Saturday, June 20News That Matters

Month: May 2022

खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, 10 हजार से अधिक श्रद्धालु बने पावन पल के साक्षी

उत्तराखण्ड
श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को नमो-नमो उद्घोष के साथ वृष लग्न में प्रात: 6 बजकर 25 मिनट पर खुल गए। इस अवसर पर मंदिर को भब्य रूप से फूलों से सजाया गया था। सेना की मराठा रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ देश-विदेश से आए 10 हजार से अधिक श्रद्धालुजन कपाट खुलने के पावन पल के साक्षी बने। प्रात: 6 बजकर 25 मिनट पर धाम के मुख्य द्वार के कपाट खोले गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पत्‍नी साहित कपाट खुलने के साक्षी बने। शुक्रवार को प्रात साढ़े चार बजे से श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने कपाटोद्घाटन की तैयारी शुरू कर दी थी। मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय सहित धाम के रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ धाम के पुजारी टी गंगाधर लिंग, आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, वेदपाठी आचार्यगणों ने मंदिर के पूरब द्वार से मं...

मुख्यमंत्री योगी का अयोध्या दौरा, दर्शन-पूजन के बाद करेंगे मंडलीय समीक्षा

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के तीन दिन के दौरे के बाद शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या का रुख करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में हनुमानगढ़ी तथा श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन के बाद अयोध्या से जुड़ी परियोजनाओं के साथ मंडलीय समीक्षा करेंगे। आज अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ मलिन बस्ती में सहभोज में भी शामिल होंगे। उनका अयोध्या में आज रात्रि विश्राम का भी कार्यक्रम है। अयोध्या में मुख्यमंत्री की मंडलीय समीक्षा में अयोध्या को छोड़ कर मंडल के अन्य जिलों के अधिकारी वर्चुअली प्रतिभाग करेंगे। इस समीक्षा में मंडल के प्रभारी मंत्री एके शर्मा के अलावा अन्य कई मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, राजस्व, पर्यटन, नागरिक उड्डयन व ग्रामीण जलापूर्ति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से हेलिकाप्टर चल...

बटन दबाकर योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी ने भागीरथी पर्यटक आवास गृह का किया लोकार्पण

उत्तराखण्ड
हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के भागीरथी पर्यटक आवास गृह का बटन दबाकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया। इस दौरान हरिद्वार में भागीरथी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलकनंदा होटल की चाबी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी। नए भारत के विकास का मतलब भारत के आध्यात्मिक विकास से भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब हम नए भारत के विकास की बात करते हैं तो उसका मतलब भारत के केवल भौतिक विकास से नहीं है, नए भारत के विकास का मतलब भारत के आध्यात्मिक विकास से भी है। कहा कि बचपन से हम यह नारा सुनते और लगाते आ रहे थे कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संयोजन व संचालन में यह न...

करनाल से 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पकड़े गए आतंकवादी किसी बड़े आतंकी हमले की फिराक में थे

देश-विदेश
हरियाणा के सीएम सिटी में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। करनाल पुलिस ने मधुबन थाना क्षेत्र चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकवादी किसी बड़े आतंकी हमले की फिराक में थे। आतंकियों के तार पाकिस्तान से भी जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। पकडे़ गए आतंकियों के नाम गुरप्रीत, संदीप, परमिंदर और भूपेंद्र है। इनमें तीन फिरोजपुर के रहने वाले हैं और एक लुधियाना का है। पुलिस की चार टीमों ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर दिल्ली नंबर की इनोवा गाड़ी को दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित बसताड़ा टोल के पास रोका जिसके बाद इन आतंकियों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामान भी बरामद किए। इनके पास से देसी पिस्टल 31 जिंदा कारतूस बारूद से भरे दिन कंटेनर और ₹130000 बरामद हुए हैं। आतंकी इनोवा कार से पंजाब से दिल्ली जा रहे थे। करनाल एसपी कर सकते हैं प्रेस क...
मोदी बुद्ध पूर्णिमा पर नेपाल के लुंबिनी जाएंगे, नेपाल की पीएम भी रहेंगे मौजूद

मोदी बुद्ध पूर्णिमा पर नेपाल के लुंबिनी जाएंगे, नेपाल की पीएम भी रहेंगे मौजूद

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा पर 16 मई को नेपाल में भगवान बु्द्ध की जन्मस्थली लुंबिनी जाएंगे। वहां महामाया मंदिर में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ पूजा-अर्चना करेंगे और बुद्ध स्मारक समारोह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के दृष्टिगत सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूजा-अर्चना के बाद जनसभा को कर सकते हैं संबोधित, नेपाली पीएम देउबा भी रहेंगे मौजूद नेपाल के रुपंदेही जिले में स्थित लुंबिनी की भारतीय सीमा सोनौली से दूरी 15 किलोमीटर है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली से विशेष विमान से कुशीनगर पहुंचेंगे। उसके बाद हेलीकाप्टर से लुंबिनी जाएंगे और करीब दो घंटे रहेंगे। एक दिवसीय दौरे पर नेपाल आ रहे प्रधानमंत्री मोदी का दिल्ली से कुशीनगर एयरपोर्ट आने का कार्यक्रम है। वहां से हेलीकाप्टर से वह लुंबिनी पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री ...
हेमवती नंदन बहुगुणा के इरादे हिमालय जैसे अटूट थे : मुख्यमंत्री धामी

