपुर का दौरा

राष्ट्रीय
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही विकास कार्य तथा कानून-व्यवसथा की समीक्षा का कार्यक्रम जारी है। शुक्रवार को अयोध्या के बाद शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ का दो दिन का झांसी तथा ललितपुर का दौरा है। इसी दौरान वह मध्य प्रदेश के दतिया भी जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिन में करीब 2:30 बजे लखनऊ से झांसी के लिए हेलिकाप्टर से रवाना होंगे। वह 3:50 बजे झांसी पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद उनका चार बजे झांसी मंडल के आयुक्त के सभागार में जनप्रतिनिधियों से भेंट करने का कार्यक्रम है। इसी सभागार में एक घंटा 4:30 से 5:30 तक झांसी मंडल के विकास कार्य व कानून व्यवस्था समीक्षा करेंगे। बैठक में जालौन तथा ललितपुर के जिलाधिकारी वर्चुअली जुड़ेंगे। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री 5.30 से 6.30 बजे तक झांसी में चल रहे विकास ...

सीआरपीएफ जवान ने गोली मार कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

देश-विदेश
असम में सीआरपीएफ जवान द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। एक सीआरपीएफ जवान ने गुरुवार रात असम-नागालैंड सीमा के साथ असम के गोलाघाट जिले में सरूपथर इलाके के पास खुद की सर्विस राइफल से गोली मारी है। जवान ने 155 बीएन सीआरपीएफ के एक शिविर में अपनी सर्विस राइफल से खुद की जान ली है। पुलिस के अनुसार मृतक जवान की पहचान बिहार निवासी राज सिंह के रूप में हुई है। वह असम-नागालैंड सीमा पर चुंगजन इलाके में 155 बटालियन सीआरपीएफ कैंप में तैनात थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया गोलाघाट जिले के धनसिरी सब-डिवीजन के एसडीपीओ त्रिनयन भुइयां ने बताया कि यह घटना गुरुवार की रात करीब 8.30 बजे हुई। सीआरपीएफ जवान ने कैंप में अपनी सर्विस इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली थी जिसके बाद कुछ जवान मौके पर पहुंचे और देखा कि जवान मृत पड़ा है। बाद ...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी तेलंगाना का करेंगे दौरा, चंचलगुडा जेल में एनएसयूआई के सदस्यों से करेंगे मुलाकात

देश-विदेश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। राहुल गांधी वारंगल में एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह पूर्व मुख्यंमत्री दामोदरम संजीवैया को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। राहुल का भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के सदस्यों से मिलने का भी कार्यक्रम है। तेलंगाना कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष मधु गौड़ यास्खी ने बताया कि राहुल गांधी चंचलगुडा जेल में एनएसयूआई के सदस्यों से मिलेंगे। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हैदराबाद में उस्मानिया विश्वविद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए हिरासत में लिया गया था। ये कार्यकर्ता राहुल गांधी को विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत की इजाजत देने की मांग कर रहे थे। यास्खी ने कहा, 'राहुल गांधी वारंगल में रायथू संघर्ष सभा को संबोधित करेंगे। अगले दिन, वह पूर्व सीएम दामोदरम संजीवैया को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वह जेल मे...

तेजिंदर बग्गा को ले जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा में रोका गया

देश-विदेश
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री और दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने उनके निवास से गिरफ्तार किया है। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी शुक्रवार को हुई और उन्हें पंजाब के मोहाली ले जाया जा रहा था, लेकिन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने रोक लिया। कुछ देर बाद दिल्ली पुलिस भी कुरुक्षेत्र पहुंच रही है। वहीं, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के अपहरण मामले में पिता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 365,342,392, 395ए, 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, उनकी गिरफ्तारी का भाजपा ने विरोध किया है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपराह्न तीन बजे आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। पार्टी के नेताओं ने कहा कि आप पंजाब में मिली सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा इससे डरने वाली नहीं है। उधर, ज...

बिना विवाद यूपी में हट रहे लाउडस्पीकर, पढ़िए पूरी खबर

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश में विभिन्न धार्मिक स्थलों से अभी तक करीब 50 हजार ध्वनि विस्तारक यंत्र यानी लाउडस्पीकर उतारे जा चुके हैं, जबकि 60 हजार से अधिक की आवाज कम करवा दी गई है। यह कदम महज बेवजह उन्मादी शोर के खिलाफ ही नहीं है, बल्कि धर्म-सम्मत और पर्यावरण संरक्षण के लिए अनिवार्य भी है। लाउडस्पीकर और डीजे जैसे ध्वनि विस्तारक यंत्र के कारण बीते कुछ वर्षो से उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में भी कई जगह बवाल होते रहे हैं। अच्छा हुआ कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने इस समस्या को समझा है और अब वह अपनी प्रबल इच्छाशक्ति की बदौलत इसका निवारण कर रही है। बस अब सड़कों पर धार्मिक जुलूस के नाम पर या फिर विवाह या अन्य सामाजिक कार्यो की आड़ में कानफोड़ू गाने बजाने पर पाबंदी और लग जाए। न जाने किसने महज 161 साल पुराने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के साथ पूजा-अर्चना करने का रिवाज शुरू किया और देखते-देखते यह देश के हर गांव-कस्ब...

हाई कोर्ट ने मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति मांगने की याचिका को खारिज करने के साथ ही निर्देश भी दिए

उत्तरप्रदेश
मस्जिद तथा अन्य धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर हटाने के उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के फैसले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की भी मुहर लग गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति मांगने की याचिका को खारिज करने के साथ ही निर्देश भी दिया कि मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाना किसी का भी मौलिक अधिकार नहीं है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बदायूं की नूरी मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति की मांग वाली याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया। इसके निर्देश में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि मस्जिद पर लाउडस्पीकर लगाकर अजान देना किसी का मौलिक अधिकार नहीं है। इसको लेकर बदायूं के एसडीएम ने मस्जिद पर स्पीकर लगाने की अनुमति न देने के उचित कारण भी दर्ज किये है। यह आदेश न्यायमूर्ति वीके बिड़ला तथा न्यायमूर्ति विकास बुधवार की खंडपीठ ने इरफान की याचिका पर दिया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बदायूं क...