हेमवती नंदन बहुगुणा के इरादे हिमालय जैसे अटूट थे : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 'हिमालय पुत्र' पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के इरादे हिमालय जैसे अटूट थे। उनके कार्य हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने बुधवार को दिल्ली में बहुगुणा के जीवन पर केंद्रित पुस्तक 'हेमवती नंदन बहुगुणा: भारतीय जन चेतना के संवाहक' के विमोचन समारोह में यह बात कही। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर बहुगुणा ने भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। पहाड़ के विकास के लिए उनके द्वारा हरसंभव प्रयास किए गए। चारधाम यात्रा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होने वाली है। इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी की है। उन्होंने चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार की ओर से यात्रा को सुग...
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरिद्वार में होटल अलकनंदा को उत्तराखंड को सौंपेंगे

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरिद्वार में होटल अलकनंदा को उत्तराखंड को सौंपेंगे

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के तीन दिवसीय प्रवास पर आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में परिसंपत्तियों के बंटवारे में उत्तराखंड के हिस्से में आए होटल अलकनंदा को राज्य को सौंपेंगे। साथ ही वह उत्तर प्रदेश के नवनिर्मित भागीरथी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण भी करेंगे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मध्य बैठक हो सकती है, जिसमें परिसंपत्तियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सहमति बन सकती है। साथ ही यह उम्मीद भी जगी है कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच पिछले वर्ष नवंबर में हुई बैठक में तमाम बिंदुओं पर बनी सहमति के संबंध में जल्द ही उप्र की ओर से शासनादेश जारी कर दिए जाएं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मध्य परिसंपत्तियों के बंटवारे के मामले में तब तेजी आई, जब वर्ष 2017 में दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनी। इस सिलसिले में ...
अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर, बीएसएफ के कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर, बीएसएफ के कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

देश-विदेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय पश्चिम बंगाल के दौरे पर कोलकाता पहुंच गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अमित शाह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। एक बयान में बताया गया कि दौरे की शुरुआत बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर में रुकने के साथ शुरू होगी। अधिकारियों ने बताया कि शाह 6 आधुनिक फ्लोटिंग बार्डर आउट-पोस्ट और सुंदरवन में तैनात बोट एंबुलेंस का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह हरिदासपुर स्थित मैत्री म्यूजियम का भी शिलान्यास करेंगे। गौरतलब है कि सुंदरवन के दुर्गम क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के लिए फ्लोटिंग बार्डर आउट पोस्ट की संख्या बढ़ा दी गई है। जबकि बोट एंबुलेंस की शुरुआत दुर्गम क्षेत्र में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए की जा रही है। ये आउट पोस्ट सतलुज, नर्मदा, कावेरी, गंगा, साबरमती, कृष्णा पर बनाई गई हैं। सिलीगुड़ी में करेंगे जनसभा अमित श...
बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए नए सिरे से तैयार‍ियों में जुटी भाजपा

बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए नए सिरे से तैयार‍ियों में जुटी भाजपा

उत्तरप्रदेश
उत्‍तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद चुनाव में विजय पताका फहरा चुकी भाजपा के सामने अब 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव बड़ी चुनौती हैं। सरकार और संगठन के डबल इंजन में से सरकार का इंजन तो लक्ष्य की ओर फर्राटा भरने लगा है, लेकिन संगठन वाले इंजन की 'ओवरहालिंग' अभी बाकी है। चूंकि, अब नए सिरे से जातीय समीकरण भी साधने हैं, इसलिए अभी यह भी मंथन चल रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष किस जाति-वर्ग से बनाया जाए। साथ ही प्रदेश की टीम में कई नए पदाधिकारी भी उसी के अनुरूप बनाए जाने हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव प्रदेश अध्यक्ष के रूप में स्वतंत्रदेव सिंह के नेतृत्व में लड़ा। सफलता मिली और उसके इनाम स्वरूप स्वतंत्रदेव को योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री बना दिया गया है। चूंकि पार्टी में एक व्यक्ति, एक पद का सिद्धांत है, इसलिए सरकार गठन के बाद से ही इसकी अटकलें शुरू हो गईं कि नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा। ...
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा, जिसमें मुख्यमंत्री ने पूजा की

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा, जिसमें मुख्यमंत्री ने पूजा की

उत्तराखण्ड
अक्षय तृतीया पर्व पर आज आज से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी छह माह के लिए खोल दिए गए हैं। गंगोत्री धाम के कपाट मंगलवार को 11:15 बजे देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा हुई है। जिसमें मुख्यमंत्री ने पूजा की। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:15 बजे विधिविधान के साथ खोल दिए गए हैं। कपाटोद्घाटन के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की फूलों से भव्य सजावट की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन मई को हर्षिल हेलीपैड पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार से गंगोत्री धाम पहुंचे और कपाटोद्घाटन में प्रतिभाग किया। यात्रा को लेकर कोई संख्या निर्धारित नहीं : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वहीं चारधाम यात्रा को ले...